हल्द्वानी में हुए दोहरे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार, देखें वीडिओ सहित…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 फरवरी 2026 (Haldwani Double Murder)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) बड़ी मंडी क्षेत्र में युवक और युवती की निर्मम हत्या के सनसनीखेज प्रकरण का पुलिस ने छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी विवाद के बाद दोनों की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई और पहचान छिपाने की कोशिश की गई। इस त्वरित कार्रवाई ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की तात्कालिक प्रतिक्रिया को फिर चर्चा में ला दिया है। देखें संबंधित वीडिओ : 

छेड़छाड़ के विरोध से शुरू हुआ विवाद, दोहरी हत्या में बदला

Haldwani Double Murder हल्द्वानी डबल मर्डर: लिव-इन कपल की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या, चार  संदिग्ध हिरासत में - haldwani double murder live in couple brutally killed  by stones four suspects detainedपुलिस नियंत्रण कक्ष को 12 फरवरी 2026 की सुबह बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी (Kotwali Haldwani) पुलिस, डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन शुरू किया। प्रथम दृष्टया मामला पत्थर से कुचलकर हत्या का पाया गया। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : अपडेट : हल्द्वानी मंडी परिसर में 20-25 वर्षीय युवक और युवती की पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या, मृतकों की हुई शिनाख्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (Dr. Manjunath TC) ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (Shubham Tamta) निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया (Laxmi Pokhariya) निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा के रूप में हुई। मृतका के परिजन की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की जांच में क्या आया सामने

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. जगदीश चंद्र (Dr. Jagdish Chandra), पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyal) और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी (Amit Kumar Saini) के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल सूचना और सुरागरसी के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि सभी साथ बैठकर मदिरा सेवन कर रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद हुआ और उन्होंने शुभम की हत्या कर दी। घटना छिपाने के उद्देश्य से लक्ष्मी की भी हत्या कर दी गई और दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम इस प्रकार हैं:

  • गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर

  • सौरभ भट्ट उर्फ भटिया

  • दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव

  • दीपेश लटवाल उर्फ राज

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन तथा दो आरोपितों के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

आपराधिक इतिहास और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गौरव नेगी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में 11 अभियोग दर्ज हैं। वहीं दीपेश लटवाल के विरुद्ध भी तीन अभियोग दर्ज पाए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

क्यों अहम है यह खुलासा

यह मामला सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं, युवाओं में हिंसक झगड़ों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों की ओर संकेत करता है। एसएसपी ने बताया कि मृतक स्वयं नशे का आदी थी और बाद में नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर बन गया था, लेकिन अब भी नशा कर रहा था और कॉलेज में पढ़ाई कर रही और खर्चे के लिये एक मेडिकल स्टोर में नौकरी भी कर रही एक युवती को लिव इन संबंधों में साथ रखे हुए था जबकि उसके परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी।

पुलिस के दावे के अनुसार उसने ही लंबे आपराधिक इतिहास वाले अपने हत्यारोपितों को स्वयं कम से कम चार फोन करके बड़ी पार्टी करने के लिये बुलाया था और फिर नशे के साथ ऐसी पार्टी की जो उसके और युवती के जीवन की आखिरी पार्टी साबित हुई। इस प्रकार यह घटना समाज में विशेषकर युवाओं में लिव-इन संबंधों, आपराधिक लोगों से संबंध रखने और नशे की विभीषिका की ओर भी समाज का ध्यान आकृष्ट करने वाली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ, लेकिन समाज में निवारक जागरूकता और सामुदायिक सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है। क्या ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए सामाजिक स्तर पर और प्रयास होने चाहिए? यह प्रश्न भी उठ रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों की रोकथाम समय पर की जा सके। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  फ्रांसीसी मित्र से कुमाउनी रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधी अल्मोड़ा की बेटी-श्रीपूर्णा, कसारदेवी में हुआ विवाह समारोह

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani Double Murder) :

Haldwani Double Murder, Haldwani Mandi Double Murder Case, Nainital Police Crime Investigation, Uttarakhand Double Murder News, Kotwali Haldwani Murder Arrest, Forensic Evidence Murder Case India, Law And Order Situation Uttarakhand, Youth Crime Incident Haldwani, Indian Penal Code BNS Murder Case, Nainital District Crime Update, Police Quick Action Murder Case, #HaldwaniDoubleMurder #UttarakhandPolice #LawAndOrderIndia #CrimeInvestigation #ForensicInvestigation #PublicSafetyIndia #NainitalNews #IndianJusticeSystem #CrimePrevention #GovernanceIndia

Leave a Reply