नवीन समाचार, नैनीताल, 17 जून 2024। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में शनिवार की रात को एक हृदयविदारक घटना हो गई। यहां चल रहे एक वैवाहिक समारोह के दौरान दिल्ली निवासी दुल्हन की डांस करते वक्त असमय मौत हो गई। घटना से परिजन और मेहमान सदमे और सकते में हैं। पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के प्रार्थना पत्र के बाद परिजन देर रात ही शव लेकर दिल्ली लौट गए।
भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया की बी 28 आदर्श आर्या अपॉटमेंट, सेक्टर छह द्वारका (नई दिल्ली) अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में आए हुए थे.श्रेया जैन की शादी लखनऊ निवासी युवक से होनी थी दोनों परिवार रिसोर्ट में ठहरा हुआ था.
शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई आनन-फानन में उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया यहां डॉक्टर अस्पताल में डॉ. राशिद ने उसे मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
आशंका जताई कि हार्ट अटैक की वजह से युवती की मौत हुई है इधर बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों की ओर स की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने का प्रार्थना पत्र भीमताल पुलिस को सौंपा गया इसके बाद परिजन देर रात में ही शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
