Madad ki guhar : सीएम की विधानसभा का मात्र 13 माह का मासूम ब्लड कैंसर से जूझ रहा, आपका 1-1 रुपया बचा सकता है जान…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, टनकपुर, 9 जुलाई 2023। (Madad ki guhar) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के अंतर्गत बनबसा के निकटवर्ती ग्राम सभा देवीपुरा का मात्र 13 माह का एक मासूम दिव्यांश जोशी ब्लड कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में है, और एम्स ऋषिकेश में हर पल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसकी जान बचाने के लिए पिता रमेश जोशी के साथ हल्द्वानी के समाजसेवी हेमंत गौनिया ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

Madad ki guharगौनिया ने बताया कि मासूम दिव्यांश के पिता रमेश जोशी जंगल किनारे कच्ची झोपड़ी में रहते हैं। दिव्यांश उनका इकलौता बेटा है। उसके इलाज में वह अब तक की अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर चुके हैं। अब उनके हाथ खाली हैं। हेमंत की कोशिशों से दिव्यांश के उपचार के लिए अब तक ₹1 लाख दस हजार रुपये दिव्यांश के पिता की खाते में जमा हो चुके हैं। अभी और रुपयों की जरूरत है।

हेमंत गोनिया ने आम लोगों से अपील (Madad ki guhar) की है कि मानवता के लिए उनका 1-1 रुपया भी मासूम की जान बचा सकता है। दिव्यांश के पिता रमेश चंद जोशी के बैंक खाते की जानकारी इस प्रकार है:
Ramesh Chandra Joshi
Bank of Baroda13620100003333
IFS CODE. BARB0BANBAS
दिव्याश के पिता रमेश चंद्र जोशी जी का गूगल पे वह मोबाइल नंबर 6395039048। अधिक जानकारी रमेश जोशी के मोबाइल नंबर 6395039048 तथा हेमंत गोनिया के मोबाइल नंबर 9897213226 से भी ली जा सकती है। गौनिया ने कहा है कि मासूम दिव्यांश मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन उसे शासन-प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।

यह भी पढ़ें : लीवर ट्रांसप्लांट के लिए मदद की गुहार (Madad ki guhar)

नवीन समाचार, हरिद्वार, 3 जून 2023। (Madad ki guhar) ‘नवीन समाचार’ अक्सर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जरूरतमंदों की गुहार अपने पाठकों तक पहुंचाता रहता है। इसी कड़ी में आज रुड़की हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा निर्माता कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रहे अंशुमान मिश्रा की गुहार प्रस्तुत है। देखें वीडियो:

अंशुमान पिछले डेढ़ वर्ष से लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और पिछले तीन माह से बिस्तर पर हैं। उनका उपचार साकेत दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा है। वहां के चिकित्सकों ने जल्द से जल्द लीवर ट्रांसप्लांट कराने का परामर्श देते हुए इसमें 22 लाख रुपए का खर्च बताया है।

अंशुमान ने बताया कि लीवर ट्रांसप्लांट में से 10 लाख रुपए उत्तराखंड सरकार ने, 4 लाख रुपए उनकी कंपनी ने अपने सीएसआर फंड से और 3 लाख उनके अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल के प्रयासों से एकत्र हुई है। उन्होंने अपना जीवन बचाने के लिए जरूरी शेष करीब 5 लाख रुपयों के लिए उन्होंने आमजन से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें :  अपनी ही पार्टी की सरकार पर 15000 की दरी, 8000 की ढोलक और 2500 के चिमटे के आरोप....

सहयोग हेतु बैंक खाता विवरण निम्नलिखित है : Bank: Union Bank of India, KL Polytechnic, Roorkee. A/c No: 534902010045487. A/c holder : Anshuman Mishra (patient) IFSC code: UBIN0553492. गूगलपे/फ़ोनपे के माध्यम से सहयोग हेतु पीड़ित का नंबर 7518754444 है। आपश्री प्रतिष्ठित ‘मिलाप’ पर पीड़ित द्वारा आरंभ किए गए फंडरेजर पर भी सहयोग कर सकते हैं-http://m-lp.co/anshuman-1?utm_medium=whatsapp_message&utm_source=app

(डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से जुड़ें और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें।

Leave a Reply