WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

बागेश्वर में उरेडा के परियोजना अधिकारी सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप कार्रवाई में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, बागेश्वर, 24 जुलाई 2026 (UREDA Officer in Bageshwar Arrested)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के बागेश्वर (Bageshwar) जनपद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (Uttarakhand Renewable Energy Development Agency-UREDA) में तैनात परियोजना अधिकारी (Project Officer) धीरेंद्र सिंह पटवाल (Dhirendra Singh Patwal) को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चमोली में 26 सप्ताह की गर्भवती होने पर खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपित युवक गिरफ्तार

UREDA Officer in Bageshwar Arrestedआरोप है कि उन्होंने सोलर प्लांट (Solar Plant) की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट (Joint Inspection Report-JIR) तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद हल्द्वानी (Haldwani) सेक्टर की सतर्कता टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी चार फाइलें लंबे समय से उरेडा कार्यालय में लंबित थीं। आरोप है कि परियोजना अधिकारी प्रत्येक फाइल के निस्तारण और संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के लिए 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। चारों फाइलों के लिए कुल 40 हजार रुपये की मांग किए जाने पर शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान से संपर्क किया।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण बागेश्वर में तैनात है परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल।सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत मिलने के बाद उसका सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी (Vigilance Establishment Sector Haldwani) के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।

शुक्रवार को टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रामनगर निवासी हैं आरोपित अधिकारी

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार गिरफ्तार आरोपित धीरेंद्र सिंह पटवाल स्वर्गीय उदय सिंह पटवाल के पुत्र हैं। उनका मूल निवास राजनगर पीरूमदारा (Rajnagar Peerumadara), रामनगर (Ramnagar) जनपद नैनीताल (Nainital) है। वर्तमान में वह बागेश्वर स्थित उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

सोलर प्लांट की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी रिश्वत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता के सोलर प्लांट से संबंधित कार्यों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने और लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए रिश्वत मांगी गई थी। सतर्कता अधिष्ठान अब पूरे प्रकरण की विवेचना कर रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस प्रकार की शिकायतें अन्य मामलों में भी सामने आई थीं।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जारी की अपील

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन (V. Murugesan) ने आमजन से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है अथवा भ्रष्टाचार से संबंधित कोई सूचना हो, तो नागरिक सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों पर गोपनीयता के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रकरण, प्रभात ध्यानी मामला और खटीमा नगर पालिका सहित कई मामलों में हाईकोर्ट की अहम सुनवाई
Tags (UREDA Officer in Bageshwar Arrested) :

UREDA Officer in Bageshwar Arrested, Uttarakhand News, Bageshwar News, UREDA News, Dhirendra Singh Patwal, Vigilance Establishment Uttarakhand, Bribery Case Uttarakhand, Corruption News, Haldwani Vigilance Team, Solar Plant JIR, UREDA Project Officer, Anti Corruption Bureau Uttarakhand, Trap Operation News, Bageshwar Breaking News, Uttarakhand Vigilance Raid, Government Officer Arrested, Bribe Case India, Renewable Energy Department News, Uttarakhand Latest News, Corruption Crackdown, Vigilance Action, #Bageshwar #UREDA #Vigilance #Corruption #Bribery #Uttarakhand #BreakingNews #Haldwani #AntiCorruption #NavinSamachar

Leave a Reply