नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जुलाई 2026 (Jeolikot-Accident Taxi with 7 Tourists)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह ज्योलीकोट के एक नंबर बैंड के समीप लखनऊ के 6 पर्यटकों से भरी एक टवेरा टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ (SDRF), ज्योलीकोट पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त बचाव अभियान में वाहन में सवार सभी सात पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार टवेरा टैक्सी संख्या यूके-04-टीए-3876 से लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमकर गुरुवार सुबह हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ काठगोदाम के लिए निकले थे। सुबह लगभग 10 बजे ज्योलीकोट स्थित एक नंबर बैंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
संयुक्त अभियान में सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित
एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मनोज रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ, ज्योलीकोट चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर छह यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक अन्य यात्री को विषम परिस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
टैक्सी क्षतिग्रस्त, घायलों का उपचार जारी
ज्योलीकोट पुलिस चौकी प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में टवेरा टैक्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी को 108 एंबुलेंस के जरिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नंबर बैंड दुर्घटनाओं के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील स्थान है। यहां पर अनेकों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, और होती रहती हैं, लेकिन इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी प्रयास किये जाते नहीं दिखाई देते, जबकि ऐसे प्रयास किये जाने की नितांत आवश्यकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Jeolikot-Accident Taxi with 7 Tourists) :
<
p style=”text-align: justify;” data-start=”1489″ data-end=”1575″> Jeolikot-Accident Taxi with 7 Tourists, Nainital News, Haldwani News, Jyolikot News, Road Accident, Taxi Accident, SDRF Uttarakhand, Nainital Haldwani Road, Uttarakhand News, Rescue Operation, Police News, Tourist Accident, Hindi News, Navin Samachar, Breaking News, Road Safety, Nainital Haldwani Road Taxi Accident, Jyolikot One Number Bend Accident, SDRF Rescue Nainital Today, Tourist Taxi Fell into Gorge Uttarakhand, Nainital Latest Road Accident News, Haldwani Highway Accident, Uttarakhand Breaking News Today, Jyolikot Police Rescue Operation, Nainital Tourist Accident News, Uttarakhand Road Safety News, #Nainital #Haldwani #Jyolikot #RoadAccident #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #Rescue #Tourist #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
