ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल पहुंचे राज्यपाल, कुमाऊं के सभी जिलों में रात्रि प्रवास और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे
नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 (Nainital Latest News 16 May 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शनिवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल (Nainital) स्थित लोकभवन पहुंचे। यहां कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल आगमन पर उन्हें विशेष खुशी और आत्मीय अनुभूति होती है।
लोकभवन में होगा ‘गवर्नर गोल्फ’ और सैनिकों के नाम कार्यक्रम
राज्यपाल ने बताया कि नैनीताल प्रवास के दौरान लोकभवन परिसर में ‘गवर्नर गोल्फ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में बालक और बालिकाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है तथा विशेष रूप से बेटियों की बढ़ती सहभागिता सराहनीय है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोकभवन में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है। राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर विकास कार्यों और क्षेत्रीय चुनौतियों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात कर महिलाओं और ग्रामीण समूहों का मनोबल भी बढ़ाया जाएगा।
सभी जिलों में करेंगे रात्रि प्रवास
राज्यपाल ने कहा कि इस बार वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न स्थानों पर रात्रि प्रवास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों सहित वाइब्रेंट विलेज (Vibrant Village) क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा।
मंदिर माला मिशन और पर्यटन वृद्धि को बताया शुभ संकेत
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि कुमाऊं मंडल आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर माला मिशन के अंतर्गत मंदिरों और पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है।
उन्होंने पर्यटकों की बढ़ती संख्या को क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बल मिलेगा।
नैनीताल जिला ब्लॉक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष बने डॉ. हरीश बिष्ट
नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026। नैनीताल जनपद के ब्लॉक प्रमुख संगठन की शनिवार को आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों ने भाग लिया और विकास कार्यों तथा जनहित के विषयों पर चर्चा की गयी।
सर्वसम्मति से चुनी गयी नई कार्यकारिणी
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. हरीश बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। वहीं मंजू गौड़ और दीपक आर्या को उपाध्यक्ष, भावना आर्या को कोषाध्यक्ष, अंकित साह को महासचिव, केडी रुवाली को महामंत्री तथा मंजू नेगी को उप सचिव चुना गया।
बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने सभी प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के विकास और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
नैनीताल में महिलाओं ने श्रद्धा और परंपरा के साथ किया वट सावित्री व्रत
नवीन समाचार, नैनीताल, 16 मई 2026। सरोवरनगरी नैनीताल में शनिवार को विवाहिता महिलाओं ने धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत किया। महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
नयना देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
नगर की आराध्य देवी मां नयना देवी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाएं रंगवाली पिछौड़ा और पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। महिलाओं ने पंडितों के माध्यम से पूजा-अनुष्ठान कराये, जबकि कई महिलाओं ने घरों में भी व्रत और पूजा संपन्न की।
विशेष बात यह रही कि नैनीताल में वट वृक्ष उपलब्ध न होने के कारण मैदानी क्षेत्रों से मंगायी गयी बरगद की टहनियों का प्रतीकात्मक रूप से पूजन किया गया।
सावित्री-सत्यवान की कथा से जुड़ी है परंपरा
वट सावित्री पर्व भारतीय परंपरा में सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किये थे। इसी मान्यता के आधार पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यह पर्व पारंपरिक रूप से मनाया जाता है।
स्थानीय जानकारों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में पहले करवा चौथ का प्रचलन सीमित था, लेकिन अब शहरी क्षेत्रों में इसका प्रभाव भी दिखाई देने लगा है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 16 May 2026) :
Nainital Latest News 16 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Governor Uttarakhand Visit, Rajyapal Nainital Tour, Kumaon Development News, Governor Golf Event, Vibrant Village Uttarakhand, Block Pramukh Sangathan Nainital, Harish Bisht News, Vat Savitri Vrat Nainital, Naina Devi Temple News, Women Religious Festival Uttarakhand, Kumaon Culture News, Local News Uttarakhand, #Nainital #GovernorVisit #Kumaon #VatSavitri #NainaDevi #UttarakhandNews #LocalNews #WomenFestival #DevelopmentNews #CulturalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
