नैनीताल के आज के चुनिंदा ‘नवीन समाचार’ : 20 सूत्रीय कार्यक्रम में नैनीताल की बड़ी प्रगति, किसानों के फसल बीमा पर सवाल और आंदोलनकारियों के आश्रित छात्रों की निःशुल्क शिक्षा की मांग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद नैनीताल की ऐतिहासिक छलांग, 13वें से तीसरे स्थान पर पहुँचा

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 1 जनवरी  2026 (Nainital News 1 January 2026)। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही की प्रगति रिपोर्ट में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद नैनीताल ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रदेश स्तर पर 13वें स्थान से सीधे तीसरा स्थान की ऐतिहासिक छलांग लगायी है। बताया गया है कि दूसरी तिमाही में जिले की स्थिति कमजोर रहने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गंभीर चिंता जताते हुए कार्यक्रम से जुड़े विभागों की नियमित समीक्षा की और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

(Nainital News 1 January 2026 नैनीताल - नए जिलाधिकारी बने ललित मोहन रयाल, उत्तराखंड शासन ने कई अधिकारियों  के तबादले किएजिलाधिकारी ने नियोजन विभाग उत्तराखंड से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि प्रभावी निगरानी और बेहतर कार्य निष्पादन के परिणामस्वरूप जिले की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य व वन सहित छह विभागों एवं जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का प्रदर्शन अभी भी बी श्रेणी में रहा है, जबकि शेष विभाग ए श्रेणी में आ गये हैं। उन्होंने बताया कि आगे के लिये भी सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्तमान तिमाही में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें ताकि आगामी मूल्यांकन में जनपद की स्थिति और मजबूत हो सके।

22 लाख का फसल बीमा, मिल रहे 28 हजार रुपये, किसानों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

नैनीताल। भीमताल विकास खंड के किसानों ने फसल बीमा के नाम पर बेहद कम भुगतान किए जाने पर कड़ा रोष जताया है। ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल ने बताया कि साधन सहकारी समिति नौकुचियाताल के माध्यम से किसानों की बीमा किश्त के रूप में 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी में जमा कराई गई थी, लेकिन बीमा दावे के रूप में समिति से जुड़े किसानों के खातों में कुल मिलाकर केवल करीब 28 हजार रुपये ही पहुंचे हैं, जो लगभग 1.26 प्रतिशत बैठता है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल समाचार: मारपीट, चोरी, अभद्रता और हंगामे की नगर में की घटनाएं, पुलिस ने कइयों के विरुद्ध की कठोर कार्रवाई

इससे ग्रामीण काश्तकारों में बीमा कंपनी और जिला प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। किसानों का कहना है कि हाल ही में भारी बारिश से अधिकांश फसलें नष्ट हो गईं, बावजूद इसके उनकी सुध नहीं ली गई। दो दिन पूर्व किसान दिवस पर घोषणाएं की गईं, लेकिन धरातल पर राहत नहीं मिली। चेतावनी दी गई है कि यदि बीमा कंपनी ने शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया तो विरोध स्वरूप बीमा कंपनी का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल से बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित छात्रों ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत से भेंट कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। डीएसबी परिसर के छात्र हर्षित जोशी, शशांक भंडारी, प्रियांशु नेगी और ज्योत्सना जोशी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के तहत चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के दो बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। छात्रों ने कहा कि गढ़वाल मंडल के शिक्षण संस्थानों में इस व्यवस्था के तहत न केवल निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है, बल्कि जमा की गई फीस भी वापस की जा चुकी है, जबकि कुमाऊँ मंडल के संस्थानों में यह व्यवस्था लागू नहीं हुई है।

उन्होंने मांग की कि डीएसबी परिसर सहित कुमाऊँ विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों में भी यह प्रावधान लागू किया जाए। कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में नियमों का परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और यदि प्रावधान लागू करने योग्य हुआ तो विश्वविद्यालय में इसे प्रभावी किया जाएगा। छात्रों ने इस आश्वासन पर कुलपति का आभार जताया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ऊधम सिंह नगर में डंपर का कहर: पार्टी से लौट रहे दो बाइक सवारों की दर्दनाक मृत्यु, अनियंत्रित गति ने छीनीं खुशियां

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 1 January 2026) :

Uttarakhand News, Nainital News, Twenty Point Programme Uttarakhand, Nainital Nainital News 1 January 2026, District Performance, Uttarakhand Development Report, Crop Insurance Issue Uttarakhand, Bhimtal Farmers News, Farmers Insurance Dispute India, Uttarakhand Agriculture Policy, State Movement Dependents Education, Kumaon University News, Free Education Uttarakhand, Government Schemes Uttarakhand, District Administration Uttarakhand, Hindi News,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ऋषिकेश में विदेशी पर्यटक ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान: रोमानिया से आई थी भारत, मानसिक तनाव की आशंका

 

Leave a Comment