प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेंगे दो रुपये, नैनीताल पालिका की नई पहल
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2026 (Programme for SIR and Plastic Waste)। नैनीताल नगर पालिका परिषद ने पर्यटन सत्र के दौरान बढ़ते प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए नई प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना के तहत खाली पानी की बोतलें, शीतल पेय के कैन तथा चिप्स के रैपर जमा करने पर प्रति इकाई दो रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस उद्देश्य से माल रोड स्थित क्लासिक होटल के समीप तथा तल्लीताल डांठ क्षेत्र में दो विशेष कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्लास्टिक कचरा जमा किया जा सकेगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि कचरा जमा करने वाले व्यक्तियों को क्यूआर कोड के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में नैनी झील, सार्वजनिक स्थलों और नालों के आसपास बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र हो जाता है, जो वर्षा के दौरान झील में पहुंचकर प्रदूषण का कारण बनता है।
उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित करना तथा नगर को स्वच्छ बनाए रखना है। पालिका की टीमें घर-घर जाकर भी लोगों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। पालिका को उम्मीद है कि इस पहल से प्लास्टिक प्रदूषण में कमी आएगी और नैनी झील सहित आसपास के पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इसके तहत नैनीताल जनपद में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
अभियान का औपचारिक शुभारंभ उत्तराखंड लोक भवन, नैनीताल में हुआ, जहां उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा मतदाता विवरणों का सत्यापन और अद्यतन कार्य करेंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचन नामावली में सुनिश्चित किए जा सकें।
इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, राज्यपाल की अपर सचिव रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय तथा उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक उपस्थित रहे।
कुमाऊं आयुक्त को भी उपलब्ध कराया गया गणना प्रपत्र
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को बीएलओ पूजा द्वारा कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत के आवास पहुंचकर उन्हें गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया तथा अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार राय तथा उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नवाजिश खालिक भी उपस्थित रहे।
सभी मतदाता अभियान में सहयोग करें : जिलाधिकारी
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत के अवसर पर बीएलओ द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल को भी गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र वितरित करते समय मतदाताओं को सही जानकारी प्रदान करें तथा प्राप्त प्रपत्रों की सावधानीपूर्वक जांच करें। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडेय, बीएलओ राजेंद्र गिरी, सुपरवाइजर कैलाश चंद्र जोशी एवं समन्वयक गिरीश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
एक अन्य घटनाक्रम में नैनीताल छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु सेठ ने उत्तराखंड लोक भवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक और स्थानीय विषयों पर चर्चा हुई।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Programme for SIR and Plastic Waste) :
Programme for SIR and Plastic Waste, Nainital News, Environment News, Plastic Free Nainital, Nainital Municipality News, Election News, Voter List Revision News, SIR Campaign News, Uttarakhand News, Civic Administration News, Clean Nainital Campaign, Nainital Municipality Plastic Waste Collection Initiative, Get Paid For Plastic Waste In Nainital, Naini Lake Plastic Pollution Control Campaign, Special Intensive Revision Voter Verification Uttarakhand, BLO Door To Door Enumeration Campaign Nainital, Uttarakhand Electoral Roll Revision Program 2026, Plastic Recycling Incentive Scheme In Nainital, Voter List Update And Verification Drive, Clean Nainital Environmental Protection Initiative, Election Commission Special Revision Campaign Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #PlasticFreeNainital #SwachhNainital #EnvironmentNews #NainiLake #WasteManagement #MunicipalityNews #ElectionNews #VoterListRevision #SIRCampaign #BLO #CleanCity #CivicAdministration #GreenNainital #PublicAwareness #LocalGovernance #UttarakhandUpdates #NavinSamachar #CleanEnvironment

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।