नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अगस्त 2026 (Body of a Nepali Found-Tree Cut)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में भवाली मार्ग (Bhowali Road) पर पाइंस (Pines) क्षेत्र के समीप जोखिया में चार दिन से लापता नेपाली नागरिक का शव करीब 100 मीटर गहरी खाई से बरामद हुआ है। वहीं नैनीताल शहर के तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र में हरे बांज (Oak Tree) की शाखाएं काटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद पर्यावरण को लेकर सवाल उठे हैं, जिस पर वन विभाग ने पेड़ की खतरनाक शाखाओं की कटाई के लिए अनुमति दिए जाने की बात कही है।
100 मीटर गहरी खाई से मिला लापता मजदूर का शव
भवाली मार्ग पर जोखिया के पास सोमवार को एसडीआरएफ (SDRF) ने करीब 100 मीटर गहरी खाई में खोज अभियान चलाकर 40 वर्षीय नेपाली नागरिक टिक बहादुर पुत्र जंग बहादुर का शव बरामद किया। टिक बहादुर क्षेत्र में मजदूरी करता था और 21 अगस्त से लापता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके साथियों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। सोमवार सुबह सड़क किनारे खाई के पास टिक बहादुर की चप्पल और मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से खाई में खोज अभियान शुरू किया।
आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ नैनीताल की टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। दुर्गम और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अभियान चलाकर टीम ने शव को खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभियान में एएसआई लाल सिंह बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, नितेश खेतवाल, भूपेंद्र कन्याल, रोहित कुमार, रविंद्र रावत, प्रभारी कोतवाल विमल मिश्रा, राकेश बोरा सहित पुलिस और एसडीआरएफ के अन्य जवान शामिल रहे।
बांज की शाखाएं काटने पर विवाद, वन विभाग ने अनुमति का हवाला दिया
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक घर के भीतर तक फैले हरे बांज के पेड़ की शाखाएं काटे जाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए। लोगों ने वन विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि कुमाऊं रिट्रीट के पास स्थित बांज के पेड़ की खतरनाक शाखाओं की छंटाई के लिए भू-स्वामी ने आवेदन किया था।
वन विभाग के अनुसार पातन समिति ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पेड़ की तीन शाखाओं की छंटाई की अनुमति दी थी और इसी अनुमति के आधार पर शाखाएं काटी गई हैं।
हालांकि, पेड़ की शाखाएं काटे जाने को लेकर पर्यावरणीय नुकसान की आशंका जताने वाले लोगों का सवाल यह भी है कि विशाल बांज के पेड़ से इतने करीब मकान का निर्माण कैसे हुआ। स्थानीय स्तर पर यह प्रश्न उठ रहा है कि जिस पेड़ की शाखाओं को अब खतरा बताते हुए काटा जा रहा है, उसके इतने करीब घर का निर्माण किस अनुमति और प्रक्रिया के तहत किया गया था। यह पहलू भी भविष्य में जांच और चर्चा का विषय बन सकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Body of a Nepali Found-Tree Cut) :
Body of a Nepali Found-Tree Cut, Nainital News, Uttarakhand News, Bhowali Road News, Pines Nainital, Jokhiya Nainital, SDRF Nainital, Missing Nepali Citizen, Dead Body Recovered, Nainital Accident, Nainital Police, Rescue Operation, Bhowali Road Incident, Oak Tree Nainital, Banaj Tree, Oak Tree Branch Cutting, Tallital News, Nainital Forest Department, Forest Permission, Environmental News Nainital, Kumaon News, Nainital Latest News, Uttarakhand Environment, SDRF Rescue, Nainital Hindi News, Navin Samachar, #NainitalNews #UttarakhandNews #BhowaliRoad #PinesNainital #Jokhiya #SDRF #NainitalPolice #RescueOperation #MissingPerson #NepaliCitizen #DeadBodyRecovered #Tallital #OakTree #BanajTree #ForestDepartment #EnvironmentalNews #NainitalEnvironment #KumaonNews #UttarakhandEnvironment #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
