आज व कल उत्तराखंड के एक दरोगा व दो पुलिस कर्मी भुगतेंगे अनूठी सजा, श्मशान घाटों पर शवदाह में करेंगे सहयोग, जानें क्यों

-एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को श्मशान घाटों पर शवदाह करने में सहयोग करने की अनूठी सजा नवीन समाचार, हरिद्वार, 14 नवंबर 2022। हरिद्वार जनपद के एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को श्मशान घाटों पर शवदाह करने में सहयोग करने की अनूठी मानसिक, भावनात्मक व सामाजिक सजा सुनाई है। इसका कारण पुलिस कर्मियों की लापरवाही व संवेदनहीनता … Read more

अर्धनारीश्वर के रूप में जरियाब ने जीती फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गार्गी, ऋतुपर्णा भी जीते

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 नवंबर 2022। बाल दिवस के अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल के तत्वावधान में नैनीताल बैंक के सहयोग से सीआरएसटी इंटर कॉलेज में स्वर्गीय सुषमा साह स्मृति फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें : नैनीताल: मंदिरो में लगे होर्डिंग चर्चा में…. खास बात यह रही कि … Read more

यूपी में उत्तराखंड के लाखों रुपये में भ्रष्टाचार का आरोप, CM धामी से की गई शिकायत…

-बरेली में आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले की आयोजक संस्था के प्रति उत्तराखंड के सीएम को सचेत किया नवीन समाचार, बरेली, 12 नवंबर 2022। उत्तर प्रदेश के बरेली में संभवतया उत्तराखंड से बाहर होने वाले सबसे पुराने उत्तराखंड के त्योहार उत्तरायणी पर आयोजित होने वाले सबसे पुराने उत्तरायणी मेले में भ्रष्टाचार के मामले का जिन्न … Read more

पत्रकारिता विभाग की छात्रा ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

नवीन समाचार, नैनीताल, 6 नवंबर 2022। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की शोध छात्रा जनक नंदिनी ने पत्रकारिता में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जनक नंदिनी पूर्व में एम फिल भी कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें : रात्रि में हुए ध्वस्तीकरण के बाद अब बदलेगी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की सूरत… जनक नंदिनी … Read more

सीएम ने कहा गुलामी के सभी प्रतीको के नाम बदलेंगे, क्या मॉल रोड से लेकर अन्य स्थानों व संस्थानों के नामों तक भी जाएगी यह मुहिम…?

I Love Nainitalनवीन समाचार, नैनीताल, 29 अक्तूबर 2022। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एलान किया है कि राज्य में उपनिवेशवाद यानी गुलामी के सभी प्रतीकों के नाम बदले जाएंगे। उन्होंने कहा, राज्य में उपनिवेशवाद के सभी प्रतीकों का दोबारा नामकरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें : एक बार फिर खाकी पर हमला, गश्त के दौरान किया लोहे की रॉड से हमला…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश में उपनिवेशवाद के सभी प्रतीकों को बदला जा रहा है। उत्तराखंड में सड़कों और शहरों के नाम अंग्रेजों के जमाने के हैं जिनको बदला जाएगा। हमने निर्देश दिए हैं कि राज्य कि उपनिवेशवाद के सभी प्रतीकों का नाम बदल दिया जाए। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड-बड़ा समाचार : कूड़ा बीनने वाली निकली विदेशी आतंकी की पत्नी

गौरतलब है कि इसी कड़ी में प्रदेश में लेंसडाउन का नाम बदलने की कवायद शुरू हुई है। आगे देखने वाली बात होगी प्रदेश सरकार क्या छोटी बिलायत भी कही जाने वाली सरोवरनगरी नैनीताल के मॉल रोड, स्नो व्यू, लेंड्स इंड, डॉर्थी शीट-टिफिन टॉप, कैमल्स बैक व लवर्स प्वॉइंट आदि अंग्रेजी नामों को भी बदलती है, या कि यह मुहिम नगर के सबसे पहले बताए जाने वाले घर पिलग्रिम लॉज व इससे लगे पिलग्रिम कंपाउंड से लेकर नगर के चार्टन लॉज, मेविला कंपाउंड, स्टोनले कंपाउंड व लांग व्यू आदि इलाकों से होते हुए नगर में मौजूद एशिया के सबसे पुराने मैथोडिस्ट चर्च सहित अन्य चर्चों व उसी दौर के कॉन्वेंट स्कूलों तक भी जाती है या नही….। 

नैनीताल में औपनिवेशिक पहचान वाले व विरासत महत्व के कुछ भवनों के नाम :

पिलग्रिम हाउस (1841), सेंट जॉन्स इन द विल्डरनेस चर्च (1846), मेथोडिस्ट चर्च (1858), शेरवुड कालेज (1869), सेंट मेरी कान्वेंट (1878), सेंट जोसफ कालेज (1880), गर्नी हाउस (1881), ग्रांड होटल (1892), रैमजे अस्पताल (1892), कैपिटॉल सिनेमा (1892), फेयरहैवन्स, वेल्वेडियर, क्लिफटन, ग्रासमेयर, प्रेयरी, न्यू बेरी लॉज, डडली ग्रोव, वुडस्टाक, मुलाक्लो, एवरफायल, माउंट प्लेजेंट, सेंट लू गार्ज, हटन हॉल, आर्ममोर, आर्डवेल, आर्ल्सफोर्ड, ब्रुकहिल, अर्ल्सकोर्ट, चार्लटन लॉज, कोजी विला, क्रेगलैंड, सैंट क्लाउड, डरहम हाउस, डांडा हाउस, एजहिल, एल्समेर, फर्न कॉटेज, फेयरी हॉल, ग्लेनथार्न, ग्लेनली, ग्लेनको, हेथार्न विला, हेल्वेलिन, हॉक्सडेल, ऐटन हाउस, ऐमिली कॉटेल, जुबली एस्टेट, ज्वाला काटेज, केनिलवर्थ, केंटन लॉज, किलार्नी, लेंगडेल एस्टेट, लंघम हाउस, लौगव्यू, मेनर हाउस, मेट्रोपोल, मेविला, मेलरोज, नारफोक काटेज, ओक रिज काटेज, ओक लॉज, ओल्ड लन्दन हाउस, सेवन ओक्स, प्रायरी, पैरामाउंटसी, प्रिमरोज, कैंट क्विनटिन, रॉक हाउस, रोजमाउंट, स्प्रिंगफील्ड, स्टेनली हॉल, स्टेफोर्ड हाउस, सिल्वर डेन, स्ट्रॉवरी लॉज, सफौक्र हॉल, सनी बैक, सनी डेन, टेम्पलटेन हॉल, थेनेट विला, दि हाइव, वेलहैड, वर्नन काटेज, वेभरली काटेज, फारेस्ट काटेज आदि। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : चार दिन की लगातार-भारी बारिश से नैनीताल में अस्तित्व में आए तीन नए ताल

New Lakes in Ayarpattaडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 10 अक्तूबर 2022। पहाड़ों पर पिछले चार दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश से झीलो के शहर नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में तीन पुराने ताल फिर से सक्रिय हो गये हैं। इनमें से एक ताल शेरवुड कॉलेज के पास एवं एवं दो अरविंदो आश्रम के पीछे पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं।

अरविंदो आश्रम के पास दो ताल आपस में कुछ मीटर की दूरी पर हैं, और अधिक बारिश होने व भरने पर यह दोनों एक ही झील बन जाते हैं। अभी इन दोनों के बीच करीब 10 मीटर का फासला बना हुआ है। इनके अलावा नैनी झील की सर्वाधिक जल प्रदाता मानी जाने वाली सूखाताल झील भी काफी हद तक बारिश के पानी से भर गई है, जबकि नैनी झील पूरी भरने के बाद इसके गेट कल से खोल दिए गए हैं। देखें विडियो :

क्षेत्रीय सभासद मनोज साह जगाती ने बताया कि शेरवुड कॉलेज के पास के ताल को कृत्रिम बनाने का प्रस्ताव नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आया था, इसका उन्होंने विरोध किया था। उनका मानना है कि इन तालों को बिना कुछ भी कृत्रिम तौर पर किए प्राकृतिक स्वरूप में ही रखा जाना चाहिए, जिससे इन्हें भरने वाले प्राकृतिक जलस्रोत प्रभावित न हों, और नैनी झील के जलागम क्षेत्र में होने के कारण इनका पानी रिस-रिस कर लंबे समय तक नैनी झील को रिचार्ज करता रहे।

आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर शुरू हुई ‘नैनीताल बचाने’ की मुहिम

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 6 मार्च 2022। एक बार फिर नैनीताल बचाने की मुहिम शुरू हुई है। अधिवक्ता नितिन कार्की की अगुवाई में नगर के नए गठित हो रहे ’नैनीताल बचाओ अभियान’ की बैठक में नगर में बाहरी लोगों के बढ़ते दखल एवं नशे के बढ़ते शिकंजे पर चिंता जताई गई, तथा मिलकर इन मुद्दों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

बैठक में अनुज साह ने प्रदेश में भू-काननू लागू किए जाने पर बल दिया। जबकि रोहित जोशी ने नगर में नगर के ही मूल निवासियों को स्थानीय रोजगार उपलब्ध करवाना इस अभियान की प्राथमिकता है। अधिवक्ता कार्की ने नगर में हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा की और उसके समाधान हेतु अपने विचार रखे। अधिवक्ता नवीन जोशी ‘कन्नू’ ने शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की समस्याएं उठाईं।

पत्रकार कमल जगाती ने इस बात पर जोर दिया कि किस प्रकार नगर के समाज को एकजुट करके शहर में बढ़ रहे आपराधिक मामलों से निजात दिलाई जाये। बैठक में भास्कर जोशी, हर्षित साह, सुरेश बिनवाल, ममता रावत, भावना रावत, भागवत मेर, रविंद्र, किशन मेहरा, चंदन जोशी व सभासद मनोज साह जगाती आदि लोग उपस्थित रहे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : नैनीताल के विधायक ने इस्तीफा दिया तो पूर्व विधायक ने संभाला मोर्चा…

-केंद्र व राज्य सरकार को आपदा राहत की मांग पर भेजे ज्ञापन

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 28 अक्टूबर 2021। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से गुरुवार को पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल के आयुक्त सुशील कुमार से मुलाकात की गई, और उन्हें भारत सरकार तथा राज्य सरकार को संदर्भित एक ज्ञापन सोंपा गया।

ज्ञापन में गत 17 से 20 अक्टूबर के मध्य हुई अतिवृष्टि से जनित आपदा के दृष्टिगत राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज के साथ ही वृहद कार्ययोजना तैयार किए जाने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में डॉ. जंतवाल की ओर से कहा गया है कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में प्रतिनिधित्व विहीन है। ऐसे में यहां के प्रथम निर्वाचित विधायक होने के नाते वह इस क्षेत्र के लिए इस आपदा के बाद सतत विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से समग्र नीति तैयार करने का अनुरोध करते हैं।

उन्होंने इस आपदा में प्रभावितों का सही चिन्हीकरण करने एवं परिवार के एक व्यक्ति को तत्काल सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही नैनीताल नगर के लिए अल्पकालीन के साथ दीर्घकालीन योजना तैयार किए जाने एवं नगर के हितधारकों को साथ लेकर नई पर्यटन नीति बनाने की मांग भी की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश पांडे, सज्जन साह, खीमराज बिष्ट, हरीश वारियाल, मदन सिंह बगडवाल व भगवत पंत आदि लोग शामिल रहे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : 18 सितंबर 1880 जितनी ही बारिश के बावजूद सुरक्षित रहा नैनीताल, जानें सबक और संदेश…

डॉ. नवीन जोशी, नवीन समाचार, नैनीताल, 21 अक्टूबर 2021। 18 नवंबर 1841 से बसासत प्रारंभ होना माने जाने वाले नैनीताल के लिए 18 की तारीख तीसरी बार हमेशा के लिए याद रखने योग्य बन गई है। इधर 17, 18 व 19 अक्टूबर के बीच तीन दिनों में नैनीताल में 90, 445 व 60 मिलीमीटर यानी करीब 600 मिलीमीटर यानी करीब 24 इंच बारिश हुई है।

जबकि 18 सितंबर 1880 को भी यहां 16 सितंबर से तीन दिनों के बीच करीब 40 घंटों में 35 इंच यानी 889 मिलीमीटर बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज है। यानी करीब 180 वर्षों के बाद नगर में बारिश का इतिहास दोहराया गया। किंतु दोनों घटनाओं में नुकसान की दृष्टि से बड़ा अंतर है।

18 सितंबर 1880 को ऐसी ही बारिश से आठ सेकेंड के भीतर नैनीताल का भूगोल ही बदल गया था। तब 2500 की जनसंख्या के नैनीताल नगर में 151 लोग जिंदा दफ्न हो गए थे और तब का एशिया का सबसे बड़ा कहा जाने वाला मेयो होटल और तत्कालीन नयना देवी का मंदिर सहित बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया था। इसके बाद ही मलबे से डीएसए मैदान का निर्माण किया गया था। लेकिन इस बार उतनी ही बारिश होने के बावजूद नगर में एक भी जनहानि नहीं हुई है।

इसके पीछे अंग्रेजों द्वारा तब सबक लेकर बनाए गए 100 शाखाओं युक्त कुल एक लाख छह हजार 499 फिट लंबे 50 नालों की बड़ी भूमिका है जो नगर के पूरे बरसाती पानी को नैनी झील में ले जाते हैं और नगर को भूस्खलन से बचाते हैं। इसलिए हमेशा इन नालों को साफ रखने, इनके आसपास अतिक्रमण न करने व इनमें गंदगी न डालने की अपील की जाती है। इस बार नगर में दो भूस्खलन बलियानाला व बिड़ला क्षेत्र में कुमाऊं लॉज के पास हुए हैं। इसके अलावा गत दिनों से केपी छात्रावास के पास भूस्खलन हो रहा है। यह वह क्षेत्र हैं जहां अंग्रेजी दौर में बसात नां के बराबर थी। इसलिए यहां नाला सिस्टम अन्य स्थानों की तरह नहीं बन पाया था।

नगर में फिर नजर आने लग छिटपुट सैलानी
नैनीताल। आपदा के बाद नगर में फिर से छिटपुट सैलानी टहलते एवं नैनी झील में नौकायन करते नजर आने लगे हैं। गौरतलब है कि नगर में अब सभी ओर से सड़कों, बिजली, पानी व इंटरनेट आदि की आपूर्ति सुचारू हो गई है। इसलिए अब यहां आने-जाने में किसी भी तरह का भय नहीं है। केवल हल्द्वानी रोड पर बड़े वाहन अभी नहीं चल पा रहे हैं। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जनपद में आपदा से सरकारी संपत्तियों को 102 करोड़ के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान, दूसरे दिन भी दर्जन भर शवों के बरामद होने की सूचना नहीं… 

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 अक्टूबर 2021। नैनीताल जनपद में पिछले तीन दिनों में दैवीय आपदा से हुए नुकसान पर जिला प्रशासन बुधवार को पूरी तरह से एक्टिव मोड पर आ गया। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक तौर पर नैनीताल जनपद में आपदा से लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग व लघु सिचाई आदि की राजकीय परिसंपत्तियों को 102 करोड़ की क्षति होने का अनुमान है। विस्तृत आंकलन कराया जा रहा है।

देखें वीडियो:

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के धोबीघाट क्षेत्र में रह रहे 100 परिवारों को यहां नैनी झील का अत्यधिक पानी आने के कारण जीजीआईसी में शिफ्ट करने को कह दिया गया है। वहां सभी कमरे खुलवा दिए गए हैं। उधर रामनगर के वन ग्राम सुंदरखाल के 30 लोगों को एयरलिफ्ट एवं पांच लोगों को राफ्टिंग के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, तथा यहां बाढ़ राहत शिविर का संचालन कर उनके लिए लगभग 90 कुंतल राहत सामग्री पहुंचाई गई है।

देखें नैनीताल-रामनगर में बारिश के कहर सहित हल्द्वानी में गौला पुल के टूटने का लाइव वीडियो : 

इसी तरह वन ग्राम पूछड़ी नई बस्ती के 10 परिवारों के 54 लोगों को स्थानीय राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। चूकम गांव में राफ्टों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई गई है। वहीं लालकुआं में लगभग 97 बाढ़ प्रभावित परिवारों को गुरुद्वारे में शिफ्ट किया गया है। तल्ला रामगढ़ में फंसे यात्रियों को राशन किट उपलब्ध कराई गई हैं।

