मोबाइल गेम-इंस्टाग्राम से रोकने पर 18 वर्षीय बेटे ने कर दी सो रहे पिता की हत्या, सीने में मारी गोली

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-फिर चुपचाप सो गया बेटा; पुलिस महानिरीक्षक व एसएसपी ने किया इनाम घोषित

नवीन समाचार, हरिद्वार, 27 मई 2025 (18-year Son Killed Father for Stopping Mobile)गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक व हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को क्रमशः ₹25 हजार व ₹5 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। मामला हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना अंतर्गत हस्तमौली गांव का है, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अपने ही बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Etv Bharatपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 25 मई की रात की है। कंट्रोल रूम 112 पर एक युवक ने सूचना दी कि उसके पिता मलखान सिंह पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है। सूचना पर खानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच हेतु प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।

बेटे सूरज ने ही की पिता की हत्या

पुलिस टीम ने घटना के बाद गांव के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन बाहरी व्यक्ति के आने-जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। वहीं मृतक मलखान के पारिवारिक व्यवहार और पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई गई तो पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं।

मृतक का 18 वर्षीय पुत्र सूरज अधिकतर समय मोबाइल गेम, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर व्यस्त रहता था। इसे लेकर पिता-पुत्र में प्रायः विवाद होते थे। घटना वाली रात भी पिता ने सूरज को डांटा था।

पुलिस ने जब सूरज को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो उसने टूटकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सूरज ने बताया कि पिता की डांट से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घटना की रात जब मलखान सो गए, तब सूरज ने घर में रखे 12 बोर के तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी और फिर अपने बिस्तर पर जाकर लेट गया, मानो कुछ हुआ ही न हो।

तमंचा गन्ने के खेत से बरामद, परिवार था सो रहा

घटना के समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनने के बावजूद किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया। सुबह जब सूरज की मां ने पति मलखान को जगाने का प्रयास किया, तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन सूरज ने पहले इसे किसी अज्ञात हमलावर की करतूत बताने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की गहन पूछताछ और परिस्थितियों की जांच में उसका झूठ पकड़ा गया।

पुलिस ने सूरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा गांव के पास एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है।

ये रहे पुलिस टीम के सदस्य (18-year Son Killed Father for Stopping Mobile)

एसएसपी डोबाल ने खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले की जांच में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह, एसएसआई अशोक सिरसवाल, समीप पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा ₹25 हजार और एसएसपी द्वारा ₹5 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। (18-year Son Killed Father for Stopping Mobile)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(18-year Son Killed Father for Stopping Mobile, Haridwar News, Son Killed Father, Hatya, Murder, Mobile se Rokane par Hatya, 18-year-old son kills his sleeping father, shoots him in the chest for stopping him from playing mobile game-Instagram, Haridwar Murder Case, Son Killed Father, Mobile Game Addiction Crime, Instagram WhatsApp Obsession, Khanpur Crime News, Pramendra Dobal Haridwar SSP, Garhwal IGP Reward, Murder Over Scolding, Father Son Dispute, Crime In Uttarakhand, Malkhan Murder Case, Suraj Arrested For Murder, Ganne Ke Khet Se Baramad Tamcha, Haridwar Police Reward, Homicide Due To Digital Addiction,)