नंदा महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को शिक्षण संस्थानों में अवकाश; मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दिया नया नाम, जानें क्या? साथ ही पढ़ें नंदा देवी महोत्सव के आज के सभी समाचार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 सितंबर 2026 (Nanda Devi Mahotsav Holiday-All News)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के मद्देनजर 23 सितंबर बुधवार को नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इन तीनों नगर क्षेत्रों के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विश्वविद्यालयों में अवकाश के आदेश दिए हैं। डोला विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल, भवाली और भीमताल में होगा डोला विसर्जन

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 124853212623 सितंबर को नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के साथ डोला विसर्जन होगा। भवाली और भीमताल में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

प्रशासन के अनुसार इस दौरान नगर क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नंदा देवी महोत्सव में शामिल होने के लिये नयना देवी मंदिर पहुंचे हैं। देखें मुख्यमंत्री को लाइव:

नंदा देवी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना की, नैनीताल को पर्यटन नगर के साथ देव नगर

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नंदा देवी महोत्सव में शामिल होने श्री नयना देवी मंदिर पहुंचे। महोत्सव के समापन से एक दिन पूर्व पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा, मां नयना देवी तथा मां नंदा-सुनंदा की विशेष पूजा-अर्चना की। पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने पूजन संपन्न कराया।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1524933469इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने माता नंदा-सुनंदा के पास से ही उपस्थित लोगों को माइक से संबोधित करते हुए कहा कि भगवत कृपा के बिना देवों के दर्शन संभव नहीं हैं। आज वह भी भगवत कृपा से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को बड़ी परियोजनाएं मिल रही हैं और बेहतर सड़क संपर्क से तीर्थयात्रा सहित आम जन की यात्रा सुगम हो रही है। उनके अनुसार कैंची धाम, चंपावत और आदि कैलाश में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए बाइपास बन रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, एक सीट पर होगा मतदान; जानें कब और किसकी सीट पर?

आदि कैलाश में पहले वर्ष भर में 500 लोग पहुंचते थे, जबकि उन्होंने इस वर्ष अब तक 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यों के साथ किच्छा में एम्स के उपग्रह केंद्र, पंतनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित किये जाने, 50 वर्ष से लंबित बलियानाला और जमरानी बांध से जुड़े कार्यों के वर्तमान में होने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण, समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, रोजगार, अतिक्रमण हटाने, मदरसा बोर्ड समाप्त करने, स्वयं सहायता समूहों को ब्याजमुक्त ऋण और ‘लखपति दीदी’ योजना सहित सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय महिलाएं पारंपरिक उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं तथा राज्य में पर्यटन और फिल्म निर्माण को भी बढ़ावा मिल रहा है। दावा किया कि उनके समय में 35 हजार नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी गयी हैं, और 3.1 लाख लखपति दीदियां बनी हैं। हरी-नीली चादरों से हुए अतिक्रमण से 13000 एकड़ जमीन मुक्त करायी। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, भाजपा नेता अनिल कपूर डब्बू, मोहन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी और गिरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नंदा-सुनंदा की आरती करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


नंदा महोत्सव में सेवा और सामुदायिकता की मिसाल, बुधवार को शोभायात्रा के साथ होगी मां नंदा-सुनंदा की विदाई

नैनीताल में 124वें श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन से पहले मंगलवार को नयना देवी मंदिर में देवी पूजन, पंच आरती और देवी भोग सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। दिन में सुंदरकांड और नंदा चालीसा का आयोजन हुआ, जबकि शाम को नैनी झील में दीपदान किया गया। बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर सेवा और सामुदायिकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। भंडारे में प्रसाद वितरण से लेकर श्रद्धालुओं के जूते रखने और डोला व्यवस्था तक बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारियां संभालीं।

भंडारे से लेकर जूता व्यवस्था तक स्वयंसेवकों ने संभाली जिम्मेदारी

चरण पादुका समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सेवा की गई। जूता व्यवस्था में अध्यक्ष मनोज साह के साथ घनश्याम लाल साह, आशु बोरा, मंजुल सनवाल, अशोक साह, राजेंद्र साह, गणेश कांडपाल, मनोहर साह, आनंद बिष्ट, गिरीश भट्ट और अरविंद पडियार सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने सहयोग किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में आरक्षण के बाद अभाविप में टिकट को लेकर बगावत, अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था में मनमोहन, भूपेंद्र बिष्ट, अमित पांडे, भानु, प्रदीप, जीनू पांडे, प्रकाश, रोहित कुमार, शेर सिंह, सूरज, सुनील, करण गोपाल, रमेश पंत और सोनू बिष्ट सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सेवा की।