देखें कैसे नैनीताल में नैनी झील के उफ़नते पानी से लोगों को बचाने के लिए सेना को संभालनी पड़ी कमान : 

धारी व झूतिया में बचाव कार्यों के लिए टीमें भेजी गईं, अभी शवों के बरामद होने की सूचना नहीं 
नैनीताल। डीएम श्री गर्ब्याल ने बताया कि धारी एवं झूतिया रामगढ़ में कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यहां बचाव टीमें नहीं पहुंच पा रही थीं। इस पर धारी के लिए एनडीआरएफ के 20 सदस्यीय दल को हैलीकॉप्टर से शशबनी में उतारा गया है। वहां से 7 किलोमीटर सड़क व सात किलोमीटर पैदल चलकर यह दल घटनास्थल थलाड़ी की ओर रवाना हो गया है। जबकि रामगढ़ के झूतिया में एसडीएम के नेतृत्व में एनडीआरएफ का 12 सदस्यीय दल तथा ग्राम बोहराकोट के लिए एनडीआरएफ का 8 सदस्यीय दल चिकित्सा टीम के साथ मौके पर पहुचं गया है।

देखें आपदा में नैनीताल के हाल :

इसके अलावा उन्होंने बताया कि चौखुटा में पांच बिहारी मजदूरों के शवों को बिहार के अधिकारियों से समन्वय कर दिल्ली भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। बताया गया है कि झूतिया के पास ही सकुना में 9 नेपाली मजदूर एक घर में दबे हुए हैं। ‘नवीन समाचार’ ने बुधवार के अंक में यहां घर के बाहर मलबे में दबे एक मजदूर का चित्र भी प्रकाशित किया था। वर्तमान में इस क्षेत्र में बिजली व मोबाइल कनेक्टिविटी न होने से किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कैंची व बोहराकोट में चार शव बरामद, पर सकुना में दबे 9 शवों पर अभी भी कोई जानकारी नहीं
नैनीताल। नैनीताल पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को कैंची धाम के पास घर में दबे हुए 21 वर्षीय रिचा एवं 18 वर्षीय अभिषेक तथा बोहरा कोट रामगढ़ में 70 वर्षीय शंभू दत्त डालाकोटी व 59 वर्षीय बसंत डालाकोटी के शवों को मलबे से निकाल लिया। इसके बाद शवों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

तल्लीताल थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के सैलानियों के दल को बचाया
नैनीताल। तल्लीताल थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के बुजुर्ग सैलानियों के 27 सदस्यीय दल की आपदा के दौरान होटल में ठहराने से लेकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराने सहित पूरी मदद की। इस पर थाना पुलिस की कार्यशैली की सैलानियों ने भी प्रशंसा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के यह पर्यटन चार धाम यात्रा पर हरिद्वार जाते हुए नैनीताल से गुजर रहे थे, तभी यह आपदा आ गई। महाराष्ट्र सरकार की ओर से उत्तराखंड सरकार को इनके फंसने की सूचना दी गई। इस पर तल्लीताल थाना पुलिस ने इन्हें रेस्क्यू कर एक होटल में ठहराया गया, एवं शीला होटल के शैलेंद्र साह के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराई गई। इस दौरान पुलिस को तल्लीताल से शीला होटल तक जाने के लिए डांठ एवं मॉल रोड पर भरे पानी में पुलिस की गाड़ी के भी न चल पाने के कारण रोडवेज बस की सहायता लेनी पड़ी। इस पर सैलानियों ने पुलिस के साथ ही नगर की जनता की भी हर संभव सहायता के लिए आभार जताया। इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के लिए रवाना कर दिया गया।

कुमाऊं लॉज निवासी पांच परिवारों का सबकुछ आपदा में तबाह
नैनीताल। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की रात्रि करीब ढाई बजे नगर के बिड़ला विद्या मंदिर के पास कुमाऊं लॉज में पांच परिवारों के घरों के पीछे बड़ा पत्थर आकर गिरा। इस पर यहां रहने वाले इरफान पुत्र रियाज व गौरव पुत्र मदन राम के परिवार के सात-सात लोग, दीपक पुत्र आनंद राम के परिवार के 6 लोग व विवेक पुत्र ललित के परिवार के चार, हिमांशु पुत्र जमन के परिवार के पांच यानी कुल 34 लोगों ने तत्काल खाली किए। घर खाली करते ही इनके घरों में मलबा घुस गया। इस कारण इनके घर का सारा सामान तहस-नहस हो गया। बुधवार को इनकी सूचना मिलने पर तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह की ओर से उनके लिए भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। वहीं प्रशासन भी उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

बचाव कार्य में योगदान देते आईजी सेल के संयोजक चोटिल
नैनीताल। आपदा के दौरान पुलिस एवं सेना के साथ कई स्थानीय युवकों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। इसी कार्य में लगे भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के आईटी सेल के संयोजक आयुष भंडारी तल्लीताल की दुकानों में फंसे लोगों को पानी के भयानक बहाव से बचाते हुए चोटिल हो गये। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। इस पर उनके सिर में 3 टांके लगाने पड़े हैं। साथ ही उनके हाथ, पैर और कमर में भी चोट आई है।

सेना के 100 जवानों ने भी दिया बचाव कार्यों में योगदान
नैनीताल। डीएम धीराज गर्ब्याल ने जनपद के कैंची-खैरना क्षेत्र में आपदा से हुए भारी नुकसान को देखते हुए 14-डोगरा रेजीमेंट रानीखेत को खैरना, कैची, निगलाट व रामगढ क्षेत्र में राहत व बचाव कार्य हेतु वार्ता की। इस पर मेजर नरेंद्र व मेजर कोयाक के नेतृत्व में बटालियन की ओर से तुरंत 100 जवानों की दो रेस्क्यू टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और खैरना में फंसे लगभग 500 लोगों को पैक किया हुआ भोजन और खाने का सामान व पानी वितरित किया। बटालियन की मेडिकल रिएक्शन टीम के प्रशिक्षित जवानों के द्वारा चिकित्सा इकाई स्थापित कर प्रभवितों की चिकित्सा जांच कर उपचार भी किया गया। भोजन तैयार करने के लिए खैरना में एक कुक हाउस भी स्थापित किया गया और त्वरित बचाव कार्य कर फंसे हुए लोगों को निकाला।

डांठ में दरार की खबरों का खंडन
नैनीताल। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केएस चौहान ने नगर की नैनी झील के आधार तल्लीताल डांठ में आपदा से दरार आने की खबरों का खंडन किया है। श्री चौहान ने पूछे जाने पर बताया कि पुराने रोडवेज बस स्टेशन के पास जिला कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग की ओर डामरीकरण में कुछ दरार नजर आ रही हैं। इस पर उन्हांेने व लोक निर्माण विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। लेकिन यह केवल डामर की ऊपरी परत पर दरार है।

ज्योलीकोट क्षेत्र में ग्रामीणों को हुआ आपदा से भारी नुकसान
नैनीताल। पिछले तीन दिनों में आई आफत की बारिश एवं इस दौरान नैनी झील से बलियानाले में गए पानी से ढाकाखेत मे दलीप सिजवाली व पूरन सिजवाली की 6 नाली से ज्यादा भूमि, गाँव का रास्ता, सरियाताल मोटरमार्ग का बड़ा हिस्सा, काजवे, नाले में बने दो पुल बह गए। साथ ही बलियानाला से सटे गोठानी, वीरभट्टी, ढाकाखेत व सरियाताल गाँवों पर खतरा बन गया। इससे लोग दहशत में है। इसके अलावा चोपड़ा में धन सिंह राठौर का आवासीय परिसर, बसगांव में चंदन सिंह कठैत व लक्ष्मण सिंह कठैत आदि की गौशाला, सुरक्षा दीवारें और तकरीबन 3 नाली भूमि, ज्योलीकोट में इम्लड़ा जॉन व अजित सुलोमन के आवास के पीछे, ज्योलीकोट में कैलाश आर्य, प्रकाश चंद्र बेलुवाखान में विजय कुमार व दयाल राम के आवास, स्यालीखेत में सचिन कुमार के आवासीय परिसर के साथ बेलुवाखान के कूँड़, सोलिया ग्रामों में ऊपरी हिस्से में भी भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है, और ग्रामीण दहशत में है।

