नैनीताल पहुंचे उक्रांद गोरखा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2026 (Nainital Latest News 8 June 2026)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के गोरखा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गुरुंग संगठन की मजबूती और विस्तार के उद्देश्य से सोमवार को नैनीताल पहुंचे। राज्य अतिथि गृह में उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत नगर पालिका परिषद नैनीताल के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि गोरखा समुदाय का देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी इस समुदाय की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
श्याम नारायण ने कहा कि सुरेंद्र गुरुंग के नेतृत्व में गोरखा समाज उत्तराखंड क्रांति दल के मिशन परिवर्तन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुरेंद्र गुरुंग ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश भ्रमण पर हैं और बड़ी संख्या में लोग दल से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में दल का मिशन परिवर्तन सफल होगा।
इस अवसर पर मनोज साह, देवी राई, दिलीप बिष्ट, भरत बिष्ट, पूजा, प्रदीप सिंह, पीयूष गुरुंग, सुनीता, अनीता, गणेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नैनीताल नगर पालिका शाखा के आगामी 14 जून को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव के नेतृत्व में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोचन टांक, धर्मेश प्रसाद मर्दान, धीरज कटियार तथा कमल सिलेलान ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार, कमल कुमार और संजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया। सचिव पद के लिए सोनू सहदेव, धर्मेंद्र कुमार तथा धीरज कटियार मैदान में हैं, जबकि उपसचिव पद के लिए मुकेश कुमार और दीपक कुमार ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी मनोज चौहान, मनोज कुमार, राहुल और दिनेश रत्नाकर ने सहयोग किया।
मुहर्रम कमेटी की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
रजा क्लब इमामबाड़ा मल्लीताल में मुहर्रम कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी मुहर्रम कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक की सरपरस्ती अतीक हुसैन, मोहम्मद नसीम और हारुन रशीद ने की, जबकि अध्यक्षता नाजिम बख्श ने तथा संचालन समीर अली ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यौमे आशूरा 27 जून को मनाया जाएगा। 18 जून को कर्बला सूखाताल में परचम कुशाई, 24 जून को जुलूस-ए-अलम एवं महफिल-ए-जिक्र-ए-हुसैन, 26 जून को आम लंगर तथा उसी रात ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। 27 जून को यौमे आशूरा के अवसर पर ताजियों का मुख्य जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर कर्बला सूखाताल में संपन्न होगा।
9 जून को दिखाई देगी बृहस्पति और शुक्र ग्रह की आकर्षक युति
खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को 9 जून की सायंकाल एक दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी क्षितिज पर सौरमंडल के दो सबसे चमकीले ग्रह बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे के निकट दिखाई देंगे। इस खगोलीय घटना को युति (Conjunction) कहा जाता है।
यद्यपि दोनों ग्रह वास्तविक रूप से एक-दूसरे से काफी दूर होंगे, लेकिन पृथ्वी से देखने पर वे अत्यंत निकट प्रतीत होंगे। खगोलविदों के अनुसार दोनों ग्रहों के बीच इतनी दूरी दिखाई देगी कि उनके बीच लगभग तीन पूर्णिमा के चंद्रमा समा सकते हैं।
इस अवसर पर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल द्वारा विशेष अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक और छात्र सायं 7:30 बजे से 8:30 बजे तक एरीज परिसर में दूरबीन के माध्यम से इस खगोलीय घटना का अवलोकन कर सकेंगे।
शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी सम्मानित
नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जून 2026 ()। भीमताल विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के हिंदी प्रवक्ता, समन्वयक एवं भारत सरकार के राजभाषा विभाग की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
डॉ. बिष्ट ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी लंबे समय से विद्यालयी विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को जागरूक करने के अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं।
कलक्ट्रेट रोड पर विशेष सफाई अभियान, स्वच्छ नैनीताल का लिया संकल्प
नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जून 2026 ()। नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को तल्लीताल स्थित कलक्ट्रेट रोड क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निस्तारण तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नैनीताल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अब केवल जागरूकता नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक कूड़ा एकत्र कर उसका प्रतिदिन निस्तारण कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पर्यावरण मित्र और पालिका कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।
अभियान में सभासद गीता उप्रेती, कार्यक्रम संयोजक पूरन सिंह मेहरा, अरविंद सिंह पाड़ियार, पंकज राठौर, नासिर खान, धर्मानंद पालीवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं पालिका कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण का संकल्प लिया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 8 June 2026) :
Nainital Latest News 8 June 2026, Nainital News, UKD News, Gorkha Community News, Science News, Aryabhatta Observatory News, Muharram News, Education News, Environmental News, Clean Nainital Campaign, Social Activities News, UKD Gorkha Cell Organizational Expansion In Nainital, Surendra Gurung Visit To Nainital News, Jupiter Venus Conjunction Observation At ARIES Nainital, Aryabhatta Research Institute Astronomy Event 2026, Muharram Procession Schedule In Nainital, Devbhoomi Safai Karmachari Sangh Election Process, Dr Madhav Prasad Tripathi Honoured In Nainital,
Clean Nainital Special Sanitation Campaign, Environmental Awareness Drive In Nainital, Community And Social Events In Uttarakhand, UKD meeting, employees’ union elections, Muharram committee meeting, spectacular conjunction of Jupiter and Venus visible tomorrow, felicitation of Dr. Tripathi, special cleanliness drive, #NainitalNews #UttarakhandNews #UKD #GorkhaCommunity #SurendraGurung #ARIESNainital #AstronomyNews #JupiterVenusConjunction #Muharram2026 #CleanNainital #EnvironmentNews #EducationNews #SocialAwareness #CommunityDevelopment #NainitalUpdates #UttarakhandPolitics #ScienceNews #SwachhNainital #NavinSamachar #LocalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।