नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Nainital Traffice Problem) उत्तराखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान हो रही यातायात के जाम होने की समस्या के समाधान के लिए बड़े आदेश जारी किए हैं।
सरकार को जारी आदेश के अनुसार नगर की मॉल रोड पर चलने वाले सभी पैडल रिक्शों को दो सप्ताह के भीतर हटाने और इसकी जगह वर्तमान 11 ई-रिक्शों की संख्या को बढ़ाकर कम से कम 50 करने और इन्हें लेने के लिए अधिक उम्मीदवार होने पर उनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से करने को कहा गया है। इस आदेश के बाद कभी अपने ‘सिक्के’ तक चलाने वाले व नैनीताल की एक अलग पहचान माने जाने वाले पैडल रिक्शे इतिहास बन जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता प्रभा नैथानी ने अपने पत्र में पर्यटन नगरी नैनीताल में वाहनों के जाम की समस्या को लेकर शिकायत करते हुए कहा था कि सीजन के दौरान यहां हजारों पर्यटक अपने वाहनों और टैक्सी से आते हैं। लेकिन नगर में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण नगर में यातायात अव्यवस्था बनी हुई है। आरोप लगाया है कि होटल व्यवसायी पर्यटकों के वाहनों को सड़क पर पार्क करवा रहे है। इस कारण कई बार मरीजों को ले जा रहीं एम्बुलेंस भी जाम में फंस रहे हैं।
आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय की ओर से समय-समय पर जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश जारी हुए हैं, लेकिन समस्या का हल आज तक नहीं निकला है। यह भी कहा है कि यातायात पुलिस यातायात को सुगमता से चलाने में नाकाम साबित हुई है।
इस कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को समय पर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही कालाढूंगी, भवाली और हल्द्वानी से आने जाने वाले वाहनों की जांच नही हो रही है। पुलिस इन स्थितियों में मूकदर्शक बनी रहती है। पत्र में इंडिया होटल के पास से चलने वाली जू शटल सेवा को भी जाम का कारण बताते हुए इसे आगे शिफ्ट करने की मांग की गई है।
बुधवार को खंडपीठ ने इस याचिका पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी और गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखी। इस दौरान खंडपीठ ने माना कि नगर की मॉल रोड पर चलने वाले पैडल रिक्शे माल रोड में यातायात बाधित होने का एक बड़ा कारण है। लिहाजा खंडपीठ ने दो सप्ताह के भीतर इन रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शे चलाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि माल रोड में पूर्व में 82 पैडल रिक्शे चलते थे। इनमें से 22 रिक्शों की जगह 11 ई-रिक्शे और शेष 60 पैडल रिक्शे चलाए जा रहे हैं।
इसके अलावा खंडपीठ ने पुलिस से नगर में ‘नो पार्किंग जोन’ चिन्हित करने व ‘नो पार्क जोन’ में पार्क होने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर चिन्हित स्थान पर भेजने, पुलिस की रिकवरी वैन-क्रेनों की संख्या बढ़ाने, पब्लिक स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित करने, स्कूल वाहनों में स्टीकर लगाने और स्कूल, न्यायालय और कार्यालयों के समय पर यातायात जाम न लगना सुनिश्चित करने व इस दौरान यातायात को सुव्यवस्थित रखने, माल रोड से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लगातार मॉनिटर करने, पर्यटक वाहनों को हल्द्वानी व कालाढूंगी में पार्किंग और बस अड्डा बनाकर वहां रोकने और वहां से छोटी लक्जरी बस सेवा शुरू करने, पार्किंग स्थलों पर क्षमता व पार्किंग होने का बोर्ड लगाने तथा पर्यटकों को नैनीताल में उनके होटल तक टैक्सी और ई-रिक्शा से पहुंचाने, नगर में पार्किंग और नो पार्किंग के बोर्ड बढ़ाने, नगर के ‘बॉटल नैक’ जैसे क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन नगर के रूसी बाइपास व मुक्तेश्वर में जल्द हेलीपैड का निर्माण करने आदि के निर्देश दिए हैं। साथ ही खंडपीठ ने नैनीताल आने और जाने के लिए हेली सेवा और नैनी झील में आवागमन के लिए फेरी बोट चलाकर यातायात को सुचारू करने का सुझाव भी दिया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : नैनीताल की यातायात व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान (Nainital Traffice Problem)
-नगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, इलेक्ट्रिक फेरी या केबिल कार चलाने व शटल सेवा बढ़ाने के दिए निर्देश, पुलिस भी हुई सक्रिय
नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2023। (Nainital Traffice Problem) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पर्यटन नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात जाम की समस्या पर उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रभा नैथानी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में बुधवार को सूचीबद्ध करते हुए सुनवाई की।
मामले में उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए नैनीताल में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, तल्लीताल-मल्लीताल के बीच इलेक्ट्रिक फेरी या केबिल कार चलाने व शटल सेवा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। खंडपीठ गुरुवार को भी इस मामले में सुनवाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें : नैनीताल की यातायात व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान (Nainital Traffice Problem)
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस हुई सक्रिय
नैनीताल। उच्च न्यायालय के कड़े रुख के बाद नगर में नैनीताल पुलिस सक्रिय दिखी और इसका असर भी दिखा। पुलिस ने आवश्यक स्थलों पर ड्यूटी लगाते हुए नगर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों व वाहन स्वामियों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत 45 चालान किये। साथ ही मल्लीताल, रुसी बाईपास व मस्जिद तिराहा भवाली आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना पार्किंग के होटलो में बुकिंग वाले पर्यटको को शटल सेवा के माध्यम से तथा पार्किंग युक्त होटलों में बुकिंग वाले पर्यटको को ही नगर में उनके वाहनों से भेजा। इससे नगर की यातायात व्यवस्था बुधवार को दुरुस्त नजर आई। बताया गया कि पर्यटन सीजन की समाप्ति तक नगर में यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- उत्तराखंड के 29 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका: अगस्त में बढ़ेगा बिजली बिल, सभी श्रेणियों पर FPPCA सरचार्ज लागू
- रक्षा बंधन से पहले स्पीड पोस्ट के नियम बदले: राखी भेजने वालों को राहत, जानिए 1 अगस्त से क्या-क्या बदल जाएगा
- कार से महंगा बिका वीआईपी नंबर! हरिद्वार में एक नंबर के लिए लगी कार की कीमत से अधिक की बोली, जानें देश में अब तक बिके सर्वाधिक महंगे नंबर
- ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर 270 टिन लीसा की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चिड़ियाघर में प्रतियोगिताएं, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट व रीप परियोजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता
- उत्तराखंड के टिहरी में पुत्र पर मां की हत्या का आरोप, सिर पर प्रहार कर घटना को दिया अंजाम; तलाश में जुटी पुलिस
- गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू
- 19 वर्षीय युवती को जंगल में सामूहिक दुष्कर्म कर झड़ियों में फेंक गए, पुलिस मुठभेड़ के बाद फिर की भागने की कोशिश और…
- अब केवल बिजली नहीं, घर की सुरक्षा भी करेगा स्मार्ट मीटर! अर्थ लीकेज होते ही मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट
- पेट्रोल पंप पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा, भूस्खलन क्षेत्र में स्थायी उपचार पर ब्रेक, नंदा देवी महोत्सव, मॉल रोड बनेगी ‘नो हॉकिंग ज़ोन’, परीक्षा परिणाम, वरिष्ठ महिला का निधन, पौधरोपण व फुटबाल प्रतियोगिताएं
- गांव के युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया अवसर, बीएसएनएल की भारतनेट योजना से घर बैठे हो सकती है नियमित कमाई, यहाँ क्लिक करके जुड़ें
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।