नवीन समाचार, देहरादून, 11 सितम्बर 2024 (Girls not safe in UK-Van driver-Father Molesting)। देवभूमि उत्तराखंड के साथ देवीभूमि भी कहे जाने वाले में देवियां यानी महिलाओं के साथ नाबालिग बच्चियों के साथ लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब राज्य की राजधानी में एक 12 वर्षीय बच्ची से उसके विद्यालय के वाहन के चालक के द्वारा और एक अन्य नाबालिग से उसके पिता द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं।
पहली घटना देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय की छात्रा के साथ उसके निजी के विद्यालय वाहन चालक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पटेलनगर के थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि उनकी 12 वर्षीय बेटी एक निजी विद्यालय में पढ़ती है और विद्यालय आने-जाने के लिए वह स्कूल के वाहन का ही प्रयोग करती है।
महिला के अनुसार चालक उनकी बेटी को अपने पास बैठाता था और गलत नीयत से उसे छूता था। इससे उनकी बेटी लगातार परेशान रहने लगी और गुमसुम हो गई। जब मां ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हो रही इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
पिता पर किशोरी से एक वर्ष से छेड़खानी का आरोप (Girls not safe in UK-Van driver-Father Molesting)
वहीं एक अन्य घटना में एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी मां और दादी को बताया कि उसके पिता पिछले एक वर्ष से लगातार उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करते हैं। हाल ही में पिता ने फिर से गलत व्यवहार करने की कोशिश की, जिसके बाद किशोरी ने यह मामला परिवार को बताया।
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पिता के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Girls not safe in UK-Van driver-Father Molesting)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Girls not safe in UK-Van driver-Father Molesting, Dehradun News, Crime against Women, Minor Girl, Nabalig, Chhedchhad, Molestation, Dehradun, Patel Nagar, Girls are not safe in Uttarakhand, A school van driver has been molesting a 12-year-old girl and her biological father has been molesting another girl for the past 1 year,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.