बाघ के हमले में खच्चर की मौत, शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज,दीपावली पर नैनीताल जिले के 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात, राज्य मंत्री ने की जनसुनवाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 4 नवंबर 2026 (Nainital Latest News 4 November 2026)। नैनीताल (Nainital) जनपद में बुधवार को वन्यजीवों के बढ़ते खतरे, रोजगार से जुड़ी समस्याओं और दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। ज्योलीकोट के समीप बीरभट्टी में बाघ ने एक ग्रामीण के खच्चर को मार डाला। दूसरी ओर बाइक टैक्सी और स्कूटी किराये पर चलाने वाले संचालकों ने अपनी समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री भावना मेहरा को ज्ञापन सौंपा।

दीपावली के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जिले के 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं जनसुनवाई में राज्य मंत्री ने भवन निर्माण संबंधी समस्याओं और मॉल रोड पर फैली निर्माण सामग्री को लेकर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

बीरभट्टी में बाघ ने खच्चर को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

भीमताल विकासखंड के अंतर्गत ज्योलीकोट के समीप बीरभट्टी के चर्ता तोक में बाघ ने पान सिंह नेगी के खच्चर को मार डाला। खच्चर उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन था। पान सिंह नेगी लोगों का सामान ढोने के लिए खच्चर चलाते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

नेगी के अनुसार इससे पहले भी उनका एक खच्चर बाघ का शिकार हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में खच्चर की मौत के बाद वन विभाग की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया।

वहीं ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल ने बताया कि गांवों में तीन बाघ एक साथ लगातार घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से गांवों में बाघों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।

बाइक टैक्सी संचालकों की समस्याओं पर आईजी और एसपी को बैठक के निर्देश

बाइक टैक्सी और स्कूटी किराये पर देने वाले संचालकों की समस्याओं को लेकर बुधवार को बाइक रेंटल संगठन के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री भावना मेहरा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बाइक और स्कूटी टैक्सी संचालकों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। कई संचालक बेरोजगार बैठे हैं और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य मंत्री भावना मेहरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी और एसपी को तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश दिए, ताकि संचालकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकाला जा सके। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान बाइक रेंटल समिति के अध्यक्ष संजय सिरोही, उपाध्यक्ष तारीख खान, उपसचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष ललित मोहन और सचिव नितिन जाटव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दीपावली पर 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात, आतिशबाजी की बिक्री पर भी रहेगी निगरानी

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 6 से 11 नवंबर तक जनपद के 13 प्रमुख क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

तैनात अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आतिशबाजी की बिक्री, भंडारण और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की तैनाती इस प्रकार की गई है—

  • नैनीताल में उप जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल।

  • भवाली में तहसीलदार मजिस्ट्रेट नैनीताल।
  • भीमताल में तहसीलदार मजिस्ट्रेट धारी।
  • हल्द्वानी नगर में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।
  • हल्द्वानी ग्रामीण में उप जिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।
  • श्री कैंचीधाम में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट कैंचीधाम।
  • धारी में उप जिला मजिस्ट्रेट धारी।
  • लालकुआं में उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) हल्द्वानी।
  • कालाढूंगी में उप जिला मजिस्ट्रेट कालाढूंगी।
  • रामनगर में उप जिला मजिस्ट्रेट रामनगर।
  • काठगोदाम में तहसीलदार मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।
  • बैतालघाट में तहसीलदार मजिस्ट्रेट बैतालघाट।
  • खनस्यूं में तहसीलदार मजिस्ट्रेट खनस्यूं।

जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को त्योहार से तीन दिन पूर्व ही अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विवाद की आशंका वाले स्थानों को पहले से चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा विभिन्न समुदायों के सम्मानित नागरिकों और समितियों के साथ बैठक आयोजित करने को भी कहा गया है।

आतिशबाजी और विस्फोटक पदार्थों के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में निर्धारित नियमों और प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को सभी दमकल वाहनों और उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने तथा अग्निशमन हाइड्रेंट की जांच कर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विश्वविद्यालय में अब उपाधियों के लिए ऑनलाइन ही होंगे आवेदन, साथ ही कुमाऊं विवि एवं विद्यालयों व कार्यशाला के अन्य समाचार

सभी मजिस्ट्रेटों को अपने तैनाती क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने, नियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहने और पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देनी होगी। इसके अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को भी अपनी-अपनी तहसीलों में उपस्थित रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया है।

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने बुधवार को खैरना बाजार में एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 1386679321पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को खैरना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में जांच कर रहे थे। इस दौरान वाहन संख्या यूके07सीबी-8484 को रोककर चालक की जांच की गई। चालक की पहचान दिल बहादुर (56 वर्ष), पुत्र पान सिंह, निवासी अलीगढ़, तहसील यूनियारा, जनपद टोंक, राजस्थान तथा वर्तमान निवासी चंद्रबनी छोला, मोहब्बेवाला, देहरादून के रूप में हुई।

जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। एल्कोमीटर और चिकित्सकीय परीक्षण में भी शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी भवाली अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल रमेश कुमार तथा पीआरडी जवान धर्मेंद्र कुमार और सुरेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

जनसमस्याओं का समाधान धामी सरकार की प्राथमिकता: भावना मेहरा

Nainital Latest News 4 November 2026 भावना मेहरा 4 नवंबर को नैनीताल प्राधिकरण कार्यालय में सुनेंगी जनसमस्याएंसूबे की आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भावना मेहरा ने बुधवार को नैनीताल प्राधिकरण सभागार में जनसुनवाई कर भीमताल, नैनीताल, भवाली और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने घरों की मरम्मत, टीन शेड निर्माण, दीवार बनाने, छत की मरम्मत और भवन मानचित्र की स्वीकृति से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियां रखीं। राज्य मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया।

इस दौरान टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बाइक टैक्सी संचालन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस पर भावना मेहरा ने आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती से फोन पर वार्ता कर समस्या के उचित समाधान की बात कही। आईजी कुमाऊं ने भी इस विषय पर शीघ्र समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पौड़ी में घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मौत के बाद विधायक की गाड़ी घेरकर प्रदर्शन, कोटद्वार में भी गुलदार ने बच्ची को भी आंगन से उठा लिया..

जनसुनवाई में मॉल रोड खुलने के बाद सड़क पर पड़ी रेत और बजरी से लोगों के चोटिल होने तथा निर्माण सामग्री ताल में जाने से गंदगी फैलने की शिकायत भी उठी। इस पर राज्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना को तत्काल निर्माण सामग्री हटवाने और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे रखने और उन पर तत्काल संज्ञान लिए जाने की पहल की सराहना की।

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संकल्प है कि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि उनका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा कि इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप जनसुनवाई के माध्यम से जनता और शासन-प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Latest News 4 November 2026) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital Latest News 4 November 2026, Nainital News Today, Tiger Attack Bheemtal, Bheerbhatti Tiger News, Mule Killed by Tiger Uttarakhand, Uttarakhand Human Wildlife Conflict, Nainital Forest Department, Bike Taxi Operators Uttarakhand, Bike Rental Association Nainital, Bhawna Mehra Public Hearing, Uttarakhand Diwali Security 2026, Nainital Magistrate Deployment, Nainital Police Drunk Driving Action, Kherna Police News, Uttarakhand Traffic Police, Nainital District Administration,#NainitalNews #UttarakhandNews #TigerAttack #HumanWildlifeConflict #Bhimtal #BikeTaxi #BhawnaMehra #Diwali2026 #NainitalPolice #UttarakhandPolice

Leave a Comment

```php