नवीन समाचार, नैनीताल, 21 जुलाई 2026 ( Man Found Died in Nainital) । उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर में मंगलवार को एसबीआई (State Bank of India-SBI) बैंक के पीछे एक 27 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय (B.D. Pandey Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्षों से नैनीताल में कर रहा था काम
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शारिक (27) पुत्र स्वर्गीय ताहिर खां निवासी घेर फारूक शाह खां, इमली वाली मस्जिद, थाना कोतवाली, रामपुर (Rampur) के रूप में हुई है। बताया गया है कि शारिक पिछले सात-आठ वर्षों से नैनीताल में रहकर पार्किंग और पर्यटक गाइड का कार्य कर रहा था।
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ समय पहले लड़खड़ाते हुए एसबीआई क्षेत्र की ओर जाता दिखाई दिया था। बाद में वह अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारण स्पष्ट
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश जोशी (Dinesh Joshi) ने बताया कि शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि युवक के अत्यधिक शराब के सेवन का आदी होने की जानकारी मिली है, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Man Found Died in Nainital ):
Man Found Died in Nainital, Nainital News, Nainital Police, B.D. Pandey Hospital, Youth Death, Local News, Uttarakhand News, Police Investigation, Postmortem, Crime News, Ramnagar, Rampur, Hindi News, Breaking News, Navin Samachar
Long-Tail Keywords: Youth Found Unconscious in Nainital, Nainital SBI Area Death News, Sharik Death Nainital Latest, B.D. Pandey Hospital Nainital News, Nainital Police Investigation Today, Uttarakhand Local News, Nainital Breaking News July 2026, Youth Death Near SBI Nainital, Postmortem Report Nainital Case, Nainital News Today, Youth Found Unconscious in Nainital, Nainital SBI Area Death News, Sharik Death Nainital Latest, B.D. Pandey Hospital Nainital News, Nainital Police Investigation Today, Uttarakhand Local News, Nainital Breaking News July 2026, Youth Death Near SBI Nainital, Postmortem Report Nainital Case, Nainital News Today,
Hashtags: #Nainital #Uttarakhand #BreakingNews #Police #LocalNews #BDPandeyHospital #Investigation #Postmortem #NainitalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















