माउंट अबी गामिन पर ITBP के 23 पर्वतारोहियों ने फहराया तिरंगा, नंदा-सुनंदा को समर्पित की उपलब्धि
नवीन समाचार, नैनीताल, 22 सितंबर 2026 (ITBP Mountaineers Achievent- KU New VC)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) निवासी उप कमांडेंट परीक्षित साह के नेतृत्व में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के पर्वतारोहण दल के 23 सदस्यों ने 7,355 मीटर ऊंचे माउंट अबी गामिन (Mount Abi Gamin) शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। आईटीबीपी के रिकॉर्ड 23 पर्वतारोहियों की इस उपलब्धि को उप कमांडेंट परीक्षित साह ने देवभूमि की आराध्य मां नंदा-सुनंदा को समर्पित किया है।
आईटीबीपी मुख्यालय नई दिल्ली से 7 अगस्त 2026 को महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बल-स्तरीय पर्वतारोहण अभियान-2026 को रवाना किया था। अभियान के दौरान दल ने माउंट अबी गामिन के शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
देश की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना
नैनीताल निवासी उप कमांडेंट परीक्षित साह ने इस उपलब्धि को मां नंदा-सुनंदा को समर्पित करते हुए अभियान के दौरान देश की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल शिखर तक पहुंचने की उपलब्धि नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और आस्था की जीत भी है। आईटीबीपी के हिमवीर बर्फीली सीमाओं की सुरक्षा के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने संभाला कार्यभार, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया स्वागत
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने मंगलवार को कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुलपति कार्यालय पहुंचने पर कूटा (KUTA) यानी कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उनका पुष्पगुच्छ और पटाखों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।
शिक्षकों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, निदेशक प्रो. संजय पंत, डॉ. शिवांगी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. अमित जोशी, प्रो. एलके सिंह, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी और एलडी उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से भी मुलाकात की।
नैनीताल के सागर का एशियन वोविनम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन
नैनीताल। जम्मू में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के सागर अधिकारी का छठी एवीएफ एशियन वोविनम चैंपियनषिप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता 24 से 30 नवंबर तक कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित होगी। वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव शंकर महाबले की ओर से जारी चयन पत्र के अनुसार सागर का चयन वरिष्ठ वर्ग के 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
क्लब के सचिव विनोद कुमार वैद्य ने बताया कि सागर को 25 सितंबर से पहले प्रतियोगिता में सहभागिता की पुष्टि करने के साथ आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सागर के चयन पर छावनी परिषद नैनीताल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जाट ने बधाई देते हुए कहा कि सागर के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के 13 खिलाड़ियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा।
चयन की सूचना मिलने पर सागर की माता लक्ष्मी देवी, पिता चंदन अधिकारी, बहन दीक्षा अधिकारी और छोटे भाई लक्ष्य अधिकारी सहित क्लब के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और छावनी परिषद के कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। क्लब के संरक्षक गोपाल रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका बनवाल, मानसी बर्गली, अमित कुमार गोड तथा वोविनम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती और महासचिव विनोद लखेड़ा सहित पदाधिकारियों ने सागर को शुभकामनाएं दी हैं।
मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का इस मंगलवार भी आंदोलन रहा जारी
नैनीताल। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले कुछ सप्ताह से प्रत्येक मंगलवार को किए जा रहे आंदोलन को इस मंगलवार को भी जारी रखा। आशाओं ने तल्लीताल गांधी चौक पर गांधी मूर्ति के पास एकत्र होकर सेवानिवृत्ति के बाद मासिक पेंशन का प्रावधान किए जाने तक सेवानिवृत्त होने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने सहित अपनी विभिन्न मांगें दोहरायीं। उन्होंने विभिन्न मदों में मिलने वाली धनराशि कई-कई माह तक लंबित रखने के बजाय हर महीने भुगतान करने की मांग भी की।
आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण और पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये का भुगतान करने, सभी सरकारी अस्पतालों में आशाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आदेश जारी करने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग की। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों में आशा घर बनाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का बजट बढ़ाने और उसमें गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका समाप्त कर कार्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कराने तथा मनमाने कारणों से आशाओं की छंटनी बंद करने की मांग उठाई गई।
यूनियन ने चेतावनी दी कि विधानसभा चुनाव से पूर्व समयबद्ध तरीके से मांगें पूरी नहीं की गईं तो राज्य सरकार के विरुद्ध राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में यूनियन की अध्यक्ष कमला कुंजवाल, दीपा पांडे, प्रेमा शाही, हेमा देवी, तुलसी बिष्ट, नीमा बिष्ट, खष्टी, रश्मि राणा, चंद्रा सती, मंजू बोहरा, प्रेमा अधिकारी, रेनू खंडूरी, उषा सत्यवली, हेमा जोशी, नीमा मेहर, हीरा नेगी, भगवती बोहरा, विमला उप्रेती, सुनीता,रूपा देवी, लीला पांडे सहित अन्य आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
ITBP Mountaineers Achievent- KU New VC, Mount Abi Gamin, ITBP Mount Abi Gamin Expedition, ITBP Mountaineers, Nainital News, Uttarakhand News, Parikshit Sah ITBP, ITBP Mountaineering Expedition 2026, Mount Abi Gamin Summit, Nanda Sunanda Uttarakhand, Kumaun University News, Kumaun University Vice Chancellor, Satpal Bisht, Professor Satpal Bisht, Kumaun University Nainital, KUTA Kumaun University, Uttarakhand Education News, ITBP Uttarakhand, Nainital Latest News, Uttarakhand Mountaineering, Uttarakhand News Today, #UttarakhandNews #NainitalNews #ITBP #MountAbiGamin #Mountaineering #ITBPExpedition #ParikshitSah #NandaSunanda #KumaunUniversity #SatpalBisht #UttarakhandNews #Nainital #MountaineeringExpedition

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
