नवीन समाचार, नैनीताल, 20 अक्टूबर 2026 (Nainital Latest News 20 October 2026)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) नगर में मंगलवार को तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। मल्लीताल (Mallital) में बरेली के 65 वर्षीय पर्यटक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। तल्लीताल (Tallital) में खेलते समय साढ़े तीन वर्षीय बालक नाले में गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को बीडी पांडे चिकित्सालय (B D Pandey Hospital) ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, हनुमानगढ़ी से नैनीताल तक सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने और डामरीकरण कार्य में बाधा पहुंचने पर पुलिस ने अभियान चलाकर एक ही दिन में 90 वाहनों के चालान किए।
मल्लीताल में सड़क पर गिरकर चोटिल हुए 65 वर्षीय पर्यटक
नैनीताल घूमने आए बरेली (Bareilly) निवासी 65 वर्षीय अब्दुल समीर खान मंगलवार को मल्लीताल क्षेत्र में सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ नैनीताल घूमने आए थे। अयारपाटा (Ayarpata) और मस्जिद के बीच पैदल चलते समय वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए।
गिरने से उनके सिर में चोट आई और तेज रक्तस्राव होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
तल्लीताल में नाले में गिरकर घायल हुआ साढ़े तीन वर्षीय बालक
तल्लीताल क्षेत्र में खेलते समय एक नेपाली मजदूर का साढ़े तीन वर्षीय बालक अरुण नाले में गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में नेपाली मजदूर काम कर रहे थे और उनके बच्चे आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान अरुण अचानक नाले में गिर गया। उसके सिर में चोट आई।
बालक के नाले में गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद बालक को छुट्टी दे दी गई।
सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर 90 चालान
हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) से नैनीताल तक सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। सड़क पर डामरीकरण कार्य और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने के कारण चलाए गए अभियान में एक ही दिन में 90 वाहनों के चालान किए गए।
दरअसल, बीते कुछ दिनों से हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन निर्माण कार्य और यातायात संचालन में बाधा बन रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अभियान चलाकर संबंधित वाहनों के चालान किए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध अब प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर यातायात सुचारु रखना और निर्माण कार्य में बाधा रोकना है। उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ी के पास सड़क पर लंबे समय से बड़ी संख्या में निजी व टैक्सी वाहन खड़े हो रहे हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Nainital Latest News 20 October 2026, Nainital Latest News 20 October 2026, Nainital News, Mallital News, Tallital News, Bareilly Tourist Injured, Abdul Sameer Khan, Child Falls Into Drain, Nainital Road Safety, BD Pandey Hospital, Hanumangarhi Nainital, Nainital Traffic Police, 90 Vehicle Challans, Road Parking Violation, Nainital Road Construction, Uttarakhand News, Nainital Local News, 65 year old Bareilly tourist injured in Mallital Nainital, three and a half year old child falls into drain in Tallital, Nainital police issue 90 vehicle challans, roadside parking action from Hanumangarhi to Nainital, road tarring work and traffic restrictions in Nainital, #Nainital #NainitalNews #Mallital #Tallital #RoadSafety #TrafficPolice #UttarakhandNews #NainitalTraffic

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













