नवीन समाचार, नैनीताल, 12 मई 2026 (Nainital-Irregularities in Homestays)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में होम स्टे (Home Stay) के नाम पर चल रहे अवैध व्यावसायिक खेल पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। जिलाधिकारी (District Magistrate – DM) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के कड़े निर्देशों पर सोमवार को जनपद भर में चलाए गए व्यापक छापेमारी अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 197 होम स्टे और गेस्ट हाउसों के औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) में से 169 मानकों के विपरीत और अवैध पाए गए हैं।
प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से उन ‘रसूखदारों’ और बाहरी संचालकों में हड़कंप मच गया है, जो स्थानीय निवासियों के हक पर डाका डालकर नियमों को ताक पर रख रहे थे।
44 बिना पंजीकरण के संचालित, 125 मानकों के विरुद्ध
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की संयुक्त टीमों ने नैनीताल, भीमताल, रामगढ़ और मुक्तेश्वर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। दिलचस्प बात यह भी रही कि हल्द्वानी व लालकुआं तहसील के सभी 6 में से 6, कालाढुंगी के 13 में से 13 में कमियां मिलीं। इसी तरह नैनीताल के 55 में से 46, धारी के 20 में से 15, रामनगर में 59 में से 58, श्री कैंचीधाम के 44 मंे से 41 व नैनीताल के 55 में से 46 होम स्टे में कमियां पायी गयीं हैं।
अवैध संचालन: 44 होम स्टे बिना किसी पंजीकरण (Registration) के धड़ल्ले से संचालित हो रहे थे।
मानकों का उल्लंघन: 125 होम स्टे, ‘उत्तराखंड होम स्टे नियमावली-2015’ के निर्धारित मानकों की मंशा के विपरीत चलते पाए गए।
जांच में मिली प्रमुख अनियमितताएं
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीमों को कई गंभीर खामियां मिलीं, जिनमें शामिल हैं:
स्वामी की अनुपस्थिति: नियमों के अनुसार होम स्टे में संचालक का स्वयं निवास करना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर स्वामी गायब मिले।
लीज और बाहरी कब्जा: कई होम स्टे स्थानीय लोगों द्वारा राज्य के बाहर के व्यक्तियों को लीज (Lease) पर दिए गए थे, जो व्यवसायिक रूप से इनका संचालन कर रहे थे।
पार्किंग और किचन की कमी: अनेक होम स्टे में न तो निजी पार्किंग की व्यवस्था थी और न ही नियमानुसार होमस्टे स्वामी के स्वयं के किचन (Kitchen) से भोजन परोसा जा रहा था।
राजस्व क्षति: कई होम स्टे घरेलू बिजली और पानी के कनेक्शन पर व्यावसायिक रूप से चल रहे थे, जिससे सरकार को जीएसटी (GST) और अन्य करों की भारी चपत लग रही थी।
नैनीताल शहर में ‘जीरो टॉलरेंस’
नैनीताल शहर में एसडीएम (SDM) नवाजिश खलिक एवं राजस्व पुलिस ने 16 होम स्टे पर छापा मारा। चौंकाने वाली बात यह रही कि तल्लीताल बूचड़खाना, प्राणी उद्यान मार्ग एवं मल्लीताल मोहन को चौराहा क्षेत्र में एक भी होम स्टे नियमावली के मानकों को पूरा करता हुआ नहीं पाया गया।
जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी: लाइसेंस होंगे निरस्त
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो-टूक शब्दों में कहा कि होम स्टे योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देना और पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है, न कि बाहरी लोगों के लिए व्यावसायिक अड्डा बनाना। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि:
सभी 169 अनियमित होम स्टे को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
संतोषजनक उत्तर न मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण (License Cancellation) और बिजली-पानी के व्यावसायिक संयोजन काटने की कार्रवाई की जाए।
जीएसटी चोरी और नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना वसूला जाए।
एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि यह अभियान पर्यटन सत्र के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
क्या आपको लगता है कि स्थानीय लोगों द्वारा होम स्टे को बाहरी व्यक्तियों को लीज पर देना पहाड़ी संस्कृति और रोजगार के मूल उद्देश्य के साथ विश्वासघात है? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Irregularities in Homestays) :
Nainital-Irregularities in Homestays, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Home Stay Rules Violation, Administrative Raid Nainital, DM Lalit Mohan Rayal Action, Law News, Legal News, Tourism Policy Uttarakhand, Nainital Home Stay Raid 169 Notices Issued, Illegal Home Stay Operation Nainital DM Action, SDM Nawazish Khalik Inspection Report Home Stay, Violation Of Uttarakhand Home Stay Rules 2015, Registration Cancelation Of Nainital Home Stays, External Operators In Uttarakhand Home Stay Scheme, GST Evasion In Home Stay Business Nainital, #Nainital #HomeStay #UttarakhandTourism #RulesAndRegulations #LocalEmployment #BreakingNews #Administration #LawAndOrder #ZeroTolerance #HaldwaniNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।