नवीन समाचार, देहरादून, 10 जून 2023। (Namaj) राजधानी देहरादून के डोईवाला में पुलिस ने एक हिंदू बताए जा रहे एक ऐसे हिंदू युवक को हिरासत में लिया है, जो यूट्यूब पर अल्लाह के वीडियो देखने के बाद मानसिक अवसाद में है। वह करीब 4 साल से एक कमरे में बंद रहता है और सूत्रों के अनुसार दिन में 5 बार नमाज पढ़ता है।
वह दूसरों को इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए भी उकसाता है। उस पर पाकिस्तान के संपर्क में होने और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को जानकारियां भेजने का भी शक है। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में देकर उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के बुल्लावाला गांव का रहने वाला 24 वर्षीय वैभव बिजल्वाण पॉलिटेक्निक कर चुका है। युवक के पिता के अनुसार वह पॉलिटेक्निक करने के बाद घर पर ही रहता है और मानसिक रूप से अवसाद की स्थिति में है।
पुलिस के अनुसार युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह भगवान को नहीं मानता है और यूट्यूब चैनल पर अल्लाह की वीडियो ही देखता था। डोईवाला के कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कुछ परेशान लग रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने का भी अंदेशा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : 35 वर्षीय युवक के साथ रह रही 22 वर्षीय युवती ने हाईकोर्ट दायर की याचिका, कहा-उसका नमाज पढ़ने का मन करता है…
नवीन समाचार, नैनीताल, 10 मई 2023। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक अलग तरह का मामला आया है। यहां एक 22 वर्षीय अविवाहित हिंदू युवती ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अपने 35 वर्षीय सहकर्मी के साथ नमाज पड़ने की इजाजत मांगी है। युवती का कहना है कि नमाज पढ़ना उसकी धार्मिक स्वतंत्रता है। याचिका उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने युवती को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत होने को कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार की एक प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी में नौकरी करने वाली मध्य प्रदेश निवासी युवती का कहना है कि वह अपने सहकर्मी 35 वर्षीय मुस्लिम युवक फरमान के साथ रहती है। दोनों हरिद्वार की फार्मा कंपनी में साथ नौकरी करते हैं। युवती का कहना है कि उसका नमाज पढ़ने का मन करता है।
लेकिन जब वह पिरान कलियर में नमाज अदा करने के लिए जाती है तो हिंदू संगठन उसका विरोध करते हैं जबकि यह उसकी धार्मिक स्वतंत्रता का मामला है। लिहाजा उसने फरमान के साथ धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का हवाला देते हुए नमाज पढ़ने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यह भी पढ़ें : उच्च न्यायालय में हुई बैठक, स्थानांतरित करने पर मंथन की चर्चा…
उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करने के बाद युवती को व्यक्तिगत रूप से बृहस्पतिवार को कोर्ट में बुलाया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
(A 22-year-old Hindu girl living with a 35-year-old man filed a petition in the High Court for namaz, saying, “she wants to offer Namaz, 35 varsheey yuvak ke saath rah rahee 22 varsheey yuvatee ne haeekort daayar kee yaachika, kaha-usaka namaaj padhane ka man karata hai)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