शेरवानी होटल प्रबंधन ने चलाया कैनेडी पार्क में सफाई अभियान
नैनीताल। नगर के शेरवानी हिल टॉप होटल के कर्मियों ने बुधवार को आपदा के बाद नगर की मॉल रोड के करीब कैनेडी पार्क के पाथ-वे यानी पैदल रास्ते पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में होटल के प्रबंधक गोपाल दत्त, दिनेश पालीवाल, जीवन बिष्ट, विनोद पाठक, सूरज, मदन, राजेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, राज कुमार, प्रकाश नेगी, अर्जुन, कमल व पान सिंह आदि लोग शामिल रहे।

पुलिस-आरटीओ ने कैंची धाम में फंसे यात्रियों को निकाला
नैनीताल। नैनीताल पुलिस तथा संभागीय परिवहन के द्वारा कैची मंदिर धाम में फंसे यात्रियों व पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से भवाली भेजा गया। इससे दो दिन से फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।  आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : मल्लीताल की खड़ी बाजार की डीएम बदलेंगे सूरत…

-पर्वतीय शैली में विकसित होगी मल्लीताल की खड़ी बाजार, डीएम ने स्थानीय हितधारकों के साथ की बैठक
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 1 जुलाई 2021। खड़ी बाजार मल्लीताल तथा राम सेवक सभा को पर्यावरण के अनुकूल एवं परम्परागत शैली में सौंदर्यीकरण करते हुए विकसित किया जायेगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को एलडीए सभागार में खड़ी बाजार के दुकानदारों एवं हितधारकों के साथ क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण एवं विकास हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कही।

श्री गर्ब्याल ने कहा कि सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों लिए आकर्षण का केंद्र होने के कारण वर्ष भर देश-दुनिया के सैलानियों की आमद बड़ी तादाद में होती है। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों का पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पहाड़ी एवं परम्परागत शैली में विकास किया जायेगा, जिससे नैनीताल में आने वाले पर्यटक यहां की परंपरागत पहाड़ी शैली के भी दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि खड़ी बाजार की दुकानों एवं रास्तों का स्थानीय शैली में विकसित करते हुए बिजली, टेलीफोन आदि के तारों की भूमिगत व्यवस्था की जायेगी। दुकानों के आगे व किनारों पर पर सागरा फटबार शैली के तथा रास्ते के निर्माण में ग्रेनाइट कोबल पत्थर का उपयोग किया जायेगा।

Mallital Bazar
नगर की मल्लीताल खड़ी बाजार का प्रस्तावित चित्र।

रामलीला ग्राउंड में पटाल आदि का उपयोग ओपन एयर थिएटरनुमा बैठने की जगह बनायी जायेगी। इस दौरान उन्होंने शहर के हाईड्रेन्ट को चेक करने तथा बंद पड़े हाईड्रेंट को सुचारू कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रामलीला ग्राउंड के दुकानदारों को काम पूरा होने तक अन्य उचित स्थान पर दुकान एवं स्थान आवंटित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिये। बैठक में एडीएम अशोक जोशी, एसडीएम प्रतीक जैन, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, अध्यक्ष राम सेवक सभा मनोज साह, जगदीश बवाड़ी सहित दीपक गुरुरानी, सर्वप्रिय कंसल, सुमित कुमार, नीरज नयाल, संजय नागपाल व अर्शी खान आदि लोग उपस्थित रहे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : अब तल्लीताल की भी सुधरेगी सूरत, डीएम ने विरासत स्वरूप लौटाने के साथ पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का भी खींचा खाका

-सौंदर्यीकरण के साथ तल्लीताल में पार्किंग व विद्युत बिल जमा कराने की व्यवस्था होगी
1945 October Tallitalनवीन समाचार, नैनीताल, 19 मार्च 2021। डीएम धीराज गर्ब्याल के सरोवरनगरी के सौन्दर्यीकरण, विरासत महत्व के भवनों एवं सड़कों के पुर्नविकास की दिशा में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों हेतु तैयार की गयी कार्य योजना के बारे में शहर के गणमान्य व्यक्तियों को जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान श्री गर्ब्याल ने रेमजे रोड, तल्लीताल बाजार, डांट चौराहे, मल्लीताल बाजार, पालिका बाजार, राम सेवक सभा एवं रामलीला ग्राउंड, रिक्शा स्टैंड, ओपन एयर थियेटर को विरासत के रूप में विकसित करने हेतु तैयार की गयी कार्य योजना उपस्थित लोगों के समक्ष रखी। साथ ही शहर में पार्किंग व्यवस्था हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। इसकी सभी उपस्थित लोगों ने तारीफ करते हुए शहर के सौंदर्यीकरण कार्य में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।

इस दौरान तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने सीवर लाइनों के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करने पर डीएम ने बताया कि सीवर लाइनों की समस्या के समाधान हेतु एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। श्री साह सहित सभी लोगों के सुझाव पर डीएम ने तल्लीताल में आरामशीन के पास खाली भूमि पर पार्किंग व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा बस स्टेशन पर विद्युत बिलों के जमा करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में आलोक साह, वेद साह, भारत लाल साह, अमनदीप आनंद, प्रकाश बिष्ट, राजन लाल साह, अंचल पंत, पप्पू कर्नाटक, अधिशासी अभियंता विद्युत हारून रशीद, आर्किटैक्ट रक्षित, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्री धर्मशक्तू आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : मल्लीताल बाजार की कायापलट करेंगे डीएम गर्ब्याल, जारी किया प्रस्तावित स्वरूप..

नवीन समाचार, नैनीताल, 02 मार्च 2021। सरोवरनगरी नैनीताल की एक पहचान है ‘छोटी बिलायत’ के रूप में। हालिया दिनों में इसे उसी रूप में स्थापित करने की कोशिश में कास्ट आयरन यानी ढलवा लोहे की बनी रेलिंग व बिजली के स्टेंड पोस्टों से पाट दिया गया है। लेकिन अब डीएम धीराज गर्ब्याल नैनीताल को कुमाऊं मंडल के मुख्यालय पर्वतीय पर्यटन नगरी के रूप में पुर्नस्थापित करने की मुहिम पर हैं। इसके लिए नगर के मल्लीताल व तल्लीताल रिक्शा स्टेंड सहित तल्लीताल व मल्लीताल बाजारों को पर्वतीय स्वरूप में बदलने की तैयारी है।

डीएम गर्ब्याल पहले ही मल्लीताल रिक्शा स्टेंड के नए प्रस्तावित स्वरूप को साझा कर चुके हैं, जबकि अब उन्होंने मल्लीताल बाजार के प्रस्तावित स्वरूप को सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने मंगलवार को नगर के मल्लीताल बाजार का भ्रमण करके भी अपनी भावी योजना का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने यहां अपने पूर्व प्रयासों की तर्ज पर विरासत पथ बनाने का इरादा जताया है। इसके साथ ही बाजार में बिजली व केबल की लाइनों को अंडरग्राउंड करने की भी योजना है।
देखें डीएम धीराज गर्ब्याल द्वारा तैयार मल्लीताल बाजार का प्रस्तावित स्वरूप:

यह भी पढ़ें : भारी पड़ा नैनीताल से ‘असुरक्षित इश्क’, ‘इश्क’ पर पड़ गया पर्दा..
IMG 20201218 WA0013

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 दिसंबर 2020। नगर वासियों और सैलानियों को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी-सरोवर नगरी नैनीताल को पसंद करते हुए झील विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए ‘आई लव नैनीताल (I love Nainital)’ लिखे बोर्ड के साथ अति उत्साह में असुरक्षित तरीके से, फोटो खिंचवाना भारी पड़ा है। लगातार समझाने के बावजूद लोगों द्वारा यहां बिना मास्क पहने व सामाजिक दूरी का पालन किए बिना, फोटो खिंचवाने से कोरोना के संक्रमण की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला विकास प्राधिकरण ने अपने ‘आई लव नैनीताल’ लिखे बोर्ड को परदे से ढकना पड़ गया है। शुक्रवार को पर्दा लगा कर तल्लीताल डाँठ पर लगाये बोर्ड को ढक दिया गया। बताया गया है कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेशों पर बनाई गई समिति की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के संक्रमण का भय रहने तक के लिए की गई है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल और नैनी झील के कई जाने-अनजाने पहलू

