नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2024 (Ayodhyas SUV fell in ditch-12 injured-2 serious)। नैनीताल जनपद में मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर शुक्रवार को हुई एक दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गये। इनमें से 2 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। ज्योलीकोट चौकी पुलिस ने सभी घायलों को खोज एवं बचाव अभियान चलाकर बेस चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवा दिया है। दुर्घटना में विशाल नामक एक घायल की मौत हो गई।
नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे सुल्तानपुर-अयोध्या के एक ही परिवार के सैलानी (Ayodhyas SUV fell in ditch-12 injured-2 serious)
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना शुक्रवार अपराह्न दोगांव में सिद्धार्थ होटल के ठीक सामने हुई। यहां नैनीताल से घूमकर लौट रहे सुल्तानपुर-अयोध्या के एक ही परिवार के सैलानियों की एसयूवी कार संख्या यूपी42एयू-4444 अनियंत्रित होकर खाई की ओर करीब 60-70 फिट नीचे चली गयी। सूचना मिलने पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से सड़क पर लायी और उपचार के लिये बेस चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया। (Ayodhyas SUV fell in ditch-12 injured-2 serious)
चौकी प्रभारी मौर्य ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में एक ही परिवार से संबंधित राजेन्द्र जायसवाल, निधि जायसवाल, विशाल जायसवाल, कमला जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता, आयुष, गुलाब, साधना, संस्कार, आराध्या व स्मृति आदि छोटे-बड़े व बच्चे सवार थे। सभी घायलों को चोटें लगी हैं, अलबत्ता एक महिला और एक पुरुष की स्थिति गंभीर लग रही थी। दुर्घटना में घायल विशाल जायसवाल को नहीं बचाया जा सका। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।(Ayodhyas SUV fell in ditch-12 injured-2 serious)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Ayodhyas SUV fell in ditch-12 injured-2 serious)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