भंडारा व्यवस्था में दीपक साह, राजेश साह, संजय गुप्ता, विक्रम साह, संजय कुमार, प्रेम बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, रवि साह, भगवान बिष्ट और विक्रम साह ने भोजन तैयार करने से लेकर वितरण तक की व्यवस्था संभाली। श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों के दल ने भी श्रद्धालुओं को भोजन कराया।

डोला और महोत्सव की व्यवस्थाओं में भी रहा सहयोग

डोला व्यवस्था में विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा, अधिवक्ता मनोज साह, रोहित कुंवर, कैलाश जोशी और राजेंद्र बजेठा ने श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा।

महोत्सव के संचालन में मेला अधिकारी एवं एसडीएम नवाजिश खालिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, आरडी मठपाल, सीओ अंजना नेगी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अधिशासी अधिकारी रोहितास शर्मा और विधायक सरिता आर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंच आरती की व्यवस्था में भीम सिंह कार्की, हीरा रावत और बिमल चौधरी ने सहयोग किया।


नंदा मेले में महिला का गुम पर्स आधे घंटे में बरामद, 86 लोगों को अब तक मिली मदद

नैनीताल में चल रहे श्री नंदा देवी मेले के दौरान खरीदारी करने पहुंची एक महिला का गुम हुआ पर्स पुलिस ने लगभग आधे घंटे में बरामद कर उसे वापस कर दिया। ज्योलीकोट निवासी दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा सुबह लगभग 11 बजे मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। इस दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया था, जिसमें लगभग दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

Nanda Devi Mahotsav Holiday-All Newsपर्स नहीं मिलने पर दीपाली बोरा ने मेला नियंत्रण कक्ष स्थित खोया-पाया केंद्र में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और दुकानदारों तथा अन्य लोगों से पूछताछ की। लगभग आधे घंटे में पर्स बरामद कर उसमें मौजूद पूरा सामान दीपाली बोरा के सुपुर्द कर दिया गया।

मेले में अब तक 86 लोगों को मिली सहायता

पुलिस के अनुसार मेले के दौरान खोया-पाया केंद्र और नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक 86 लोगों को सहायता दी गई है। इनमें 10 बुजुर्ग और 47 बच्चे अपने परिजनों से मिलाए गए, जबकि 29 लोगों के खोए पर्स, चाबी, मोबाइल, नकदी, बैग और अन्य सामान बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए।

पर्स बरामद करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ आरक्षी शिवेंद्र बोरा, आरक्षी हरीश प्रसाद, पूजा चौधरी और नीतू चंदोला शामिल रहे।

सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी भी तैनात

मेले में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ नियंत्रण कक्ष के माध्यम से श्रद्धालुओं को अपने सामान तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक कर रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, जल संस्थान-पेयजल निगम के छह अधिकारी निलंबित

खोया-पाया केंद्र में एएसआई किरण गोस्वामी, एएसआई जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल नीलम और हेड कांस्टेबल निहाल सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय और दूर-दराज से आए व्यापारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मेले में खरीदारी भी की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nanda Devi Mahotsav Holiday-All News) :

<

p style=”text-align: justify;”>Nanda Devi Mahotsav Holiday-All News, Nanda Devi Mahotsav 2026, Nainital Nanda Devi Mahotsav, Nainital News, Uttarakhand News, Nanda Devi Visarjan, Nanda Sunanda Dola Visarjan, Nainital School Holiday 23 September, Nainital Holiday News, Bhimtal News, Bhawali News, Nanda Mahotsav Nainital, Nainital Mela News, Nainital Police, Lost and Found Nainital Mela, Nainital Latest News, Nanda Devi Festival, Uttarakhand Religious Festival, Nainital Dola Visarjan, Nainital Traffic News, Nainital Breaking News, #NainitalNews #UttarakhandNews #NandaDeviMahotsav #NandaDeviFestival #NandaSunanda #NandaVisarjan #Nainital #Bhimtal #Bhawali #NainitalPolice #NainitalMela #UttarakhandNews #NandaMahotsav2026 #NainitalLatestNews

Leave a Reply