-प्रमोद प्रसाद, नमन कांडपाल, समय राज साह, उदित साह, विमल जोशी, वंश जोशी व प्रखर साह को आगामी 9 अप्रैल को मिलेंगे 7.5, 5, 3.5 व 1-1 हजार के पुरस्कार
नवीन समाचार, नैनीताल, 7 अप्रैल 2024 (Results of Photography Competition announced)। नगर की धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री रामसेवक सभा द्वारा गत दिनों फागोत्सव पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के रविवार को परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रमोद प्रसाद, द्वितीय स्थान पर भी नमन कांडपाल, तृतीय स्थान पर समय राज साह रहे, जबकि उदित साह, विमल जोशी, वंश जोशी व प्रखर साह को सांत्वना पुरस्कार घोषित हुए हैं।
पुरस्कार के रूप में मिलेंगे जुर्माने के रुपये (Results of Photography Competition announced)
कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह, थ्रीष कपूर व प्रदीप पांडे निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 7500, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000, तृतीय पुरस्कार के रूप में 3500 तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1-1 हजार रुपये दिए जायेंगे। पुरस्कार सभा भवन में नव संवत्सर प्रतिपदा के अवसर पर 9 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे प्रदान किए जायेंगे।
आज कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने और संयोजन संयोजक हिमांशु जोशी ने करते हुये सभी का स्वागत किया। बताया कि कुल 24 प्रतिभागियों के 94 छायाचित्र प्राप्त हुए। कार्य क्रम में निर्णायकों के साथ राजीव दुबे, ज्योति कांडपाल, जगदीश बवाड़ी, संजय, दीप्ति बोरा, गुड्डू ठठोला, रमा भट्ट, प्रखर साह, राजेश तिवारी, उदित साह, सुरेश कांडपाल, सूरज आर्य व विमल जोशी आदि उपस्थित रहे। (Results of Photography Competition announced)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Results of Photography Competition announced)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
