नवीन समाचार, देहरादून, 27 दिसंबर 2024 (Congress released First list of Candidates for)। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने साझा किया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए यह सूची तैयार की है।
इनके अतिरिक्त स्वर्गाश्रम से बिन्दिया अग्रवाल, गरुड़ से भावना वर्मा, कपकोट से धना बिष्ट, सतपुली से जितेन्द्र चोहान, थलीसैण से वीरा देवी, घनसाली से शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला से ममता पंवार, पीपलकोटी से जयंती राणा, पोखरी से समुन्दरा देवी, घाट से श्रीमती मीना रौतेला, नन्द प्रयाग से पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला से बिहारी लाल शाह, नौगाव से श्री विपिन कुमार, भीमताल से श्रीमती सीमा टम्टा, कालाढूंगी से भावना सती, तिलवाडा से श्रीमती सीमा देवी, गुप्तकाशी से बीना देवी, अगस्त्यमनि से राजेन्द्र गोस्वामी व उखीमठ से रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।
प्रत्याशियों का चयन और आगे की सूची (Congress released First list of Candidates for)
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन में पार्टी ने निष्ठावान और अनुभवी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। उन्होंने यह भी कहा कि निकट भविष्य में अगली सूची जारी की जाएगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी यह सूची पार्टी के समर्पण और अनुशासन का उदाहरण बताई जा रही है और उम्मीदवारों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। (Congress released First list of Candidates for)
(Congress released First list of Candidates for, Municipal Elections Congress’s Candidates List of Municipal Elections in Uttarakahand, Congress Uttarakhand, Congress, Uttarakhand Municipal Elections, Candidate List, Mathuradatt Joshi, Dehradun,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।