आइपीएल में उत्तराखंड के 6 क्रिकेटरों पर रहेगी नजर, ऋषभ पंत की कप्तानी से भी बड़ी उम्मीदें

Cricket

नवीन समाचार, देहरादून, 17 मार्च 2025 (Rishabh Pant+6 Cricketer from Uttarakhand in IPL)। आइपीएल 2025 का आयोजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड के छह क्रिकेटर इस वर्ष के इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में खेलते नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज … Read more

मोदी राज में नैनीताल-उत्तराखंड के एक और लाल शीर्ष पर….

-सीबीएसई के नए चेयरमैन जोशी का नैनीताल-उत्तराखंड से है संबंध डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 16 फरवरी 2022। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नये चेयरमैन बनाये गये विनीत जोशी का संबंध नैनीताल जनपद व उत्तराखंड से है। विनीत जोशी वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा … Read more

पहली बार राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चुने गए ‘उत्तराखंड के खिलाड़ी’, उत्तराखंड क्रिकेट को पूर्ण मान्यता पर फैसला भी जल्द

नवीन समाचार 14 फरवरी 2019। उत्तराखंड के तीन युवा खिलाड़ियों को बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। उत्तराखंड के आर्य सेठी, सुमित जुयाल व अवनीश सुधा का चयन इंडिया अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड क्रिकेट की मान्यता पर जल्द फैसला होने की उम्मीद भी … Read more

उत्तराखंड ने मिजोरम के साथ जो किया, वह कभी देखा न सुना, बस मस्तक ऊंचे से भी ऊंचा हो गया..

काशीपुर, 5 दिसंबर 2018। कूच बिहार ट्रॉफी के तीसरे मैच में उत्तराखंड की अंडर-19 टीम ने मिजोरम के साथ वह कर दिया, जो क्रिकेट इतिहास में किसी ने न कभी देखा न सुना होगा। इस मैच में मिजोरम की क्रिकेट टीम दूसरी पारी में केवल 20 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही उत्तराखंड ने यह … Read more

भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका तलाश रहे उन्मुक्त ने नैनीताल में गोल्फ स्टिक से उड़ाये छक्के

नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक के लम्बे शॉट्स का अभ्यास करते क्रिकेटर उन्मुक्त चंद
नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक के लम्बे शॉट्स का अभ्यास करते क्रिकेटर उन्मुक्त चंद

नवीन जोशी, नैनीताल। अपने कॅरियर की शुरुआत में दिल्ली के लिए ओपनर के रूप में 425 रनों की पारी और अंडर-19 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की नाबाद व कप्तानी पारी खेलकर आस्ट्रेलियाई दिग्गज पूर्व कप्तान इयान चैपल से प्रशंसा प्राप्त कर चुके उत्तराखण्ड मूल के युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट टीम में ओपनर के रूप में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। बीती 5 फ़रवरी 2016 की शाम नैनीताल पहुंचे थे, और 6 की सुबह नैनीताल राजभवन स्थित गोल्फ कोर्स में उन्होंने गोल्फ खेलकर अपना दैनिक अभ्यास करते हुए पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने यहाँ नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक (क्लब) पर पहली बार हाथ आजमाते हुए कई ‘उन्मुक्त छक्कों’ सरीखे लम्बे शॉट भी खेले। साथ ही अपने दोस्तों के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता में खोकर कई सेल्फी लीं। इस दौरान उन्होंने अपने कॅरियर, भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने की संभावनाओं, इसके लिए की जा रही मेहनत आदि पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन के अवकाश पर अपने घर-कुमाऊं आये हैं।

Read more