सरोवर नगरी नैनीताल को कभी विश्व भर में अंग्रेजों के घर ‘छोटी बिलायत’ के रूप में जाना जाता था, और अब नैनीताल के रूप में भी इस नगर की वैश्विक पहचान है। इसका श्रेय केवल नगर की अतुलनीय, नयनाभिराम, अद्भुत, अलौकिक जैसे शब्दों से भी परे यहां की प्राकृतिक सुन्दरता को दिया जाऐ तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

नैनीताल की वर्तमान रूप में खोज करने का श्रेय अंग्रेज व्यवसायी पीटर बैरन को जाता है, कहते हैं कि उनका शाहजहांपुर के रोजा नाम के स्थान में शराब का कारखाना था। कहा जाता है कि उन्होंने 18 नवम्बर 1841 को नगर की खोज की थी। बैरन के हवाले से सर्वप्रथम 1842 में आगरा अखबार में इस नगर के बारे में समाचार छपा, जिसके बाद 1850 तक यह नगर ‘छोटी बिलायत’ के रूप में देश-दुनियां में प्रसिद्ध हो गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय एवं भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष भूगर्भ वेत्ता प्रो.सीसी पंत के अनुसार बैरन ने ईस्ट इंडिया कंपनी के लोगों को दिखाने के लिये लंदन की पत्रिका National Geographic में भी नैनीताल नगर के बारे में लेख छापा था। 1843 में ही नैनीताल जिमखाना की स्थापना के साथ यहाँ खेलों की शुरुआत हो गयी थी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने लगा। 1844 में नगर में पहले ‘सेंट जोन्स इन विल्डरनेस’ चर्च की स्थापना हुई। 1847 में यहां पुलिस व्यवस्था शुरू हुई। 1862 में यह नगर तत्कालीन नोर्थ प्रोविंस (उत्तर प्रान्त) की ग्रीष्मकालीन राजधानी व साथ ही लार्ड साहब का मुख्यालय बना साथ ही 1896 में सेना की उत्तरी कमांड का एवं 1906 से 1926 तक पश्चिमी कमांड का मुख्यालय रहा। 1872 में नैनीताल सेटलमेंट किया गया। 1880 में नगर का ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया। 1881 में यहाँ ग्रामीणों को बेहतर शिक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड व 1892 में रेगुलर इलेक्टेड बोर्ड बनाए गए। 1892 में ही विद्युत् चालित स्वचालित पम्पों की मदद से यहाँ पेयजल आपूर्ति होने लगी। 1889 में 300 रुपये प्रतिमाह के डोनेशन से नगर में पहला भारतीय कॉल्विन क्लब राजा बलरामपुर ने शुरू किया। कुमाऊँ में कुली बेगार आन्दोलनों के दिनों में 1921 में इसे पुलिस मुख्यालय भी बनाया गया। वर्तमान में यह  कुमाऊँ मंडल का मुख्यालय है, साथ ही यहीं उत्तराखंड राज्य का उच्च न्यायालय भी है। यह भी एक रोचक तथ्य है कि अपनी स्थापना के समय सरकारी दस्तावेजों में 1842 से 1881 तक यह नगर नइनीटाल (Nynee tal) तथा इससे पूर्व 1823 में यहाँ सर्वप्रथम पहुंचे पहले कुमाऊं कमिश्नर जी डब्लू ट्रेल द्वारा 1828 में नागनी ताल (Nagni Tal) भी लिखा गया।

Read more

दीपावली पर पहाड़ के लाल-सेना के सूबेदार की असामयिक मौत की सूचना से शोक की लहर…

-मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ सरयू-गोमती के संगम तट पर होगा अंतिम संस्कार भावना मेहता @ नवीन समाचार, बागेश्वर, 24 अक्तूबर 2022। एएससी मुख्यालय बंगलुरु में तैनात बागेश्वर जनपद के बनलेख के ग्राम सनी निवासी सूबेदार कुशाल सिंह की बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनकी मौत के सूचना मिलते ही क्षेत्र में … Read more

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री का विशेष आलेख: हरदा से न सही, ‘मोद्दा’ से ही सीख लो कैसे बनती हैं ‘चार की पांच चवन्नियां’

दिनेश शास्त्री @ नवीन समाचार, देहरादून, 24 अक्तूबर 2022। प्रथम ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्र से ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारेश्वर तक की हाल के दो तीन महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा एक पंथ दो काज का अनुपम उदाहरण मानी जा सकती है। किसी भी अवसर का द्विगुणित लाभ कैसे उठाया जा सकता है, यह अगर सीखना … Read more

कल से नैनीताल में भी मिलेगी वाहनो की सर्विसिंग-धुलाई की हल्द्वानी जैसी सुविधा, आधुनिक उपकरणों के साथ, वह भी हल्द्वानी के ही दामों पर…

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 अक्तूबर 2022। नैनीताल में दोपहिया-चार पहिया वाहनों की सर्विसिंग-धुलाई आदि करानी हो तो हल्द्वानी जाना पड़ता है, लेकिन कल यानी रविवार से नगर में गन मशीन जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ वाहनो की धुलाई व सर्विस की सुविधा, हल्द्वानी की ही दरों पर उपलब्ध होने जा रही है। ‘नवीन समाचार’ के … Read more

नैनीताल: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने उत्तराखंड के युवाओं को दिया बड़ा लक्ष्य, कहा-‘यूनीकॉर्न’ व ‘यूनीक’ बनने के बड़े लक्ष्य रखें

कहा-नई शिक्षा नीति को पूरी निष्ठा एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपनाएं नवीन समाचार, नैनीताल, 20 अक्तूबर 2022। महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की एक वर्ग की पढ़ाई करते हुए भी दूसरे वर्ग के विषय ले सकने एवं नैतिक शिक्षा के भी पाठ्यक्रम में … Read more

शेरवुड कॉलेज में शुरू हुआ दो दिवसीय ‘मिनी फाउंडर्स डे’, वन्य जीवों के रंग में रंगे बच्चे

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 अक्तूबर 2022। नगर के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल, प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में बुधवार से दो दिवसीय ‘मिनी फाउंडर्स डे’ कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। आयोजन के तहत पहले दिन बुधवार को ‘हॉर्समैन विंग’ के छात्रों ने प्रसिद्ध ओपेरा ‘द लायन किंग’ की भव्य तरीके से संगीतमय प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय … Read more

आंचल डेयरी ने 3 बार बढ़ाने के बाद अब अपने इतिहास में दूध और दूध उत्पादों के दाम घटाए, जानें नई कीमतें और वजह… (Aanchal Milk Rates)

(Uttarakhand-Aanchal Milk-Milk Product Price Hike

Aanchal Milk Rates

नगर पालिका में हुई ईओ से अभद्रता की घटना पर नगर के रंगकर्मी भी आहत, जानें क्या बोले…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 अक्तूबर 2022। गुरुवार को नगर पालिका में रंगकर्मियो के एक वर्ग के द्वारा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के साथ की गई अभद्रता पर हर ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। घटना के दौरान तक नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कार्य बहिष्कार के … Read more

बिग ब्रेकिंग : नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर चटका पहाड़, नैनीताल आ रही स्कूटी आई चपेट में, यातायात अवरुद्ध

Screenshot 20221012 101154डॉ. नवीन जोशी, नैनीताल, 12 अक्टूबर 2022। पिछले चार दिनों हुई लगातार बारिश के बाद पहाड़ धूप आने के बाद चटकने लगे हैं। बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर दोगांव से पहले भेड़िया पखांड़ के पास अक्सर भूस्खलन की जद में आने वाली चट्टान का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिर गया। एक कार संख्याUK04AH-0806 इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बची, जबकि एक स्कूटी संख्या UK04Y-7102 इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

स्कूटी सवार नैनीताल में मॉल रोड स्थित पर्यटन कार्यालय में कार्यरत पीआरडी जवान हरबोला को इस दौरान कमर व पैर आदि में चोटेंआयीं। सुबह का समय होने के कारण हल्द्वानी-नैनीताल तथा पहाड़ों की ओर आने-जाने वाले कर्मचारी व पुलिस के जवान आदि इस दौरान मौके पर काफी देर फंस गए। बाद में हिम्मत दिखाकर कुछ लोगों ने खुद ही पत्थर उठाकर दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग खोला। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी लेकर जेसीबी को मौके पर भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी से मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हुई हैँ। रानीबाग एवं भवाली से वाहनों को भीमताल के रास्ते डायवर्ट किया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : रामगढ़-आलूखेत के लोगों को 9-10 अक्टूबर को फिर याद आया पिछले वर्ष का 18 अक्टूबर

