WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

देहरादून में बेकाबू कंटेनर ने सड़क सफाई कर रहे 19 वर्षीय मजदूर को कुचला, सिर धड़ से अलग हुआ.. मौके पर मौत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 13 अगस्त 2026 (Dehradun-Truck Ran Over 19-Yr-Laborer)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) के क्लेमेनटाउन (Clement Town) क्षेत्र में आशारोड़ी (Asharodi) चेक पोस्ट के पास गुरुवार सुबह एक बेकाबू कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से सड़क की सफाई कर रहे 19 वर्षीय मजदूर महेश की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सहारनपुर (Saharanpur) की ओर से आ रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गया। हादसा इतना भीषण था कि महेश का सिर धड़ से अलग हो गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मेजबान शेरवुड कॉलेज ने जीता आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट, साथ ही पढ़ें लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता और कल रात आसमान में होने वाली सितारों की आतिशबाजी के बारे में

Dehradun-Truck Ran Over 19-Yr-Laborer धड़ से अलग होकर सड़क पर पड़ा युवक का सिर।हादसे की सूचना कंट्रोल रूम (Control Room) के माध्यम से क्लेमेनटाउन थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही आशारोड़ी चौकी (Asharodi Police Outpost) से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर कंटेनर सड़क किनारे पलटा हुआ था और उसके नीचे मजदूर दबा हुआ था। उसे बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India-NHAI) के कार्य में लगी दो हाइड्रा क्रेन (Hydra Crane) की मदद ली गयी।

क्रेन से कंटेनर हटाया, तब तक हो चुकी थी मजदूर की मौत

पुलिस और मौके पर मौजूद टीम ने दोनों हाइड्रा क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा कराया और मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महेश गुरुवार सुबह रोड साफ करने वाले कंप्रेसर (Road Cleaning Compressor) से सड़क की सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और महेश उसके नीचे दब गया।

मृतक की पहचान महेश पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम नंदूपुर, थाना कमासिन (Kamasin), जनपद बांदा (Banda), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रूप में हुई है। उसकी उम्र 19 वर्ष थी और वह मजदूरी करता था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) की कार्रवाई शुरू की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

ब्रेक फेल होने की बात सामने आयी, चालक की तलाश

प्रारंभिक जानकारी में कंटेनर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आयी है, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। थाना क्लेमेनटाउन प्रभारी मोहन सिंह (Mohan Singh) के अनुसार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से आशारोड़ी चौकी में खड़ा करा दिया है। हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आयी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों, वाहन की स्थिति और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, सड़क पर काम कर रहे मजदूर की इस तरह मौत ने हाईवे (Highway) पर सफाई और अन्य कार्यों के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े किये हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Dehradun-Truck Ran Over 19-Yr-Laborer) :

Dehradun-Truck Ran Over 19-Yr-Laborer, Dehradun Road Accident, Dehradun Container Truck Accident, Clement Town Accident, Asharodi Accident, Dehradun News, Uttarakhand Road Accident, Dehradun Highway Accident, 19 Year Old Labourer Death, Mahesh Banda Labourer, Container Truck Brake Failure, Asharodi Check Post, Clement Town Police, NHAI Road Work, Dehradun Latest News, Uttarakhand News, Long-tail Keywords: Dehradun container truck accident near Asharodi check post, 19 year old labourer killed in Dehradun road accident, Clement Town container truck accident Uttarakhand,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रुद्रपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक-युवती की मौत, चालक फरार

Asharodi highway accident latest news, Dehradun road cleaning worker killed by container truck, container truck brake failure accident Dehradun, NHAI road cleaning worker accident Asharodi, Uttar Pradesh labourer dies in Dehradun accident, Dehradun police investigation into container accident, Uttarakhand highway worker safety, Dehradun road accident August 2026, #Dehradun #Uttarakhand #Asharodi #ClementTown #DehradunNews #RoadAccident #ContainerTruck #RoadSafety #NHAI #UttarakhandNews #NavinSamachar

Leave a Reply