-विवि ने मांगा स्पष्टीकरण, अगले वर्ष से सभी प्रवेश ऑनलाइन होंगे
नवीन समाचार, नैनीताल, 6 मार्च 2024 (Kumaon University BEd Counselling Update)। कुमाऊं विवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों व संस्थानों ने विश्वविद्यालय की अनुमति के अनुमति के बिना अपने स्तर से विद्यार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दे दिया है। जबकि कुमाऊं विवि के स्तर से इन महाविद्यालयों-संस्थानों में सीटें रिक्त हैं।
इस पर संज्ञान लेते हुए कुमाऊं विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने ऐसे महाविद्यालयों-संस्थानों व संस्थानों से स्पष्टीकरण मांगे हैं, और कहा है कि यह नियमों का घोर उल्लंघन है। यह भी बताया है कि आगे शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश केवल ऑनलाइन एवं निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से होंगे।
तीसरे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू
नैनीताल। कुलसचिव चंद्रा ने विवि की ओर से बीएड की रिक्त बची सीटों के लिये तीसरे चरण की काउंसिलिंग की प्रक्रिया घोषित कर दी है। बताया है कि पूरी प्रक्रिया बीएड प्रवेश परीक्षा की वरीयता सूची के अनुसार होगी। काउंसिलिंग के लिये 6 से 9 मार्च तक वरीयता सूची के अर्ह एवं काउंसिलिंग का शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 व 12 मार्च को प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। (Kumaon University BEd Counselling Update)
बैक एवं स्पेशल बैक परीक्षाओं के लिये पोर्टल खुला (Kumaon University BEd Counselling Update)
नैनीताल। कुमाऊं विवि से संबद्ध कई महाविद्यालयों व संस्थानों में स्नातक व स्नातकोत्तर की बैक व स्पेशल बैक परीक्षाओं हेतु परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने के लिये विश्वविद्यालय का पोर्टल आगामी 12 मार्च तक खोला जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्थ्र की बैक परीक्षा में वर्ष 2019 व 20 व 21 में प्रवेश लेने वाले, स्नातक प्रथम से षष्टम सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षा में वर्ष 2018 में प्रवेश लेने वाले एवं स्नातकोत्तर प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर की स्पेशल बैक परीक्षा केवल केवल 2019 में प्रवेश लेने वाले परीक्षा ही शामिल हो सकेंगे।
इसके लिये उन्हें 12 मार्च तक परीक्षा आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरना होगा। (Kumaon University BEd Counselling Update)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Kumaon University BEd Counselling Update)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














