कुमाऊं विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश घोषित, कुलपति रावत को एनसीसी के कर्नल पद की मानद उपाधि व पर्यावरण विज्ञान के लिये खोला पोर्टल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय में आगामी 23 जून से 21 दिन का ग्रीष्मावकाश घोषित (Summer Vacation in Kumaon University-VC Honored)

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 जून 2025। कुमाऊं विश्वविद्यालय में आगामी 23 जून से 13 जुलाई तक 21 दिन का ग्रीष्मावकाश रहेगा। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया है कि अवकाश की इस अवधि में परीक्षा एवं प्रवेश के कार्य भी होते रहेंगे। जो शिक्षक एवं अवकाशकालीन कर्मी अवकाश की अवधि में कार्यरत रहेंगे उन्हें उतने दिनों का प्रतिकर अवकाश भी दिसंबर 2025 तक देय होगा। अवकाश के उपरांत 14 जुलाई से विश्वविद्यालय के परिसर यथावत खुलेंगे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति रावत को मिली एनसीसी के कर्नल पद की मानद उपाधि

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत को एनसीसी यानी राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कर्नल की मानद पद उपाधि से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को यूजीसी के हरमिटेज परिसर स्थित देवदार सभागार में आयोजित पीपिंग सैरेमनी में एनसीसी के नैनीताल मुख्यालय के ग्रुप कमांडर कमोडोर बीआर सिंह ने उन्हें इस सम्मान के रूप में प्रतीक चिन्ह, दस्तावेज और सम्मान स्वरूप वर्दी प्रदान की, और उन्हें वर्दी से जुड़ी मर्यादा, नियम और गरिमा की भी जानकारी दी गई।

986b2a6e2ba0bcef976441431d1b0b96 1022056345इस अवसर पर वर्दी धारण किए हुए प्रो.रावत भावुक नजर आए और इसे अपने जीवन का विशेष क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते थे कि वे सेना में जाएं, जिसके लिए उन्होंने अल्मोड़ा में प्रयास भी किया था, लेकिन नियति उन्हें शिक्षा जगत में ले आई। वर्षों बाद आज उन्हें वर्दी पहनने का अवसर मिला है, जिससे उनके भीतर सच्ची सेवा का भाव जागा है। उन्होंने इस उपाधि को गर्व और कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया।

इस दौरान एनसीसी की गतिविधियों से जुड़े वीडियो के माध्यम से सेलिंग अभियानों, पदक वितरण समारोह, निशानेबाजी प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस अभ्यास, अंतरिक्ष विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, रोइंग, नदी पार करना, पर्वतारोहण, ड्रोन संचालन, विशाखापत्तनम सेलिंग अभियान और एनसीसी व नेवल कैम्पों की जानकारी दिखाई गई। इस मौके पर एनसीसी की 79यूके बटालियन के कर्नल राजेश कौशिक, सीओ चंद्रविजय नेगी, कैप्टन मृदुल साह, रीना बोरा, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, डॉ. रितेश साह, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. मनोज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कैडेट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के 4 समाचार : आदेश के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का पुतला फूका, गुलदार की खाल व हड्डियों की तस्करी के मामले में अपडेट, आरक्षी से भर्ती होकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति व विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा के लिये आवेदन को पोर्टल 20 तक खोला (Summer Vacation in Kumaon University-VC Honored)

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर पद्धति की पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा आगामी 23 जून को प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। विवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से बताया गया है कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण न कर पाये परीक्षार्थियों के लिये परीक्षा का आवेदन पत्र भरने के लिये विश्वविद्यालय के पोर्टल को 20 जून तक खोल दिया गया है। (Summer Vacation in Kumaon University-VC Honored)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Summer Vacation in Kumaon University-VC Honored, Nainital News, Kumaon University News, Summer Vacation, Kumaun University Summer Vacation, Kumaun University News, Kumaun University 2025 Holidays, Kumaun University Nainital, Prof Diwan Singh Rawat, NCC Honor Ceremony, Kumaun University Vice Chancellor, Colonel Honorary Title, NCC Kumaun Region, Kumaun University Events, Kumaun University Examinations, Kumaun University Admission Updates, Environmental Science Exam Kumaun University, Kumaun University Exam Portal, Kumaun University Latest Circular, Kumaun University Holidays June July, Kumaun University Faculty News, Kumaun University Student Updates, Kumaun University NCC Program, Kumaun University Peeping Ceremony, Summer vacation declared in Kumaon University, Vice Chancellor Rawat conferred honorary title of NCC Colonel, Portal Opened for Environmental Science, Environmental Science,)

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी क्रिकेट लीग धोखाधड़ी प्रकरण में ईवीसीएल आयोजक की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने मांगी रिमांड शीट, अगली सुनवाई 12 फरवरी को