माता-पिता गए तो युवती ने रात्रि में प्रेमी को बुला लिया, पकड़े गए तो हुई प्रेमी की पिटाई, लेकिन अगली सुबह हुई प्रेम प्रकरण की अनूठी परिणति…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, काशीपुर, 8 जून 2025 (Lovers Marrige after Lover Caught and Beaten by) । उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में एक प्रेम प्रकरण की अनूठी परिणति सामने आई है, जहां गांव पंचायत ने प्रेमी‑युगल की उस रात शादी की व्यवस्था की, जब युवक को युवती के माता‑पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर बुलाया गया था। उसे कथित तौर पर रात्रि में युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, इस पर उसकी पिटाई भी की गई, लेकिन सुबह दोनों का विवाह भी कर दिया गया। 

(Lovers Marrige after Lover Caught and Beaten by) (Muslim Girl Converted in HInduism and Married) (Newly Married Couple Found Hanging in Dehradun)प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला उत्तराखंड की सीमा से लगे ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव गांवड़ी का है, जहां प्रेमी‑युगल रात्रि में बातचीत कर रहे थे, तभी परिवार लौटकर आया और युवक को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पंचायत में दोनों पक्षों की सहमति से शादी करा दी गई।

घर पर नहीं था कोई, प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया

बताया जा रहा है कि ठाकुरद्वारा के गांव गांवड़ी निवासी एक युवती का उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के थाना जसपुर के गांव बढ़ियोवाला निवासी युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात्रि युवती के परिजन किसी काम से बाहर गए थे। इसका फायदा उठाकर युवती ने फोन करके रात में प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया। रात में दोनों एक कमरे में थे। परिवार के अन्य सदस्यों को उन पर शक हुआ तो वह घर पहुंचे और प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और युवक को पीटने के बाद युवती के माता-पिता को सूचना दी।

पंचायत में करा दी शादी (Lovers Marrige after Lover Caught and Beaten by)

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गांव के प्रधान और कुछ बुजुर्गों ने बीच-बचाव किया और सलाह दी कि यदि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बालिग हैं, तो विवाद की जगह उन्हें विवाह के बंधन में बांध देना ही उचित होगा। इस पर अगली सुबह युवक के परिजन गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठाई गई। आपसी सहमति बनने के बाद समाज की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कर दी गई। (Lovers Marrige after Lover Caught and Beaten by)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Lovers Marrige after Lover Caught and Beaten by, Udham Singh Nagar News, Kashipur News, Thakurdwara News, Love Marriage, Shadi, When the parents went out, Girl called her boyfriend at night, He was caught, Boyfriend Beaten up, but the next morning the love affair had a unique ending, Marriage By Panchayat, Udham Singh Nagar Love Marriage, Panchayat Intervention, Village Council Marriage, Jhaghda Solution, Love Affair Uttarakhand, Video Harassment Case, FIR Against Harassers, Social Media Video Crime, Rural Justice System, Community Marriage, Harassment Video Crime, Youth Marriage By Panchayat, Thakurdwara News, Uttarakhand Crime, Anti Harassment Law, Protect Women Rights, Rural Police Action, Village Marriage Resolution, Community Justice,)

यह भी पढ़ें :  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र का गंगनहर में शव मिला, सुसाइड नोट से मानसिक तनाव की आशंका, छात्रों ने प्रदर्शन कर लगाए आरोप