उत्तराखंड में एक और ‘सोनम’, प्रेम में अंधी 2 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को पहले जहर पिलाया फिर कर दी नदी में डुबोकर हत्या

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 10 जुलाई 2025 (Another Sonam in Uttarakhand-Women Kill Husband)उत्तराखंड में इंदौर की सोनम प्रकरण जैसी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डोईवाला क्षेत्र में दो बच्चों की मां हेमलता ने अपने प्रेमी गुफरान के साथ मिलकर अपने ही पति नरेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हेमलता का गुफरान से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह अपने पति की शराब की आदत व मारपीट से परेशान थी। इसी कारण दोनों ने नरेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

नदी में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

पहले दिया जहर फिर डूबोकर मार डाला, उत्तराखंड की 'सोनम' ने प्रेमी साथ मिलकर की पति की हत्यापुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुफरान ने नरेंद्र को गत 28 जून को गूलरघाटी की नदी में शराब पीने के बहाने बुलाया। उसने शराब में चूहे मारने की दवा पिलायी और फिर नरेंद्र को नशे की हालत में नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। घटना को सामान्य दिखाने के लिए तीन दिन बाद हेमलता ने कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।

जांच में खुली हत्या की साजिश (Another Sonam in Uttarakhand-Women Kill Husband

एक जुलाई को गूलरघाटी नदी से शव बरामद होने पर उसकी पहचान नरेंद्र के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी के अनुसार, पूछताछ के बाद गुफरान ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हेमलता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Another Sonam in Uttarakhand-Women Kill Husband, Rishikesh Murder Case, Uttarakhand Crime News, Wife Lover Murder Plot)

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भी है एक 'छोटा कैलाश', कहते हैं महादेव ने इस स्थान पर किया था विश्राम और यहीं से राम-रावण युद्ध, महाशिवरात्रि और सावन में उमड़ती है आस्था
 

Leave a Reply