नवीन समाचार, हरिद्वार, 3 जून 2023। (Nabalig se lagatar dushkarm) उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक द्वारा एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद उसका आपत्तिजनक पॉर्न वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र का है। यहां नाबालिग ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर पुलिस को बताया कि एक रिश्तेदार के विवाह में उसकी जान पहचान हरियाणा के चिड़िमार मोहल्ला अंबाला कैंट निवासी दिव्यांश से हुई थी। आरोप है कि दिव्यांश ने बहला फुसलाकर उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद वह अक्सर यहां आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
इसी दौरान आरोपित ने चोरी छिपे उसकी अश्लील फोटो एवं वीडियो बना ली और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यही नहीं, कई परिचितों को फोटो और वीडियो भेज दिये और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन बाद ही मिलेगा नया सिलेंडर
- नैनीताल में 400 से अधिक टैक्सियाँ, गाइड, नाव और घोड़ा चालक प्रशासन के जांच के दायरे में
- दूध बेचने वालों के लिए नया नियम: अब बिना पंजीकरण या लाइसेंस नहीं होगा कारोबार
- गैस संकट के बीच समाधान खोजने में जुटा नैनीताल, कोयला व इंडक्शन जैसे विकल्प अपनाने की कोशिश
- रुद्रपुर में युवती ने युवक को हनीट्रैप कर बंद कमरे में बनाया अश्लील वीडियो, आठ लाख रुपये की मांग
- नैनीताल बैंक के सर्वर से 16.71 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- हल्द्वानी : दूसरी महिला से शादी की जिद पर अड़ा पति, विरोध करने पर पत्नी से मारपीट
- अवैध खनन के वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित
- 8वें वेतन आयोग पर अपडेट : पोर्टल खुला, वेतन-भत्तों और पेंशन सुधार पर मांगे सुझाव
- महिला अधिकारी से गोल्ज्यू मंदिर में विवाह के नौ वर्ष बाद धोखा !
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
