नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जून 2026 (Body found in Naini Lake 2nd Day)। नैनीताल नगर में लगातार दूसरे दिन नैनीझील से शव मिलने की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह नयना देवी मंदिर और एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र के समीप झील में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला। बाद में उसकी पहचान नगर के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में कार्यरत सफाई कर्मचारी महिंदर चौहान के रूप में हुई।
घटना ऐसे समय सामने आई है जब एक दिन पूर्व ही मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी मनीष साह का शव भी नैनीझील से बरामद हुआ था। लगातार दो दिनों में झील से दो शव मिलने से नगर में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सुबह टहलने निकले लोगों ने दी सूचना
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 7:22 बजे किसी व्यक्ति ने आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी कि मल्लीताल स्थित एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र और मां नयना देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक शव उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली पुलिस वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने झील से शव को बाहर निकाला और आवश्यक जांच शुरू की।
जेब से मिले चार हजार रुपये, पहचान हुई
तलाशी के दौरान मृतक की जेब से लगभग चार हजार रुपये नकद बरामद हुए। बाद में उसकी पहचान 48 से 50 वर्षीय महिंदर चौहान के रूप में हुई, जो नगर के ऑल सेंट्स कॉलेज में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे।
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को चिकित्सकीय परीक्षण और पोस्टमार्टम के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय भेज दिया।
हाल में ही झील में गिरने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि शव की स्थिति को देखते हुए व्यक्ति की मृत्यु अधिक समय पूर्व नहीं हुई थी। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एक दिन पहले भी मिला था झील में शव
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष साह का शव ठंडी सड़क क्षेत्र स्थित फांसी गधेरे के पास नैनीझील में उतराता हुआ मिला था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि उन्होंने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी। उस मामले की जांच भी अभी जारी है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे : नैनी झील में आज मिला स्थानीय युवक का शव :
लगातार दो दिनों में झील से दो शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Body found in Naini Lake 2nd Day) :
<
p style=”text-align: justify;”>Body found in Naini Lake 2nd Day, Nainital News, Naini Lake News, Nainital Lake Body Found, Mahinder Chauhan, Mallital News, Uttarakhand News, Naini Lake Incident, Nainital Police, BD Pandey Hospital, Local News, Naini Lake dead body found today, Mahinder Chauhan Nainital news, second body found in Naini Lake, Nainital latest incident 2026, Naina Devi Temple lake body case, Mallital Nainital breaking news, Naini Lake death investigation, Uttarakhand local news Nainital, #Nainital #NainiLake #Mallital #Uttarakhand #NainitalNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
