नवीन समाचार, नैनीताल, 4 सितंबर 2026 (Nainital-16 Roads Closed-4 Lives-142)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में पिछले चार दिनों से जारी बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है और प्रमुख नदियों का जलस्तर भी सामान्य स्तर पर आ गया है, लेकिन जनजीवन अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। जनपद में एक राज्य मार्ग, एक प्रमुख जिला मार्ग और 14 ग्रामीण मार्गों सहित कुल 16 सड़कें अब भी बंद हैं, जबकि अतिवृष्टि से धारी तहसील में एक दर्जन से अधिक भवनों को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में इस वर्ष अब तक 967.07 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। अतिवृष्टि से अब तक चार लोगों की मृत्यु, 139 भवनों को आंशिक तथा तीन भवनों को पूर्ण क्षति, 11 पशुओं की मौत और छह गौशालाओं के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हो चुकी है।
24 घंटे में हल्द्वानी में सर्वाधिक 94 मिमी बारिश
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हल्द्वानी में सर्वाधिक 94 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नैनीताल में 25 मिलीमीटर, चोरगलिया में 27 मिलीमीटर, रामनगर में 12.5 मिलीमीटर, खनस्यूं में 8 मिलीमीटर तथा मुक्तेश्वर में 8.9 मिलीमीटर वर्षा हुई।
जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान औसतन 17.54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बारिश की तीव्रता कम होने के साथ गौला, कोसी और नंधौर नदियों का जलस्तर सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। गौला नदी में 11,023 क्यूसेक, कोसी नदी में 5,614 क्यूसेक और नंधौर नदी में 2,449.10 क्यूसेक जल प्रवाह दर्ज किया गया।
एक राज्य मार्ग सहित 16 मोटर मार्गों पर आवागमन ठप
बारिश कम होने के बावजूद भूस्खलन और अन्य क्षति के कारण जनपद की 16 सड़कें बंद हैं। इनमें एक राज्य मार्ग, एक प्रमुख जिला मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं।
बंद मार्गों में रामनगर-भण्डारपानी-बेतालघाट राज्य मार्ग-71, कांडा डॉन-परेवा, पाण्डेगांव-रानीकोटा, एचएमटी-ब्रेवरी, घोड़ाखाल-धुलई, फतेहपुर-बेल, बरेली-अल्मोड़ा-सिरसा, छीड़ाखान-अमजड़, देवलीधार-सुई, स्यूड़ा-कौन्ता-हरीशताल, खनस्यूं-टांडा, भीड़ापानी-महतोली, पटलोट-पश्यागांव, ढोलीगांव-धैना, खुजेठी-भौनरा, क्वारब-सारखेत तथा कोल मोटर मार्ग शामिल हैं।
सड़कों के बंद रहने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।
धारी तहसील में एक सितंबर की अतिवृष्टि से घरों को नुकसान
एक सितंबर की अतिवृष्टि से धारी तहसील के ग्राम पोखराड़, चौखुटा, गझेड़ज्ञ, गजार और बुरांशी में कई भवनों को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार त्रिलोक सिंह पुत्र मोहन सिंह, राम सिंह पुत्र दीवान सिंह, ममता देवी पत्नी अमर सिंह, लक्ष्मण राम पुत्र हरी राम, जसवंत सिंह पुत्र दीवान सिंह, रमेश चंद्र पुत्र हिम्मत राम, राजेंद्र सिंह पुत्र उत्तम सिंह, पवन बिष्ट पुत्र जीवन सिंह, भवान सिंह पुत्र दीवान सिंह, प्रताप सिंह पुत्र धरम सिंह तथा इंद्रा देवी पत्नी दीवान सिंह के घरों को आंशिक क्षति पहुंची है।
वहीं मोहन सिंह पुत्र उत्तम सिंह के घर को पूर्ण क्षति पहुंचने की पुष्टि की गई है। प्रभावित परिवारों के लिए यह अतिवृष्टि सीधे तौर पर आवास और आजीविका से जुड़ी बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
अब तक 4 लोगों और 11 पशुओं की मौत की पुष्टि
जनपद में अतिवृष्टि से अब तक चार लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 132 पक्के और सात कच्चे भवनों को आंशिक क्षति पहुंची है, जबकि तीन भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आपदा के दौरान 11 पशुओं की मौत होने तथा छह गौशालाओं के क्षतिग्रस्त होने की भी आधिकारिक पुष्टि हुई है। बारिश की तीव्रता कम होने और नदियों का जलस्तर सामान्य होने से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन बंद सड़कों को खोलने और प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की चुनौती अभी बनी हुई है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-16 Roads Closed-4 Lives-142) :
<
p style=”text-align: justify;”>Nainital-16 Roads Closed-4 Lives-142, Uttarakhand News, Nainital News, Nainital Rain News, Heavy Rain Uttarakhand, Nainital Disaster News, Haldwani Rainfall, Nainital Roads Closed, Uttarakhand Weather News, Landslide News Nainital, Dhari Tehsil Disaster, Nainital District Disaster Management, Uttarakhand Monsoon News, Hindi News, Latest Nainital News, #NainitalNews #UttarakhandNews #HeavyRain #Rainfall #Landslide #RoadClosed #DisasterManagement #Haldwani #Nainital #UttarakhandWeather #MonsoonNews #NaveenSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
