-एसएसपी ने अच्छा कार्य करने पर दी शाबाशी, तो किसी को लगाई फटकार
नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जनवरी 2025 (Nainital-5 Police SI honored-8 SI-Con Line Hajir)। जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अच्छा कार्य करने पर लालकुआं के एसएसआई दीपक बिष्ट, रामनगर के एसएसआई मनोज नयाल, भीमताल के एसआई गगनदीप और खेड़ा चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार को सम्मानित किया। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हल्द्वानी के थाना और चौकियों के 8 प्रभारी उप निरीक्षकों और एएनटीएफ के 2 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह भी देखें :
नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के फिर निर्देश दिए (Nainital-5 Police SI honored-8 SI-Con Line Hajir)
मंगलवार को स्टेडियम के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी करते हुए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के फिर निर्देश दिए। ‘ड्रग-फ्री देवभूमि मिशन-2025’ को सफल बनाने के लिए सभी थाना, चौकी और एसओजी प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का आदेश दिया।
गोष्ठी में एसएसपी ने कहा कि नशे के तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर उनकी तस्करी की चौन को तोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए,बल्कि ठोस नतीजे भी दिखाई देने चाहिए। एसएसपी ने एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सक्रियता बढ़ाने और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एसएसपी ने लापरवाह कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग और रेश ड्राइविंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाएं। इसके अलावा, साइबर फ्रॉड, वाहन चोरी और गृहभेदन जैसे अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए और कहा कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद,सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, और सभी थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (Nainital-5 Police SI honored-8 SI-Con Line Hajir)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-5 Police SI honored-8 SI-Con Line Hajir, Nainital News, Policemen Honored, Policemen Suspended, SSP Nainital Order, Line Hajir, 5 police sub-inspectors honored, 6 SI line present, 2 constables Line Hajir, Reserve Police Line,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