-बारिश से कई परिवार भूस्खलन होने से घर छोड़ने को हुए मजबूर
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अक्तूबर 2022। पिछले चार दिनों में लगातार हुई तेज वर्षा से हुए नुकसान की खबरें दूरस्थ क्षेत्रों से देर से आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष दैवीय आपदा की बुरी मार झेल चुके जनपद के रामगढ़ विकास खंड क्षेत्र में पुनः इस दौरान भारी तबाही हुई है। क्षेत्र के आस्था के केंद्र नवग्रह शनि मंदिर के पास के नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से रामगढ़-कैंची मोटरमार्ग में बड़ा गड्ढा हो गया एवं मार्ग अवरुद्ध हो गया। बताया गया है कि पिछले वर्ष भी 18 अक्टूबर को इसी स्थान पर कई घर बरबाद हो गए थे। इस बार भी किशोर टैंट हाउस के स्वामी का घर भूस्खलन की जद में आ गया और उन्हें घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

इनके अलावा ग्राम सभा झूतिया में ललित मोहन आर्य के मकान के आगे की दीवार टूट जाने से उन्हें भी घर छोड़ना पड़ा है। बताया गया है कि करीब 6 माह पूर्व भी सरकारी विभाग ने एक ठेकेदार के जरिए लाखों रुपए खर्च कर इस दीवार का निर्माण किया था। बारिश की वजह से गांव में सब्जी, दालों, पशु चारे की फसलें भी बरबाद हो गई हैं। ग्राम प्रधान सुरेश मेर व सदस्य कृष्णानंद शास्त्री ने मंगलवार को आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना और प्रशासन से जांच कर आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।

आलूखेत में हुआ भूस्खलन, चार दर्जन लोगों पर छत खोने का खतरा

नैनीताल। नैनीताल नगर के आधार बलियानाला के दूसरी ओर स्थित आलूखेत क्षेत्र में बीते चार दिनों से हुई तेज बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इससे कुछ घरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया और इनमें रहने वाले चार परिवारों के लगभग 4 दर्जन लोगों पर छत खोने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से भूस्खलन के कारण असुरक्षित हुए घरों में रहने वाले लोगों को उनके घरों से हटाकर अस्थायी तौर पर अन्यत्र पुर्नवासित कर दिया है। इधर मंगलवार को विधायक सरिता आर्य ने भी क्षेत्र का भ्रमण किया एवं डीएम, मंडलायुक्त तथा मुख्यमंत्री आदि से बात कर ग्रामीणों की समस्या के स्थायी समाधान करने की प्रार्थना की।

बताया गया है कि नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित आलूखेत क्षेत्र में रविवार रात बड़ा भूस्खलन हुआ। गौरतलब है कि आलूखेत चूंकि बलियानाला के दूसरी ओर है इसलिए यहां होने वाले भूस्खलन बलियानाला के इस ओर स्थित नैनीताल नगर के लिए भी खतरे की घंटी बजाने वाले माने जाते हैं। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : UPDATE : नैनीताल जनपद में पिछले 67 घंटों से लगातार जारी है वर्षा, एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 42 मार्ग हैं बंद, जानें कौन से, और नदियों में कितना बढ़ा है पानी…?

जिले में भारी बारिश, नैनीताल- कालाढूंगी मार्ग बंद हुआ - Haldwani Live

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 9 अक्तूबर 2022। बीते 67 घंटों से लगातार जारी वर्षा के दौरान नैनीताल में 103, हल्द्वानी मे 95, कोश्या कुटौली में 122, धारी में 75, बेतालघाट में 84, रामनगर में 19 व कालाढुंगी में 69 तथा मुक्तेश्वर में 103 मिमी और पूरे जनपद में औसत तौर पर 81 मिमी बारिश हुई है। इससे मुख्यालय सहित कई इलाकों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। साथ ही नैनीताल जनपद में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, 5 राज्य मार्ग, 3 मुख्य जिला मार्ग तथा 33 ग्रामीण मार्गों सहित कुल 42 मार्ग बंद हो गए हैं।

बंद मार्गों में ज्योलीकोट-खैरना-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग सहित रामनगर-तल्ली सेठी, धानाचूली-ओखलकांडा-खनस्यू, कसियालेख-धारी, गर्जिया-बेतालघाट, काठगोदाम-सिमलियाबैंड, अमृतपुर-बानना-बबियाड़, सैनिटोरियम-सिरोड़, लक्ष्मीखान-प्यूड़ा-क्वारब, कुकरागाड़-डालकन्या, अमृतपुर-जमरानी, रामनगर-भंडारपानी-बेतालघाट, रामनगर-भंडारपानी-रीची, गर्जिया-बेतालघाट-ओड़ाखान, भुजान-बेतालघाट, च्यूड़ी-धूरा-स्यालकोट, चड़िया-च्यूड़ी, तल्ला रामगढ़-हली हरतपा, बिचखाली-पातली, खूपा-जमरानी, झूतिया-टांडा, बतोला-जोशीखोला, तल्ली पाली-मल्ली पाली, नोना ब्यासी, गढ़खेत-पानकटारा, जिनौली-तंडी-सकदीना, बसगांव-तवाखेत, कसियालेख-सूपी, बेतालघाट-घंगरेटी, देवीपुरा-सौड़, शहीद बलवंत भुजान बेतालघाट, बेतालघाट-ओखलढुंगा, धनियाकोट-भुजान, लोहाली, बानना, कौन्ता-हरीशताल, छीड़ाखान-मिडार मार्ग, लोहाली, नलेना-चोपड़ा, बजून-अस्कू, हरतपा-हली, भुजियाघाट-सूर्यागांव, तल्लाकोट-सीम, तुषराड़, डालकन्या-गौन्यारो, खुजेटी-पतलिया, वलना, जोस्यूड़ा मोटर मार्ग शामिल हैं।

इसके अलावा थाना भवाली क्षेत्र अंतर्गत भवाली-अल्मोड़ा मार्ग भी क्वारब चौकी के पास पत्थर आने के कारण बंद हो गया था जिसे जेसीबी के माध्यम से खुलवा दिया गया, लेकिन इस मार्ग पर खैरना से 100 मीटर आगे भौर्या बैंड के पास चट्टान से पत्थर, बोल्डर गिरते रहे। उधर, बारिश से जनपद की नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है। गौला नदी का जल स्तर 17064, कोसी का 12983 व नंधौर का 4635 क्यूसेक हो गया है। अलबत्ता, अब तक जान-माल के किसी नुकसान का समाचार नहीं है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : बारिश तो थमी पर 25 सड़कों को बंद कर गई, अल्मोड़ा रोड सुबह बंद होने के बाद खुली, जानें सड़कों की अपडेट

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 सितंबर 2022। शनिवार रात्रि से हुई बारिश मानसून की विदाई का इशारा करने के साथ थम गई है, अलबत्ता नैनीताल जनपद की 25 सड़कों को बंद कर गई है। भवाली से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सोमवार सुबह खैरना से आगे भौर्या बैंड के पास पहाड़ से बोल्डर गिरने की वजह से बंद हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है। इसके बाद यहां वाहन धीरे-धीरे गुजर रहे हैं।

इसके अलावा जनपद में रामनगर-तल्ली सेठी-बेतालघाट, फतेहपुर-पीपलछड़ा-अड़िया, मोरनौला-भीड़ापानी-पतलोट, रामनगर-भंडारपानी, बिचखाली-पातली, अमृतपुर-जमरानी, कौन्ता-ककोड़-हरीश ताल, चमोली-बड़ौन, सुनकोट-महतोली, वलना-बलना, खुजेठी-पतलिया-जोस्यूड़ा, खुजेठी-पतलिया, काठगोदाम-सिमलिया-हैड़ाखान, न्योना विनायक-रिखोली, सूखा, हल्ली-हरतपा, नौना-ब्यासी, बानना, बजून-अधौड़ा, भौर्सा-पिनरौ, बेलबसानी, कोटाबाग-देवीपुरा व देवीपुरा-सौड़ मोटरमार्ग बंद हैं।https://fb.watch/fMZ4M0XdEb/

