⚡भाजपा के बागियों व निर्दलियों का जलवा, कांग्रेस को भी राहत, जिला पंचायत चुनाव 🗳️परिणामों में भाजपा को झटका🧨

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 अगस्त 2025 (BJP Rebels and Independents Shine in Nainital)उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणामों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चिंता बढ़ा दी है। इस चुनाव में भाजपा को मात्र चार सीटें ही प्राप्त हुईं, जबकि चार सीटों पर भाजपा के ही बागी प्रत्याशियों ने बाजी मारी। कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई। वहीं अधिकांश सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, जिनमें कई पूर्व में विभिन्न दलों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में भाजपा को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना काफी चुनौतीपूर्ण होता लग रहा है। 

यह भी पढ़ें :  देहरादून तिब्बती मार्केट गोलीकांड का खुलासा, संपत्ति विवाद में ममता कलंकित, बूढ़ी मां ने साथियों सहित युवा व्यवसायी बेटे को मरवा दिया, पांच आरोपित गिरफ्तार

हल्द्वानी में कप और प्लेट चुनाव चिन्ह पर तीन सीटों पर जीत

BJP Rebels and Independents Shine in Nainital नैनीताल जिले की सबसे हॉट जिला पंचायत सीट पर हारी बीजेपी, बागी ने बिगाड़ा  खेल, जानिये कैसेचुनाव में खासकर हल्द्वानी क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशियों ने ‘कप और प्लेट’ चुनाव चिन्ह पर खासा प्रभाव दिखाया। देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट से निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल की पत्नी भाजपा समर्थित दीपा दरम्वाल ने 9,537 मत प्राप्त कर कांग्रेस समर्थित किरन नेगी (5,043) को 4,494 मतों से हराकर जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इसी चुनाव चिन्ह पर जग्गीबंगर सीट से दीपा चंदोला ने 13,919 मत प्राप्त कर किरन जोशी (6,179 वोट) को 7,740 मतों से पराजित किया। वहीं रामड़ी आन सिंह सीट पर बागी हुए भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद बोरा की पत्नी छवि कांडपाल बोरा ने 9,118 मत प्राप्त कर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया (6,738 वोट) को 2,380 मतों से शिकस्त दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में दीपा दरम्वाल सबसे आगे

दीपा दर्मवाल देवलचौड़ बंदोबस्ती से जिला पंचायत सीट से बंपर जीत,,,,, - H S  NEWSदेवलचौड़ बंदोबस्ती सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद दीपा दरम्वाल को आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की संभावित दावेदार माना जा रहा है। भाजपा खेमे में भी उनकी जीत को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं बागियों व निर्दलियों की जीत से पार्टी रणनीतिकारों को नई रणनीति पर विचार करना होगा।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुछ सीटों पर ही जीते

देवलचौड़ के अलावा सरना से भाजपा समर्थित रेखा देवी (3091 वोट) ने सुनीता देवी (2665 वोट) को हराया। ढोलीगांव से बहादुर सिंह नगदली ने निर्दलीय योगराज को 1805 बनाम 1785 मतों से मात दी। रामगढ़ की गहना सीट से भाजपा समर्थित ज्योति आर्या ने 3353 मतों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को चार सीटों पर सफलता

कांग्रेसी नेता गोपाल सिंह बिष्ट की पत्नी पूनम बिष्ट ने दीनी तल्ली सीट से भाजपा समर्थित जीवन बर्गली को 2057 बनाम 1734 मतों से हराकर कांग्रेस को जीत दिलाई। दूसरी ओर तलिया जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित हेमचंद्र नैनवाल ने भाजपा समर्थित खुशहाल सिंह बिष्ट को हराया। मेहरागांव सीट से कांग्रेस के जीशांत कुमार (4194 वोट) ने भाजपा समर्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबादत्त आर्या (2463 वोट) को हराया। भवालीगांव से भाजपा विधायक सरिता आर्या के बेटे को कांग्रेस समर्थित यशपाल आर्या ने करीब 1200 मतों से हराकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। 

यह भी पढ़ें :  जनगणना-2027 के लिए उत्तराखंड की प्रशासनिक सीमाएं सील, पहले चरण की समय-सीमा घोषित; पूछे जाएंगे 33 प्रश्न...

निर्दलियों का दबदबा (BJP Rebels and Independents Shine in Nainital)

धारी ब्लॉक की चौखुटा सीट से दीप सिंह बिष्ट (2232 मत) ने भाजपा समर्थित गौरव बिष्ट (1559 मत) को हराया। चोरगलिया आमखेड़ा सीट से निर्दलीय लीला देवी ने भाजपा समर्थित अनिता बेलवाल को 9,683 बनाम 5,788 मतों से हराया। चापड़ सीट पर निर्दलीय तरुण शर्मा ने 1995 मत प्राप्त कर नंद किशोर को चार मतों से हराया। मल्ला ओखलकांडा से प्रमोद कोटलिया (3712 वोट) ने भाजपा समर्थित हेम चंद्र सुयाल को, बड़ौन में मीना चिलवाल (3999 वोट) ने सीमा ढोलगाई को हराया।

ककोड़ से डिगर मेवाड़ी (2565 मत) विजयी रहे। दाड़िमा से निधि जोशी (3067 वोट), सूपी से पुष्पा नेगी (3062 वोट) ने जीत दर्ज की। ज्योलीकोट से देवकी बिष्ट, अमृतपुर से हेमा भट्ट (5026 वोट), सिमलखां से संजय बोरा ने जीत दर्ज की। वहीं रामनगर की चिल्किया सीट से सीता सैनी, सांवल्दे से दीप, मालधन से सोमवीर विजयी रहे। गैबुआ पत्तापानी से अर्णव कंबोज को पराजित किया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में एक और परीक्षा (एसएससी-एमटीएस) में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, परीक्षा केंद्र पर गुप्त तहखाने से प्रॉक्सी सर्वर से हो रहा था खेल, दो गिरफ्तार

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(BJP Rebels and Independents Shine in Nainital, Uttarakhand Panchayat Elections, Nainital District Panchayat, BJP Defeat, Congress Victory, Independent Candidates Win, Chhavi Kandpal, Deepa Daramwal, District Panchayat President Race, Nainital Politics, Uttarakhand Local Body Elections, Chorgalia Election Result, Jaggi Bangar Panchayat, BJP Rebels, Cup and Plate Symbol,)

Leave a Reply