मुरादाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल-हल्द्वानी के चार युवकों की मौत, मृतकों में नैनीताल बैंक के अधिकारी भी शामिल…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, मुरादाबाद, 17 मार्च 2026 (Moradabad-4 Nainital Youth Died)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के पास उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल और हल्द्वानी (Haldwani) के युवकों की कार की भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi–Lucknow National Highway) पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास युवकों की तेज रफ्तार कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार का परखच्चे उड़ गई और कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे चिकित्सालय में  भर्ती कराया गया है। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :

दिल्ली जाते समय हुआ हादसा

(Moradabad-4 Nainital Youth Died ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की  दर्दनाक मौत, दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा - tragic death of 4  friends ...प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से पांच युवक ब्ला-ब्ला कार एप से बुकिंग कारके कार से दिल्ली जा रहे थे। सोमवार सुबह जब उनकी कार मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास पहुंची, तब वह सामने चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।

UP News: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 4  लोगों की दर्दनाकटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

अस्पताल में चार युवकों को मृत घोषित

घायलों को तुरंत मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने पांच में से चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल समाचार: मारपीट, चोरी, अभद्रता और हंगामे की नगर में की घटनाएं, पुलिस ने कइयों के विरुद्ध की कठोर कार्रवाई

मेडिकल अधिकारी डॉ. ईशा सिंह ने बताया कि सभी को गंभीर चोटें आई थीं। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों और घायल की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • अनिल नेगी, निवासी हल्द्वानी

  • सुंदर सिंह, निवासी हल्द्वानी

  • भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी

  • दयाल सिंह रावत, निवासी अपर मॉल रोड, मेविला कंपाउंड, नैनीताल

वहीं दुर्घटना में घायल वहीं कार चला रहे युवक की पहचान यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुरादाबाद दुर्घटना में नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दयाल रावत की मृत्यु से गांव में शोक

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 786975586नैनीताल। सोमवार सुबह मुरादाबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दयाल रावत की मृत्यु का समाचार मिलने के बाद उनके पैतृक गांव सरियाताल ज्योलीकोट में शोक का वातावरण है। ग्रामीणों के अनुसार दयाल गांव के साधारण कृषक स्वर्गीय कुंवर सिंह के पुत्र थे और अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर नैनीताल बैंक में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद तक पहुंचे थे। बताया गया है कि वह रविवार को गांव में आयोजित एक नामकरण संस्कार में शामिल होने आये थे।

सोमवार को उनकी मृत्यु का समाचार मिलने के बाद क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गये। उनके भतीजे ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत ने बताया कि पार्थिव शरीर देर रात्रि तक पैतृक गांव सरियाताल पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। गांव और क्षेत्र के लोगों ने दयाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच

मूंढापांडे के थाना प्रभारी मोहित कुमार के अनुसार कार रामपुर की दिशा से आ रही थी। मनकरा मोड़ के पास चालक संभवतया नींद आने के कारण नियंत्रण खो बैठा और वाहन आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हर्षित बिष्ट को भाजयुमो नैनीताल की कमान, भाजपा महिला मोर्चा ने घोषित की 'जंबो' कार्यकारिणी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और संभवतः चालक को आई झपकी भी दुर्घटना का कारण हो सकती है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना तथा घायलों व मृतकों की पहचान आदि के बारे में विस्तृत जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

क्षेत्र में शोक का माहौल

एक ही वाहन में सवार चार युवकों की मौत की खबर से हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसे अत्यंत दुखद दुर्घटना बताते हुए सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता पर बल दिया है।

हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दोस्त की भाभी की घृणित करतूत: 9वीं के छात्र को नैनीताल ले जाकर होटल में किया दुराचार, अब अश्लील वीडियो के बदले मांग रही 10 लाख
Tags (Moradabad-4 Nainital Youth Died) :

Moradabad-4 Nainital Youth Died, Uttarakhand News, Haldwani Nainital Youth Road Accident Moradabad Highway, Delhi Lucknow National Highway Car Tractor Trolley Collision Case, Moradabad Mundhapande Road Accident Uttarakhand Youth Death Report, Haldwani Youth Fatal Car Crash Investigation Uttar Pradesh, Highway Road Safety Accident Report Moradabad NH Case, Nainital Haldwani Residents Killed In Moradabad Road Accident, Inter State Road Accident Uttarakhand Youth Delhi Travel Incident, Road Safety Awareness Hill Region Travelers India, #RoadAccident #HighwayAccident #MoradabadNews #HaldwaniNews #NainitalNews #RoadSafety #UttarakhandNews #BreakingNews #TrafficSafety #PublicSafety

Leave a Reply