बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के बाहर मिला नवजात का भ्रूण, मची सनसनी, जांच में जुटा अस्पताल प्रबंधन और पुलिस

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 नवंबर 2026 (Newborn Fetus Found Outside Hospital)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद मुख्यालय स्थित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Hospital) के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे सफाई के दौरान नवजात का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मियों ने भ्रूण पड़ा देखा तो तत्काल चिकित्सालय प्रबंधन को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सालय प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। भ्रूण चिकित्सालय परिसर के बाहर कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।

Newborn Fetus Found Outside Hospital
जिला चिकित्सालय में भ्रूण की जांच करते चिकित्सालय कर्मी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चिकित्सालय के बाहर सड़क किनारे सफाई कर रहे कर्मियों को नवजात का भ्रूण दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल चिकित्सालय प्रबंधन को दी। बताया जा रहा है कि नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण चिकित्सालय परिसर के बाहर किस परिस्थिति में पहुंचा।

एक वर्ष के चिकित्सालय अभिलेख भी खंगाल रहा प्रबंधन

चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (Principal Medical Superintendent-PMS) डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल (Dr. Dropadi Garbyal) ने बताया कि बीते एक वर्ष के दौरान गर्भावस्था संबंधी जांच और उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंची नाबालिगों और महिलाओं के अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। चिकित्सालय प्रबंधन ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दूसरी ओर मल्लीताल कोतवाली (Mallital Police Station) के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत (Rajendra Rawat) ने बताया कि पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital), हल्द्वानी (Haldwani) भेज दिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 12 नमूने जांच के लिए भेजे, अवैध निर्माण, पेड़ों के कटान और जलस्रोत के दोहन का मामला एनजीटी पहुंचा, राज्य स्थापना दिवस के तय कार्यक्रम, वर्षा को पीएचडी व भोजनमाताओं की हड़ताल तय।।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस घटना ने जिला चिकित्सालय परिसर के आसपास की निगरानी और नवजात से जुड़े मामलों में चिकित्सालय प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर भी प्रश्न खड़े किये हैं। फिलहाल चिकित्सालय प्रबंधन अपने अभिलेखों की जांच कर रहा है और पुलिस घटनास्थल सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दसवीं की नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने पर शिक्षक पर लगे थे दुष्कर्म के आरोप, लेकिन डीएनए जांच पलटा मामला, मृत नवजात का पिता गांव का किशोर निकला; शिक्षक की भूमिका पर जांच जारी
Tags (Newborn Fetus Found Outside Hospital) :

Newborn Fetus Found Outside Hospital, Nainital News, BD Pandey Hospital, Newborn Foetus Found, Nainital District Hospital, Uttarakhand News, Mallital Police, Dr Dropadi Garbyal, Hospital Investigation, Foetus Postmortem, Haldwani News, Newborn Death Investigation, Nainital Hospital News, Uttarakhand Crime News, Hospital CCTV Security, Nainital Latest News,#Nainital #Uttarakhand #NavinSamachar #NainitalNews,

Leave a Comment

```php