इधर जिला मुख्यालय में सुबह कई दिनों के बाद धूप खिलने के बाद आसमान में बादल भी आ-जाकर धूप-छांव का खेल खेल रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां 14.5, जबकि हल्द्वानी में 37, कोश्या-कुटौली में 24, रामनगर में 15 व मुक्तेश्वर में 11.6 मिमी वर्षा हुई है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें : इधर 24 घंटों में आधा फिट बढ़ा झील का जल स्तर, उधर बही कार… कई सड़कें भी बंद…

jagranडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 25 सितंबर 2022। पहाड़ों पर बीती रात से हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पूरी रात लगातार हुई बारिश से नैनी झील के जल स्तर में बीते 24 घंटों में 6 इंच यानी आधे फिट की बढ़ोत्तरी हुई है, अलबत्ता झील का जल स्तर सितंबर माह के लिए अनुमन्य सीमा से अभी भी 2 फिट 2 इंच कम है। इधर बारिश से जनपद के आधा दर्जन मार्ग, रामनगर-भंडारपानी, बिचखाली-पातली, अमृतपुर-जमरानी, कौंता-कंकोड-हरीश ताल, चमोली-बड़ोन, काठगोदाम-सिमलिया व मलबा आ जाने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गए है। इधर, मुख्यालय के निकट नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी के पास भी सड़क पर मलबा आने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। देखें नैनीताल में रविवार सुबह हो रही बारिश का नजारा:

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में नैनीताल के स्नोव्यू में 53 मिमी बारिश हुई है। झील नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश के बार नैनी झील का जल स्तर अंग्रेजी दौर से चल रही व्यवस्था व तय पैमाने पर कल इसी समय के 9 फिट साढे़ चार इंच से बढ़कर 9 फिट 10 इंच हो गया है। अलबत्ता, जिस तरह नालों से लगातार पानी झील में जा रहा है, इससे शाम तक झील का जल स्तर 10 फिट के स्तर को पार करने की पूरी उम्मीद है। नगर में इस वर्ष अब तक 1364 मिमी वर्षा ही हुई है, जो नगर की औसत 2500 मिमी के आधी से कुछ ही अधिक है।

उधर रामनगर के क्यारी गांव स्थित आइरिश रिसॉर्ट में रुके दिल्ली के चार पर्यटकों की कार संख्या DL9CAX0532 रविवार सुबह चम्बल नाले में बह गई। बताया गया है कि इनमें से दो पर्यटक कार से रामनगर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार जोखिम लेते हुए चम्बल नाले में उतार दी। इस दौरान उनकी कार नाले के पानी में बहने लगी। गनीमत रही कि दोनों ने कार से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि कार नाले में बहती चली गई। लोग किंकर्तव्यविमूढ़ से बहती हुई कार को देखते रह गए। अलबत्ता काफी देर बाद ग्रामीणों ने तीन ट्रैक्टरों की मदद से कार को नाले से बाहर निकाल दिया, इसके बाद पर्यटक वापस लौट गए। देखें विडियो :

आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें : बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक महिला जिंदा दफ्न, कई सड़कें बंद..

नवीन समाचार, देहरादून, 22 सितंबर 2022। प्रदेश में मानसून की विदाई का संकेत देने के साथ मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बुधवार रात हुई बारिश से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड में ग्राम कुमराडा के मुंडरा थोला तोक में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से 75 वर्षीय वृद्धा भडडू देवी पत्नी जुरूलाल की मलबे में दबने से मौत हो गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई थी। देर शाम गंगोत्री हाईवे हेल्गूगाड़ के पास और यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के समीप तरसाली में भारी मलबा आने से बाधित हो गया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा के यात्रियों को नजदीकी स्थानों पर रूकने के लिए कहा जा रहा है।

इधर नैनीताल जनपद में भी नथुवाखान-हरतोला-जौरासी, चोपड़ा-चमगांव पुल, अमृतपुर-जमरानी, कौन्ता-ककोड़-हरीशताल तथा कांडा-डोनपरेवा-अमगड़ी मार्ग बंद हो गए हैं। उधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के नैनीताल और चम्पावत जिले में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। 24 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश में कमी आएगी। (डॉ.नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें : नैनीताल जनपद में बारिश का सिलसिला जारी, 19 मार्ग बंद, एक की मौत भी…

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 16 सितंबर 2022। नैनीताल जनपद में मानसून बरसात के माह माने जाने वाले श्रावण माह के सूखे जाने के बाद भाद्रपद माह में जमकर बरस रहा है। यहां तक कि मौसम विभाग की चेतावनी के निपटने के बाद भी जनपद में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार शाम 4 बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में जनपद के मुख्यालय नैनीताल में 28, हल्द्वानी में 60, कालाढुंगी में सर्वाधिक 65, कोश्यां कुटौली में 12, धारी में 3, बेतालघाट में 10, रामनगर में 15 व मुक्तेश्वर में 12.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। देखें सम्बंधित वीडियो :

इस बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने से जनपद के 19 मार्ग, अमजड़-मिडार, कांडा डोमास-फफरिया, मल्ला सूपी, जीलोली तड़ी-सकदीना, गड़खेत-पानकटारा, अमृतपुर-जमरानी, कौन्ता ककोड़-हरीश ताल, छीड़खान-अमजड़, सुनकोट, बलना-वलना, खुजेटी-जोस्यूरा, खुजेटी-पतलिया, भौर्सा-पिनरो, बेल-बसानी व फतेहपुर-बेल मोटर मार्ग बद हो गए हैं। बारिश की वजह से जनपद में आज जनपद के बेल-बसानी मार्ग पर बसानी नाले में बहने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 2 घर अत्यधिक एवं 3 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : नैनीताल के लिए एक सड़क मार्ग हुआ बंद…

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 सितम्बर 2022। नैनीताल जिले में मौसम विभाग की रेड अलर्ट चेतावनी के निरस्त होने के बाद बीती रात से लगातार बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कालाढूंगी से घटगड़ के बीच मलबा आने से नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग अवरूद्ध हो गया है। इसके अलावा मंगोली से कालाढूंगी के बीच भी मार्ग में भी भारी वर्षा होने से मलबा आ गया है। देखें सम्बंधित वीडियो :

इस कारण कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग को वाहनों के आवागमन की लिए बंद कर दिया गया है। नैनीताल पुलिस की ओर से जनता से अनुरोध किया गया है कि सावधानी बरतें तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें। किसी भी आपातकालीन सूचना हेतु नैनीताल पुलिस के जिला नियंत्रण केंद्र के नंबर 9411112979 या 112 पर संपर्क कर सकते हैँ।

उल्लेखनीय है कि आज भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची धाम से आगे पाडली नाम के स्थान पर एक अन्य गाड़ी पर भी बोल्डर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो यहाँ का नहीं वरन चम्पावत के पास चलथी का है(डॉ.नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : गौला नदी में जलती चिता से बहे तीन में से दो शव मिले, दुबारा किया गया अंतिम संस्कार

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 30 अगस्त 2022। गत 28 अगस्त की शाम चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार के दौरान गौला नदी अचानक पानी बढ़ जाने से अंतिम संस्कार किए जा रहे तीन अधजले शव चिता सहित गौला नदी में बह गए थे। इस बेहद दुःखद स्थिति के बाद पुलिस ने तीन में से दो शव बरामद कर लिए हैं। जबकि तीसरे शव की तलाश जारी है। बरामद किए गए दोनों शवों के दुबारा अंतिम संस्कार भी कर दिए गए हैं।

देखें विडियो :

बताया गया है कि तीन शवों में एक शव तल्ला गेठिया निवासी प्रताप राम का, दूसरा शव विजयपुर गौलापार निवासी लीलाधर और तीसरा शव रावड़ी आनसिंह कठघरिया निवासी गोविंद सिंह रौतेला का था। इधर गौला नदी में पानी घटने के बाद कुछ लोगों ने हल्द्वानी के राजपुरा के पास नदी में तैरती लाशें देखीं तो पुलिस को सूचना दी। इस पर आरक्षी ललित कुमार और सुरेश देवड़ी तथा पुलिस के तैराक मनोज ने मौके पर पहुंच कर प्रताप राम और लीलाधर के शव बाहर निकाल लिए।

पुलिस ने बताया कि प्रताप राम का शव करीब पांच प्रतिशत और लीलाधर का शव करीब बीस प्रतिशत जला हुआ था। जबकि करीब 80 फीसदी जल चुके गोविंद सिंह रौतेला के शव की तलाश की जा रही है। (डॉ.नवीन जोशी) आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जनपद में भारी बारिश से रानीबाग में अंतिम संस्कार के लिए लाये गए 3 शव बहे, 3 सड़कें भी हुईं बंद

