नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अगस्त 2026 (Haldwani-Rumors of Ghost in a School)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) के बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज (Lalit Arya Mahila Inter College) में सोमवार को यूनिट टेस्ट (Unit Test) के दौरान एक-दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह फैल गई। एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास बैठी छात्राएं घबरा गईं, कई छात्राएं रोने लगीं और कुछ घर की ओर भागने लगीं। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने समय से पहले छुट्टी कर सभी छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया, जबकि स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि भूत-प्रेत या किसी ‘ऊपरी हवा’ जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।
एक-दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, फिर फैल गई अफवाह
सोमवार को विद्यालय में कक्षा 10 और 11 की यूनिट टेस्ट परीक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान एक-दो छात्राओं को चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इनमें से एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास मौजूद छात्राएं भी डर गईं।
देखते ही देखते चार-पांच अन्य छात्राओं में भी घबराहट फैल गई। कुछ छात्राएं रोने लगीं और स्कूल से बाहर निकलकर घर जाने लगीं। इसी दौरान विद्यालय में छात्राओं पर ‘भूत-प्रेत की बाधा’ होने की अफवाह फैल गई। अफवाह के कारण परीक्षा दे रही अन्य छात्राओं में भी दहशत का माहौल बन गया।
स्कूल प्रशासन ने संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ती देख विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को शांत कराया और समय से पहले छुट्टी करने का निर्णय लिया। छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी फैलने के बाद अभिभावकों और आसपास के लोगों में भी चिंता की स्थिति बनी।
स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने स्पष्ट किया कि भूत-प्रेत या ऊपरी हवा की बात महज अफवाह है। उनके अनुसार, एक छात्रा की तबीयत खराब होने के बाद उसे देखकर दूसरी छात्राएं घबरा गईं, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हुई। स्कूल प्रशासन के अनुसार, छात्राओं को घर भेजने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और फिलहाल विद्यालय में स्थिति नियंत्रण में है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Haldwani-Rumors of Ghost in a School) :
Haldwani-Rumors of Ghost in a School, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News, Lalit Arya Mahila Inter College, Banbhoolpura News, Haldwani School News, School News Uttarakhand, Student Health Issue, Unit Test, School Rumour, Ghost Rumour School, Students Panic, Girls Students Panic, School Holiday, Haldwani Latest News, Nainital Latest News, Uttarakhand Education News, School Administration, Banbhoolpura Haldwani, Student Safety, School Incident, Uttarakhand Hindi News, Navin Samachar, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #Banbhoolpura #Haldwani #SchoolNews #UttarakhandEducation #LalitAryaMahilaInterCollege #StudentSafety #UnitTest #SchoolIncident #StudentPanic #SchoolAdministration #Nainital #Uttarakhand #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
