नैनीताल में मारपीट की 2 घटनाएं : साथ शराब पी और वीडियो बनाकर दूसरे की पत्नी को भेज दी, फिर हुई पिटाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 अगस्त 2024 (2 incidents of Assault in Nainital 25th August)। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के बीच एक वीडियो के कारण मारपीट की घटना सामने आयी है। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए चार दोस्त रविवार को नैनीताल घूमने आए थे। इस दौरान शाम के समय उन्होंने तल्लीताल के एक होटल में पार्टी की और शराब पी।

(2 incidents of Assault in Nainital 25th August)पार्टी के दौरान एक दोस्त ने वीडियो बनाकर उसे दूसरे दोस्त की पत्नी को भेज दी। जब पत्नी ने यह वीडियो देखा तो उसने अपने पति से इस पर नाराजगी जतायी। वहीं, जब पति को पता चला कि वीडियो उसके दोस्त ने ही पत्नी को भेजा था, तो उसने वीडियो भेजने वाले दोस्त की पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अलबत्ता किसी ने भी पुलिस में मामले की शिकायत नहीं करायी, लेकिन आधुनिक संचार माध्यमों के कारण हुए इस विवाद की क्षेत्र में काफी चर्चा रही।

मल्लीताल में युवक से मारपीट (2 incidents of Assault in Nainital 25th August)

नैनीताल। रविवार रात्रि घर जा रहे एक युवक के साथ मल्लीताल मस्जिद के पीछे तीन युवकों ने मारपीट कर दी। इस पर सोमवार सुबह मल्लीताल निवासी पीड़ित युवक ने मल्लीताल कोतवाली के मोबाइल को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट में शामिल मल्लीताल निवासी दिनेश नाम के युवक के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की है। जबकि अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है। (2 incidents of Assault in Nainital 25th August)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  (2 incidents of Assault in Nainital 25th August, Nainital News, Crime, Marpeet, Assault in Nainital, Nainital, Marpeet, drank alcohol together, made video and sent to others wife, beaten. Other’s Wife, Tallital, Mallital,)