WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

क्रिकेट खेलकर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, दहशत के बीच आज क्षेत्र के विद्यालय बंद…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 19 जुलाई 2024 (Rudraprayag-17-year old boy killed by Leopard)। उत्तराखंड में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के टिहरी जनपद के देवप्रयाग में गुरुवार को एक 17 वर्षीय बालक गुलदार का शिकार बन गया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया है।

सुबह 4 बजे से सक्रिय हुए विधायक, 5 बजे गुलदार को कैद कर लिया गया

(Rudraprayag-17-year old boy killed by Leopard) विनोद कंडारी जीत सिंह, देवप्रयाग से भाजपा विधायक - हमारे नेता
स्थानीय विधायक विनोद कंडारी

इस घटना में स्थानीय विधायक विनोद कंडारी एवं वन विभाग की उल्लेखनीय सक्रियता देखी गयी। देवप्रयाग के विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिये हैं। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। बताया गया है कि वह गुरुवार शाम करीब सात बजे क्रिकेट खेलकर लौट रहा था, तो अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक उसे ढूंढ़ते रहे।

इसके बाद देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को घटनास्थल से काफी दूर किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग बारहवीं कक्षा का छात्र था। लोगों ने वन विभाग एवं सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पिंजरे में कैद कर दिया गया है।

आज विद्यालय बंद (Rudraprayag-17-year old boy killed by Leopard)

गुलदार के हमले में किशोर की मौत के बाद से छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आज विकासखंड देवप्रयाग के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश किया गया है। (Rudraprayag-17-year old boy killed by Leopard)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Rudraprayag-17-year old boy killed by Leopard, Rudraprayag, Leopard, Guldar,17-year old boy, killed by Leopard, Schools closed, Panic, Boy returning from playing cricket killed by a leopard)

Leave a Reply