नैनीताल: अभी-अभी आग लगने से हड़कंप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 मार्च 2025 (Nainital-Panic Due to Fire just Now in Mallital) नगर के मल्लीताल चार्टन लॉज-हनुमान मंदिर से लगे क्षेत्र में सोमवार देर रात्रि आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन एवं पुलिस विभाग की टीमों के साथ ही क्षेत्रीय लोग भी मौके पर जुट गये और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि अग्निशमन बलों के इस दुर्गम क्षेत्र में पहुंचने तक आग घर का सारा सामान खाक कर चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।देखें संबंधित वीडिओ :

लगभग 400 वर्ग फिट आकार के मजदूर के टिन शेड में लगी है आग (Nainital-Panic Due to Fire just Now in Mallital)

(Nainital-Panic Due to Fire just Now in Mallital)प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सोमवार देर रात्रि हनुमान मंदिर से नीचे लगभग 400 वर्ग फिट आकार के एक टिन शेड में लगी। टिन शेड मजदूरी का काम करने वाले तारी राम का बताया गया है। टिन शेड में तारी राम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। अज्ञात कारण से लगी आग से मजदूर के टिन शेड में रखा लगभग सारा सामान खाक हो चुका है।

अग्निशमन बल दुर्गम क्षेत्र होने के कारण मौके पर बमुश्किल तब पहुंच पाये, जब आग सारा सामान खाक कर चुका था। आग लगने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली भी काट दी गयी है। अग्निशमन बल क्षेत्रीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्रीय सभासद राकेश पवार सहित क्षेत्रवासी भी मौके पर जुटे हुए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़ : शादी से लौट रहे दंपति की एसयूवी कार खाई में गिरी, दोनों की मृत्यु, 5 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह... Pithoragarh Couple Died

आग में मंगल सूत्र सहित अन्य स्वर्णाभूषण भी जलकर खाक

तारी राम की पत्नी ने बताया कि आग में उसके मंगल सूत्र सहित अन्य स्वर्णाभूषण भी जलकर खाक हो गये हैं। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital-Panic Due to Fire just Now in Mallital, Nainital News, Fire, Agnikand, Ghar men Aag, Panic due to fire just now, Charlton Lodge, Hanuman Mandir Nainital,)