कुमाऊँ विश्वविद्यालय से 59 महाविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में चयन और कुलपति का सम्मान

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रवेश प्रक्रिया में लापरवाही पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय सख्त, 59 महाविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जून 2026 (Kumaun University News 16 June 2026)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University) के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत (Prof. Colonel Diwan Singh Rawat) ने प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में महाविद्यालयों की उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए 59 संबद्ध महाविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवेश समिति की बैठक में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश, समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर पंजीकरण, विषयवार प्रवेश व्यवस्था, सीट निर्धारण, छात्र मार्गदर्शन तथा प्रवेश प्रक्रिया के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में 59 महाविद्यालयों के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे, जबकि 43 महाविद्यालयों द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी सूचना अब तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Kumaun University News 16 June 2026 (KU VC Dewan Rawat Got Acharya Rai Memorial Award) Kumaon University-Administration
प्रोफेसर दीवान रावत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति

कुलपति प्रो. रावत ने इस स्थिति पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया की सुचारु निगरानी एवं समन्वय के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में नोडल अधिकारी की नियुक्ति आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में सभी संबद्ध महाविद्यालयों को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने तथा उनकी सूचना विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अनेक महाविद्यालयों द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रवेश प्रक्रिया के प्रभावी संचालन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है।

कुलपति ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के मध्य समन्वय विद्यार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रवेश सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित महाविद्यालयों से तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं तथा चेतावनी दी है कि छात्र हितों से जुड़े मामलों में उदासीनता और निर्देशों की अवहेलना भविष्य में भी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल के आज के खेल, पर्यावरण, आस्था, राज्यपाल, एनसीसी, पुलिस व पालिका आदि के प्रमुख नवीन समाचार

पीएम-उषा योजना के तहत कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में चयन

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना (PM-USHA Scheme) के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (MERU) का दर्जा मिलने के बाद विद्यार्थियों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) द्वारा संचालित सेमीकंडक्टर स्किलिंग कार्यक्रम (Semiconductor Skilling Programme) के तहत विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (Indian Institute of Technology Madras) में आयोजित दो सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी, चिप निर्माण, डिजाइन, परीक्षण तथा उद्योग में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission) पहल से भी जुड़ा है, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाना है।

कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईटी मद्रास में प्राप्त यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाएगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और करियर के नए अवसर प्रदान करेगा।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय में नियमितीकरण पर कुलपति का सम्मान

IMG 20260616 WA0135नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग (Department of History) डीएसबी परिसर (DSB Campus) के डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी (Dr. Shivraj Singh Kapkoti) ने बताया कि गत 2 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय में नौ कर्मचारियों तथा दो सहायक प्राध्यापकों का नियमितीकरण नियमावली-2013 के अनुसार नियमितीकरण किया गया था। यह सभी कार्मिक 10 वर्ष की अनवरत सेवा की पात्रता पूरी करने के साथ 18 से 21 वर्षों से संविदा पर कार्यरत थे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पहाड़ की कृषियोग्य जमीनों को अकृषि बनाकर बेचने पर उठे सवाल, इस तरह अनुसूचित जाति की भूमि बाहरी व्यक्ति को बेचने का आरोप

डॉ. कपकोटी ने कहा कि इन 11 कार्मिकों के नियमितीकरण में कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत का विशेष योगदान रहा। इसी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कुलपति को श्री श्री 1008 गोलू देवता (Golu Devta) की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Kumaun University News 16 June 2026) :

Kumaun University News 16 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, High Court News, Uttarkashi News, Legal News, Law News, Judiciary News, Court News, Crime News, Public Interest Litigation News, Lokayukta News, Forest Department News, Tehri Dam News, Dehradun News, Governance News, Hindi News, Judicial Proceedings News, Constitutional Matters News, Administrative News, Breaking News, Uttarkashi Gang Rape Case High Court Verdict, Uttarakhand High Court Upholds Conviction In Rape Case, Lokayukta Appointment Petition Uttarakhand High Court, Pakistani Sikh Family Visa Case Dehradun Court Hearing,

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल से एक टेंपो ट्रैवलर में लौट रहे थे 29 लोग, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल

Forest Department Contempt Notice High Court Uttarakhand, Tehri Dam Project Public Interest Litigation Update, Justice Manoj Kumar Gupta Court Proceedings, Uttarakhand Judiciary Major Legal Developments, Public Interest Cases In Uttarakhand High Court, High Court Orders To State Government Uttarakhand, #KumaunUniversity #NainitalNews #UttarakhandNews #EducationNews #HigherEducation #AdmissionNews #PMUSHA #IITMadras #SemiconductorTraining #SkillDevelopment #StudentNews #CareerOpportunities #UniversityNews #CampusNews #AcademicNews #YouthDevelopment #EmploymentNews #HindiNews #UttarakhandEducation #BreakingNews

Leave a Reply