शेरवुड कॉलेज की 104वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रॉबिनहुड हाउस विजेता, पांच सर्वश्रेष्ठ एथलीट भी सम्मानित
नवीन समाचार, नैनीताल, 4 नवंबर 2026 (Sherwood Nainital-Kumaun Univ News)। उत्तराखंड के नैनीताल (Nainital) स्थित प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज (Sherwood College) में बुधवार को 104वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिता में रॉबिनहुड हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फ्रायर टक हाउस दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर विंग यानी हॉर्समैन वर्ग में एलन-ए-डेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न वर्गों में पांच विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ, जिसकी सलामी विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने ली। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सहजजोत जम्मू, आदेश प्रताप सिंह गिल, मान्या रौतेला, सारष्टी सिंह और अर्णव खंडेलवाल को विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार दिया गया।
समापन संबोधन में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए लाभकारी होती हैं। ये विद्यार्थियों को जीवन में मिल-जुलकर रहने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में 6, 12 और 13 नवंबर को अवकाश घोषित, डीएसबी परिसर के लिए अलग आदेश
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने प्रशासनिक भवन और परिसरों में दिवाली पर 3 अतिरिक्त अवकाश घोषित कर दिए हैं। नवंबर माह की 6, 12 और 13 तारीख को अवकाश घोषित किया है। कुलसचिव प्रो. रितेश साह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 12 नवंबर को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और सभी परिसरों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 13 नवंबर को भी विशेष अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, 6 नवंबर का अवकाश केवल डीएसबी परिसर, नैनीताल के लिए लागू होगा।
आदेश के अनुसार 12 जुलाई 2026 को रविवार होने के बावजूद कुलपति की स्वीकृति से विश्वविद्यालय के कार्यालय और परिसर खुले रखे गए थे। इसके बदले 12 नवंबर 2026, गुरुवार को अवकाश दिया गया है। कुलपति की ओर से विशेष अवकाश दिए जाने के क्रम में 13 नवंबर, शुक्रवार को भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और परिसरों में अवकाश रहेगा।
इसके अतिरिक्त 11 जुलाई 2026 को द्वितीय शनिवार होने के बावजूद डीएसबी परिसर, नैनीताल के कार्यालय खुले रखे गए थे। इसके बदले छह नवंबर, शुक्रवार को केवल डीएसबी परिसर में अवकाश घोषित किया गया है।
कबड्डी में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी विजेता, एसबीएस रुद्रपुर को हराकर जीती ट्रॉफी
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने सरदार भगत सिंह (एसबीएस) कॉलेज रुद्रपुर को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया और लगभग 110 खिलाड़ी शामिल हुए। इसके साथ ही दिसंबर में मोहाली में होने वाली नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। चयनित 12 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ी चयन परीक्षण के रूप में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर, डीएसबी परिसर नैनीताल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, इंदिरा प्रियदर्शिनी गर्ल्स पीजी कॉलेज फॉर कॉमर्स हल्द्वानी, राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, राजकीय महाविद्यालय बाजपुर, राजकीय महाविद्यालय खटीमा और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीमें शामिल हुईं।
नॉकआउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एमबीपीजी कॉलेज ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर ने इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज हल्द्वानी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एमबीपीजी कॉलेज ने एसबीएस रुद्रपुर को पराजित कर खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन और निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मनमोहन बसेरा और मोनिका के साथ राजेंद्र नेगी, विमल और प्रवीण सिंह राणा ने निभाई।
मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि खेलों को वाणिज्य से जोड़ना जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों का भविष्य आर्थिक रूप से भी सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा की तरह कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्राएं भी खेलों में सफलता प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जैसे पदों तक पहुंचें, इसके लिए विश्वविद्यालय हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को बढ़ावा देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता बताया।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता विश्वविद्यालय की टीम चयन प्रक्रिया का भी हिस्सा है और इसमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ये खिलाड़ी दिसंबर में एमजीएम यूनिवर्सिटी, मोहाली में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। उन्होंने कबड्डी को प्राचीन भारतीय खेल बताते हुए कहा कि इसमें शारीरिक क्षमता के साथ रणनीति और बुद्धिमत्ता की भी आवश्यकता होती है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक क्षमता भी बढ़ाते हैं। डीएसए के महासचिव ने ‘खेलेगी इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ का संदेश देते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों ने खेलों में देश को नई पहचान दी है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. चंद्रकला रावत ने स्वागत किया। डीएसबी परिसर के निदेशक डॉ. संजय पंत ने विद्यार्थियों से खेलों में भाग लेने और मोबाइल का उपयोग कम करने का आह्वान किया। कुलसचिव प्रो. रितेश साहनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर, बैज लगाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. हिरदेश शर्मा, अपूर्व बिष्ट, अनीता, लाल सिंह, डॉ. एलएम तिवारी, डॉ. लोकेश पांडेय, डॉ. रेखा पांडे, डॉ. अंजुम अली, विमल पांडे, सुरेंद्र सिंह, डॉ. ऊषा पांडे, खाती, कारण सती, सूरज पांडे, देव चौहान, कमल कार्की और हिमांशु मेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सतर्कता जागरूकता कार्यशाला संपन्न, कर्मचारियों को नियमों और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 एवं निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। दो नवंबर से आयोजित इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली-2025, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल, साइबर सुरक्षा और आचरण नियमावली-2026 की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं कर्मचारियों की कार्यदक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यशाला का शुभारंभ दो नवंबर को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया था। पहले दिन वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी ने उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली-2025 के प्रावधानों की जानकारी दी। सहायक कुलसचिव राकेश कुमार विश्वकर्मा ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल की कार्यप्रणाली और उसके व्यावहारिक उपयोग पर व्याख्यान दिया।
दूसरे दिन उत्तराखंड पुलिस साइबर सेल के प्रतिनिधि संदीप सिंह कुँवर ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। अंतिम दिन डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी की उप निदेशक एवं पीसीएस अधिकारी पूनम पन्त ने आचरण नियमावली-2026, शासकीय सेवकों के आचरण और प्रशासनिक उत्तरदायित्वों पर विस्तार से बताया।
समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव प्रो. रितेश साह ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों के व्यावसायिक कौशल, प्रशासनिक दक्षता और कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने भविष्य में भी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और परिसरों में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यशाला में अभिराम पन्त, पूरन पाठक, नीरज साह, रमेश जोशी, दीपक बिष्ट, लीलाधर आर्या, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, भूपाल करायत, अमित आर्य, कैलाश जोशी और लोकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों एवं अनुभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहित सनवाल ने किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Sherwood Nainital-Kumaun Univ News, Sherwood College Nainital, Sherwood College Annual Athletics Meet 2026, Nainital School Sports, Robinhood House Winner, Kumaun University News, Kumaun University Holiday November 2026, DSB Campus Nainital, Inter College Kabaddi Tournament, MBPG College Haldwani Kabaddi, SBS College Rudrapur, North Zone Kabaddi Championship 2026, Kumaun University Sports Selection, Vigilance Awareness Week 2026, Uttarakhand Procurement Rules 2025, GeM Portal Training, Cyber Security Awareness Workshop, Uttarakhand University News, Nainital Education News, #NainitalNews #SherwoodCollege #KumaunUniversity #Kabaddi #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। 
