देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण अग्निकांड, महिला मरीज की मौत, नैनीताल के बबियाड में फैला वायरल बुखार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 21 मई 2026 (Fire at Panacea Hospital Dehradun)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की राजधानी देहरादून (DEHRADUN) स्थित हरिद्वार रोड के पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (Panacea Superspeciality Hospital) में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट और चिंगारी उठने के बाद पर्दों तथा बेड तक आग फैल गई, जिससे पूरा वार्ड धुएं से भर गया। हादसे में 60 वर्षीय महिला मरीज वीरवती की दम घुटने से मृत्यु हो गई, जबकि कई मरीजों और राहत-बचाव में जुटे पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद अस्पताल को सील कर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

आईसीयू के एसी से उठी चिंगारी, कुछ ही मिनटों में धुएं से भर गया वार्ड

(Fire at Panacea Hospital Dehradun) Dehradun Panacea Hospital Fire AC Spark Entire Ward Fills with Smoke Patients Rescued from Amidst the Flamesप्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 9:20 बजे अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी से अचानक चिंगारी उठी। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि एसी लंबे समय से लगातार चल रहा था। चिंगारी सबसे पहले एसी के नीचे लगे पर्दों तक पहुंची और फिर पास में रखे बेड ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं और लपटों से भर गया।

अचानक धुआं फैलने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। अस्पताल कर्मियों ने तत्काल मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सहायता से सुरक्षित बाहर लाया गया।

दम घुटने से महिला मरीज की मृत्यु, पुलिसकर्मी भी झुलसे

घटना में कांवली बल्लीवाला निवासी 60 वर्षीय वीरवती की दम घुटने से मृत्यु हो गई। उन्हें सबसे पहले आईसीयू से बाहर निकालकर कैलाश अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल में भर्ती कुल 14 मरीजों को सुरक्षित निकालकर कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत-बचाव अभियान के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। इनमें एएसआई नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन रावत और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी शामिल हैं। घायलों में बिजनौर, हरिद्वार, चमोली, हिमाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बतायी गई है, जबकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दमकल टीम ने कांच तोड़कर किया रेस्क्यू

सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने अस्पताल की खिड़कियों के कांच तोड़कर पाइप अंदर पहुंचाए और कुछ ही मिनटों में आग पर नियंत्रण पा लिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। एसएसपी ने बाद में अस्पतालों में भर्ती पुलिसकर्मियों और घायलों का हालचाल भी जाना।

अस्पताल सील, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन ने पैनेसिया अस्पताल को सील कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम वित्त केके मिश्रा की निगरानी में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन अस्पताल में अग्नि सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी सिस्टम और विद्युत व्यवस्था की जांच कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैलाश अस्पताल ने बिना औपचारिकता शुरू किया उपचार

कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नाइट ड्यूटी पूरी कर चुके डॉक्टरों और स्टाफ को वापस बुलाया गया। सभी मरीजों को बिना किसी कागजी प्रक्रिया के सीधे आईसीयू और इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

पैनेसिया अस्पताल के प्रबंध निदेशक रणवीर चौहान ने कहा कि शिफ्ट किये गये सभी मरीजों के उपचार का खर्च पैनेसिया अस्पताल वहन करेगा। उन्होंने दावा किया कि स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को बाहर निकाला।

अस्पतालों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आईसीयू जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों और एसी सिस्टम की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि छोटे शॉर्ट सर्किट भी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अस्पताल स्टाफ, पुलिस और दमकल विभाग सक्रिय नहीं होता तो घटना और भी भयावह हो सकती थी। फिलहाल प्रशासन विस्तृत तकनीकी जांच में जुटा है और सभी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की संभावना भी जतायी जा रही है।

नैनीताल के बबियाड में फैले वायरल बुखार के बीच लगा चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों का उपचार किया गया

नैनीताल। नैनीताल जनपद के धारी विकासखंड अंतर्गत बबियाड ग्राम सभा में पिछले एक सप्ताह से वायरल फीवर फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा शिविर आयोजित कर प्रभावित ग्रामीणों का उपचार किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्या सामने आने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव खरकवाल से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद चिकित्सा प्रभारी धारी डॉ. हिमांशु कांडपाल के निर्देश पर मेडिकल टीम को गांव भेजा गया।

चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय जनौटी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति रावत, फार्मासिस्ट प्रेम पाल तथा आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया। पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर पलड़िया ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे पहुंचे, जो वायरल फीवर से प्रभावित थे। वर्तमान ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र आर्या एवं समाजसेवी महेश पटस्वाल ने भी शिविर संचालन में सहयोग किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में आज से शुरू एसएससी परीक्षा से पहले फर्जी सीआईडी अधिकारी का हाईटेक नकल रैकेट बेनकाब, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों के लिए हल्द्वानी जाकर उपचार कराना कठिन था, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता सराहनीय है। उन्होंने अनुरोध किया कि क्षेत्र की लगातार निगरानी की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः चिकित्सा टीम भेजी जाए। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Fire at Panacea Hospital Dehradun) :

Fire at Panacea Hospital Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, Panacea Hospital Fire, Dehradun Hospital Fire, ICU Fire Accident, Hospital Safety Uttarakhand, Fire Safety Audit Hospital, Haridwar Road Fire Incident, Dehradun Fire News, Hospital Emergency Rescue, Fire Brigade Rescue Uttarakhand, Medical Emergency News, Hospital Short Circuit Case, Uttarakhand Health News, Fire Accident Investigation, #DehradunNews #HospitalFire #PanaceaHospital #UttarakhandNews #ICUFire #FireSafety #EmergencyRescue #HealthNews #FireAccident #DehradunFire

Leave a Reply