नैनीताल के नाबालिग छात्र की पिटाई और आत्महत्या के मामले में आरोपित रेहान खान की जमानत अर्जी खारिज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 7 सितंबर 2024 (Dev Sah Cace-Bail plea of ​​Rehan Khan Rejected)। नैनीताल के नाबालिग छात्र की पिटाई और बाद में आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपित रेहान खान की जमानत अर्जी को शनिवार को हल्द्वानी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय की अदालत ने सभी तथ्यों की जांच के बाद निरस्त कर दिया है। पढ़ें संबंधित पूर्व समाचार : शेरवुड कॉलेज के छात्र की हल्द्वानी में ‘मॉब लिंचिंग’ के कारण मौत का आरोप, आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

https://navinsamachar.com/sherwood-college-student-died-due-to-moblynching/

यह था पूरा मामला (Dev Sah Cace-Bail plea of ​​Rehan Khan Rejected)

(Dev Sah Cace-Bail plea of ​​Rehan Khan Rejected)यह मामला 17 वर्षीय देव साह से जुड़ा है, जिसकी कार जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हल्द्वानी की नैनीताल रोड पर कुछ लोगों की कार से टकरा गयी थी। इसके बाद मुख्य आरोपित रेहान और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे देव को गंभीर चोटें आईं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

घटना के बाद देव ने देर रात अपने घर पर आत्महत्या कर ली। देव के पिता ने काठगोदाम थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और उनके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 25 अगस्त को रेहान खान को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को अदालत में पेश की गई रेहान की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। (Dev Sah Cace-Bail plea of ​​Rehan Khan Rejected)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जेल में बंद एचआईवी से ग्रस्त विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मृत्यु...
(Dev Sah Cace-Bail plea of ​​Rehan Khan Rejected, Court News, Nainital News, Haldwani News, Bail plea of ​​Rehan Khan, accused of beating and suicide, Dev Sah, Rehan Khan, Death of a minor student of Nainital, Bail Rejected, Sherwood College Studen’s Death,)