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 28 अगस्त 2022। नैनीताल जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को दोपहर से भारी बारिश हुई। इससे नदियों का जल स्तर बढ़ गया। जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भारी बारिश की वजह से तय समय से तीन घंटे बाद पहुंच पाए। वहीं खबरों के अनुसार गौला नदी का जल स्तर बढ़ने से रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गेठिया, गौलापार और कठघरिया क्षेत्र से अंतिम संस्कार के लिए लाये गए तीन शव बह गए।

गौला नदी का जल स्तर बढ़ने से काठगोदाम स्थित गौला बैराज से 14000 क्यूसेक से अधिक पानी नदी में छोड़ना पड़ा। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन भी हुए। इस कारण जनपद में तीन सड़कें-अमृतपुर जमरानी, कौंता-ककोड़ व तल्ली पाली-मल्ली पाली सूखा मलबा आने से बंद हो गये। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : मुनस्यारी के लिये NDRF अलर्ट पर, सीएम ने ट्वीट किया, कैलाश यात्री तीसरे दिन भी फंसे

पिथौरागढ़-मुनस्यारी क्षेत्र में रविवार रात्रि व सोमवार सुबह बादल फटने जैसी घटना के बाद एसडीआरएफ जहां मौके पर बचाव व राहत कार्यों में जुटी है, वहीं एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवे दल के 31सदस्य तीसरे दिन भी पिथौरागढ़ में फंसे हुए है, जबकि 29 सदस्य 2 दिन पहले ही सेना के हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुँच गए हैं।

1500 भारतीय कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री भारी बारिश से नेपाल में भी फंसे

नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर जा रहे 1575 भारतीय तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। इनमें से 525 तीर्थयात्री नेपाल के सिमीकोट, 550 लोग हिलसा और 500 लोग तिब्बत की तरफ रुके हुए हैं। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे तीर्थयात्रियों कोमेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा है। भारतीय अफसरों ने सभी टूर ऑपरेटरों से कहा  कि तिब्बत की तरफ फंसे हुए लोगों तक भी जरूरी सेवाएं पहुंचाई जाएं। विदेश मंत्रालय ने हॉटलाइन नंबर भी जारी किए: +977-9851107006, +977-9851155007, +977-9851107021, +977-9818832398। कन्नड़भाषियों के लिए +977-9823672371, तेलुगु के लिए +977-9808082292, तमिल के लिए +977-9808500642 और मलयालम के लिए +977-9808500644।

इस वर्ष सामान्य से अधिक हो सकती है मानसूनी वर्षा

जी हां, इस वर्ष उत्तराखंड में मानसूनी वर्षा सामान्य से अधिक हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र देहरादून ने ऐसी संभावना जताई है। यह खबर कृषि, बागवानी, मौसम, पर्यावरण, जैव विविधता व जल विद्युत परियोजनाओं सहित अनेकानेक आयामों के लिये तो अच्छी है, पर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रवासियों को जान-माल के नुकसान के साथ इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए खासकर जान बचाने के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : भारी पड़ी पहली मानसूनी बारिश, पिथौरागढ़ में 3 को छुट्टी घोषित, एक महिला की मौत की मलबे में दबकर मौत

मुनस्यारी में बादल फटा, संपर्क कटा, नैनीताल बाईपास सहित 15 सड़कें बंद

Tag: गौला नदी के तेज बहाव में फंसा गजराज - Uttarakhand City Newsनैनीताल। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश कड़े झटके के साथ आई है। यहां पहली मानसूनी बारिश ही पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला तहसीलों में बादल फटने की घटना के साथ नमूदार हुई है। भारी बारिश की वजह से मुन्स्यारी में सोमवार को कुमाऊं विवि की परीक्षाएं कम परीक्षार्थियों के पहुंच पाने के बाद रद्द करनी पड़ी, वहीं डीएम सी रविशंकर ने मौसम विभाग की अगले 24 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी पर इन तीन तहसीलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए है। भारी बारिश से मुन्स्यारी के गैला में एक महिला की भी मौत हो गई है। मुनस्यारी बाजार एसडीएम कार्यालय सहित पूरी तरह से पत्थरों से पट गया है, तथा मुन्स्यारी के दानी बगड़-सेराघाट में हिमालया हाइड्रो का बांध भी टूट गया है। बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवे दल के सदस्य भी अलग हो गए हैं। 59 में से 28 यात्री हेलीकाप्टर से गुंजी पहुँच गए हैं, जबकि शेष 31 पिथौरागढ़ में ही अटक गए हैं। अब वे मौसम साफ़ होने के बाद ही आगे जा सकते हैं। बारिश कुमाऊँ मंडल के मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में लगातार जारी है। थल-मुनस्यारी रोड पर नाचनी से आगे 30 मीटर सड़क रामगंगा नदी में समा गई है।

मुनस्यारी में बादल फटने के दौरान का नजारा

भारी बारिश से कई सड़कों के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही भारी तबाही हुई है। दानी बगड़ में हिमालया हाइड्रो का बांध टूटने से सड़क सहित तीन से चार वाहन बह गए हैं। मुन्स्यारी मेू दो मकानों की दीवार भी ढह गई है। कई लोगों ने रविवार की पूरी रात जागकर काटी। वही बंगापानी तहसील क्षेत्र में हुई तेज बारिश से गोरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र की मंदाकिनी, सेरा और गोरी आदि नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशाने के करीब आ गया है। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के बाद भूस्खलन से अवरुद्ध है। वहीं, बद्रीनाथ हाईवे भी लामबगड़ के पास अवरुद्ध हो गया।
इधर नैनीताल जिले में मानसून के आगमन साथ रविवार रात्रि मुख्यालय सहित आसपास के पहाड़ों पर अच्छी बारिश हुई, जिसे जिले की 15 सड़कें नहीं झेल पायीं, और बंद हो गयीं। खासकर मुख्यालय का अभी हाल ही में बना रूसी बाइपास भी बंद हो गया, तथा बेतालघाट के भुजान से एक मार्ग को छोड़कर दोनों ओर के चार में से तीन मार्ग बंद हो गये।
जिला आपदा कक्ष के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे तक जनपद में सर्वाधिक 114 मिमी वर्षा मुख्यालय में स्नोव्यू स्थित केंद्र पर रिकार्ड की गयी। जबकि हल्द्वानी-काठगोदाम में 112 मिमी, कोश्यां कुटौली में 30, धारी में 27.5, बेतालघाट में 40, रामनगर में 40.6, कालाढुंगी में 97 व मुक्तेश्वर में 16.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। बारिश की वजह से जनपद के प्रमुख जिला मार्ग भुजान बेतालघाट व गर्जिया-बेतालघाट के साथ ही बेतालघाट को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह मार्ग, रिखौली मोटर मार्ग, ओखलढूंगा तल्ली सेठी, छड़ा अमिया, रूसी बाईपास, सिमलिया बैंड साननी, हैड़ाखान पहुंच मार्ग, भौर्सा पिनरौ, देवीपुरा सौड़, बानना, अमेल खाला, नौकुचियाताल जंगलियागाव तथा हरिनगर चंदादेवी ग्रामीण मार्ग भी बंद हो गये। मुख्यालय के ओक लॉज में भगवती निवास के समीप पैदल मार्ग के नीचे की दीवार बारिश के दौरान ढह गयी। इससे मार्ग के गिरने का खतरा पैदा हो गया। साथ ही एडीबी द्वारा बीते वर्ष डाली गयी पेयजल लाइन भी खतरे में आ गयी।

Read more

शेरवुड कॉलेज में खास अंदाज में मनाया गया सदी के महानायक का 80वां जन्म दिन

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अक्तूबर 2022। सदी के महानायक कहे जाने वाले बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को 80 वर्ष के हो गए। इस ऐतिहासिक मौके को उनके नैनीताल स्थित विद्यालय-शेरवुड कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के चैपल में सुबह विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप … Read more

पिता को हजारों में महंगा पड़ा नाबालिग बेटे को स्कूटी चलाने देना

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 9 अक्तूबर 2022। अल्मोड़ा में एक पिता को अपने नाबालिग बेटे को स्कूटी चलाने के लिए देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसके पिता का 25 हजार रुपये को चालान काटा है। साथ ही उन्हें इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। बताया गया है कि इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत के … Read more