चुनाव के दौरान वाहन में ले जाये जा रहे थे 3 लाख रुपये, पुलिस टीम ने किये बरामद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 मार्च 2024 (Police Recovered 95000 being Carried in Vehicle)। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता प्रभावी होने पर नैनीताल पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है, और इस कड़ी में नैनीताल पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नैनीताल पुलिस ने एक वाहन से 95,000 रुपये व एक अन्य वहाँ से दो लाख छः हजार यानी कुल 3 लाख 1 हजार रुपये बरामद और जब्त कर लिये हैं।

नया गांव में नई दिल्ली निवासी व्यक्ति से हुई बरामदगी (Police Recovered 95000 being Carried in Vehicle)

Nivesh, Police Recovered 95000 being Carried in Vehicle,नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने कालाढुंगी के पास नया गाँव में वाहनों की जांच के दौरान बुलेरो वाहन संख्या यूके04एजे-1427 के स्वामी आदित्य अमर पुत्र सुशील प्रकाश निवासी अशोका निकेतन दिल्ली पूर्व से 95 हजार रुपये बरामद किये। (Police Recovered 95000 being Carried in Vehicle)

आदित्य इन रुपयों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी व प्रमाण नहीं दे पाये। इस पर धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में टीम प्रभारी कुणाल बिष्ट, अपर उप निरीक्षक विजय कुमार व आरक्षी टीका राम शामिल रहे। (Police Recovered 95000 being Carried in Vehicle)

इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस व एसएसटी की संयुक्त टीम ने चौकी बैलपड़ाव के पास जांच के दौरान बलेनो कार संख्या यूके18एल-6363 से वाहन स्वामी नवचेतन सुधा पुत्र राजकुमार निवासी गढ़ीनेगी काशीपुर जनपद उधमसिह नगर से दो लाख छः हजार रूपये बरामद किये।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरिद्वार: ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा, शिनाख्त से पहले ही दबोचे गए हत्यारे

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Police Recovered 95000 being Carried in Vehicle)

Leave a Reply