नवीन समाचार, पौड़ी, 23 जुलाई 2026 (Pauri-Young Man Suicide in Love Affair)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित (उकसाने) करने के आरोप में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच डिजिटल साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है।
युवक की मौत के बाद मोबाइल से मिला यह वीडियो अब सामने आया है। इसमें युवक ने चार साल पुराने रिलेशन का जिक्र करते हुए युवती से कहा, “किसी के साथ जिस्म का खेल मत खेलना…”। साथ ही उसने वीडियो में दावा किया कि वह ब्रेकअप के साथ से काफी परेशान था और खुद को संभाल नहीं पा रहा था, हालांकि गर्लफ्रेंड पर भी उसने बेवफाई करने के कई आरोप लगाए। वीडियो के अंत में उसने प्रेमिका से ‘लाइ लव यू’ कहा और फिर कुछ देर बाद फंदे से लटक गया।
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
जानकारी के अनुसार पौड़ी निवासी 25 वर्षीय आकाश नयाल 20 जुलाई की सुबह अपने घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोबाइल फोन में मिला वीडियो
पुलिस जांच के दौरान युवक के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला, जिसे उसने कथित रूप से मृत्यु से पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में युवक ने अपने चार वर्ष पुराने प्रेम संबंध के टूटने का उल्लेख किया है और युवती के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही उसने कुछ व्यक्तिगत आरोप भी लगाए हैं।
हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और उन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया है।
पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ अभियोग
युवक के पिता का आरोप है कि उनके पुत्र का चार वर्ष से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था और दोनों विवाह करना चाहते थे। उनका कहना है कि संबंध टूटने के बाद युवक मानसिक तनाव में रहने लगा था। उन्होंने युवती तथा उसके पिता पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक के मोबाइल फोन, वीडियो तथा अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा है कि मामले के संबंध में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Pauri-Young Man Suicide in Love Affair) :
Pauri-Young Man Suicide in Love Affair, Uttarakhand News, Pauri News, Law and Order News, Police Investigation, Digital Evidence, Suicide Case, Pauri Police, Crime News, Uttarakhand Crime, Forensic Investigation, Hindi News, Breaking News, Navin Samachar, Local News, Investigation, Pauri Garhwal Suicide Case Latest News, Suicide in Love Affair, Pauri Youth Death Investigation, Police Registered Case in Pauri, Digital Evidence Investigation Uttarakhand, Pauri Police Latest News, Uttarakhand Crime News Today, Pauri Breaking News July 2026, Pauri Garhwal Local News, Forensic Investigation Pauri Case, Uttarakhand Latest News, #Pauri #PauriGarhwal #Uttarakhand #Police #Investigation #BreakingNews #CrimeNews #DigitalEvidence #LocalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















