प्रशासन ने बारापत्थर से खुर्पाताल तक अतिक्रमण हटाया, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण और अवैध शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 (Police-Administration Action Nainital)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर में उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने शनिवार को बारापत्थर (Barapathar) से खुर्पाताल (Khurpatal) तक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया। अभियान में लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, सिंचाई विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। प्रशासन ने क्षेत्र को अवैध स्टॉल और अतिक्रमण से मुक्त रखने के निर्देश देते हुए दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सरिताताल और व्यू प्वाइंट से हटाए गये अवैध स्टॉल

(Police-Administration Action Nainital पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए एसडीएम नवाजिश खलीक ने किया भीमताल, भवाली,  कैंचीधाम क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण - Samachar UKसंयुक्त अभियान के दौरान बारापत्थर क्षेत्र से पांच लोगों का सामान जब्त किया गया। वहीं सरिताताल (Saritatal) और व्यू प्वाइंट क्षेत्र से अवैध स्टॉल और टीन शेड हटाए गये। प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने घोड़ा स्टैंड सहित अन्य स्थानों से स्वयं ही अपने अस्थायी स्टॉल हटा लिये।

नैनीताल के उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सरिताताल और खुर्पाताल क्षेत्र को अवैध अतिक्रमण से मुक्त रखना आवश्यक है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण और कार्रवाई की।

सरिताताल क्षेत्र में जलभराव और क्षतिग्रस्त गेट पर निर्देश

निरीक्षण के दौरान सरिताताल क्षेत्र में झील के गेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया। इस पर सिंचाई विभाग को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गये। साथ ही जलभराव की समस्या को शीघ्र दूर करने को कहा गया, ताकि दुर्गंध और अन्य परेशानियां उत्पन्न न हों।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, कहा- जल्द मिलेगी लोकायुक्त की नियुक्ति, कहा-राहुल गांधी को देश गंभीरता से नहीं लेता

अभियान के दौरान तहसीलदार अक्षय भट्ट, पटवारी दिनेश, नगर पालिका के कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला, कर निरीक्षक भारत प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता विपिन चंद्र पुरोहित, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोविंद जनौटी, टैक्स अधिकारी विजय बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


विकास भवन निरीक्षण में लापरवाही पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से स्पष्टीकरण

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 ()। नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने शनिवार को भीमताल स्थित विकास भवन के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर लंबित पत्रावलियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्यों में देरी पाए जाने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्मला अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

20 मीटर दूरी तक नहीं पहुंच सके पत्र

निरीक्षण में पाया गया कि 1 और 7 अप्रैल के कुछ पत्र विकास भवन परिसर में ही निर्धारित कार्यालयों तक नहीं पहुंच सके थे, जबकि संबंधित कार्यालय मात्र लगभग 20 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी पटल पर पत्रावली अधिकतम 24 से 48 घंटे तक ही रोकी जा सकती है और वह भी उचित कारण के साथ। अन्यथा संबंधित पटल सहायक और अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

20 मई से ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 मई से सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करेंगे। निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विवि और ईडीआईआई साथ आए, मिशन ग्रीन का शुभारंभ, उमड़े सैलानी, ट्रेड्स कप हॉकी, वारंटी गिरफ्तार, विमला को मिली जिम्मेदारी व राज्यपाल ने की नंदा देवी मंदिर में पूजा

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा।


ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 ()। नैनीताल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत बेतालघाट और मुखानी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

बेतालघाट में 60 टेट्रा पैक शराब बरामद

थाना बेतालघाट पुलिस ने थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान भरत पुत्र नंदन सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 60 टेट्रा पैक किन्नू मसालेदार देशी शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार और आरक्षी रामकृपाल शामिल रहे।

मुखानी क्षेत्र में 20 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गयी

वहीं थाना मुखानी पुलिस ने थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में अभियान चलाकर ऊधम सिंह नगर जनपद के बरेहनी बाजपुर निवासी 55 वर्षीय चरन सिंह पुत्र बच्चन सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, आरक्षी कुंदन शाही और राजेश जोशी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों मामलों में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एलटी शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट ने आयोग को तीन माह में आदेश पालन के निर्देश, एक प्रश्न के उत्तर ने बदल दिया भर्ती का पूरा गणित

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Police-Administration Action Nainital) :

Police-Administration Action Nainital, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Encroachment Removal Nainital, Khurpatal News, Saritatal Encroachment, Nainital Administration Action, Illegal Encroachment Uttarakhand, CDO Inspection News, E Office Uttarakhand, Operation Prahar Police, Illegal Liquor Seized Uttarakhand, Betalghat Police News, Mukhani Police Action, Local Administration News, #Nainital #Encroachment #Khurpatal #Administration #OperationPrahar #PoliceAction #IllegalLiquor #UttarakhandNews #LocalNews #Bhimtal

Leave a Reply