राज्यपाल ने नयना देवी मंदिर व गुरुद्वारे में मत्था टेका, राज्यपाल ने अधिकारियों की ली बैठक, जागरूकता रैली व दूरस्थ क्षेत्र की छात्रा की पीएचडी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्यपाल ने नैनीताल में की मां नैना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था भी टेका, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar)। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल प्रवास के दौरान नगर के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे-गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में मत्था टेका और नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।

c075fa087d627a80b5be2c8afd3b25a7 1479153585राज्यपाल के आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति तथा मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर एक विशेष प्रकार की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों की अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक पहचान है, जो न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।

राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल और नैनीताल जिले के अधिकारियों से की प्रशासनिक, विकास और पर्यटन की समीक्षा

नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सोमवार को नैनीताल राजभवन में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर मंडल एवं जनपद की प्रशासनिक, विकासात्मक और पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।

d879b497c3ef42b3ca440e3da6ff388a 1114613542उन्होंने सर्वप्रथम मंडलायुक्त दीपक रावत से मंडल के प्रमुख विषयों पर चर्चा की और नैनीताल में पर्यटकों के अत्यधिक आगमन से उत्पन्न यातायात दबाव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने को कहा। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि नैनीताल के अतिरिक्त अन्य पर्यटन स्थलों का विकास कर पर्यटकों का संतुलन बनाया जाना चाहिए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के शुरुआती रुझान, राकेश गुप्ता आगे, डीके शर्मा दूसरे स्थान पर

इसके बाद उन्होंने कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था व यातायात नियंत्रण की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी वंदना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से जिले में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों और सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय नागरिकों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

बाल श्रम व बाल विवाह उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी

नैनीताल। बाल श्रम व बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता के उद्देश्य से सोमवार शाम दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल से जागरूकता रैली निकाली गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की सचिव बीनू गुलयानी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में निकालीय गयी रैली में

‘बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड’, ‘बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड’, ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ तथा ‘राहवीर योजना’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाई गयी। इस रैली में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता की। बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज को इन कुरीतियों एवं दुर्घटनाओं के प्रति संवेदनशील बनाना तथा संवैधानिक व सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।

दूरस्थ क्षेत्र की छात्रा के पीएचडी करने पर हर्ष का माहौल (Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar)

नैनीताल, एसएनबी। जनपद के सीमांत व दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों से पढ़ी छात्रा ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इस पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बूढ़ी बना ग्राम निवासी छात्रा हेमा बिष्ट बोरा ने शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय की प्रो. भीमा मनराल के निर्देशन में शिक्षा शास्त्र में शोध कर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अब राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा जांच तक सभी कक्षाएं स्थगित, उच्च न्यायालय में बीडीएस ने की सघन चेकिंग

3e889e5e8985aadbb0d459bd33196936 1651405779हेमा का शोध उत्तराखण्ड की युवतियों में कैरियर जागरूकता, उनके शैक्षिक, पारिवारिक और सामाजिक पक्षों एवं आधुनिकता के प्रति दृष्टिकोण पर आधारित था। मूल रूप से ग्राम बूढ़ी बना निवासी समाजसेवी गंगा सिंह बिष्ट की पुत्री हेमा की प्राथमिक शिक्षा उसी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय से, कक्षा 8 तक की पढ़ाई कसियालेख से, इंटर की टांडी पोखराढ़ और फिर डीएसबी परिसर नैनीताल से बीएससी, एमएससी (वनस्पति शास्त्र) एवं शिक्षाशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। उन्होंने यूजीसी नेट व एमएड की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। (Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Uttarakhand Governer, Nainital News Today, 26 May 2025)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(Nainital News Today 26 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Uttarakhand Governer, Nainital News Today, 26 May 2025, Navin Samachar, Nayna Devi Temple, Gurudwara Guru Singh Sabha, The Governor paid obeisance at Nayna Devi Temple and Gurudwara, Governor Meeting of the officials, awareness rally, PhD to a student from a remote area, Gurmeet Singh, Naina Devi Temple, Nainital Gurudwara, Religious Visit, Spiritual Tourism, Nainital Tourism, Uttarakhand Tourism, Kumaon Division, Administrative Review, Tourist Management,

Nainital Development, Law And Order, Traffic Management, Hema Bisht, PhD Achievement, Career Awareness, Girl Education, Remote Area Success, Nainital Girl Success, Child Labour Awareness, Child Marriage Awareness, Legal Awareness Rally, District Legal Services Authority, Social Awareness, Uttarakhand Education, Women Empowerment, Educational Success, Student Achievement, Rural Education, Kumaon University, Shobhan Singh Jeena University, Nainital Court Rally, Public Awareness Campaign, Youth Empowerment, Legal Rights Awareness, Nainital Events, Inspirational Story, Academic Success, Women In Research, Social Issues India, Indian Judiciary Awareness,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में डीएम, एग्रीस्टैक योजना व जनगणना-2027 की तैयारियों पर डीएम और होली के नैनीताल के चुनिंदा समाचार