देहरादून में 15 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय बच्ची से अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप, संरक्षण में भेजा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 4 नवंबर 2026 (Dehradun-15 year Old Accused of Raping)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की राजधानी देहरादून (DEHRADUN) के पटेलनगर (PATEL NAGAR) थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में छह वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय पड़ोसी नाबालिग किशोर के द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोर ने सोमवार देर शाम बच्ची को खेलने के बहाने अपने पास बुलाया, मोबाइल पर उसे अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सालय पहुंचाया तथा विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।

पड़ोसी होने के कारण बच्ची को खेलने के बहाने बुलाया

Dehradun-15 year Old Accused of Raping (Uncle Accused of Rape with 10-year-old Daughter)प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले दोनों परिवार मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और यहां मजदूरी करते हैं। दोनों के घर आसपास ही हैं। बीती देर शाम 15 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीय बच्ची को खेल-खेल में अपने पास बुलाया।

आरोप है कि किशोर ने अपने मोबाइल पर बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया और उसके बाद वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों की नकल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर किशोर को पकड़ लिया और पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पौड़ी में घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मौत के बाद विधायक की गाड़ी घेरकर प्रदर्शन, कोटद्वार में भी गुलदार ने बच्ची को भी आंगन से उठा लिया..

पुलिस ने बच्ची को चिकित्सालय पहुंचाया

सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को चिकित्सालय पहुंचाया और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

घटना के बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पटेलनगर के क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कौन हैं राहुल गांधी के साथ चर्चा में आईं उत्तराखंड की नेहा बोरा? जिनके 'ब्राह्मणवाद' से संबंधित बयान पर मचा है सियासी घमासान, INDI-A में भी दरार ! परिवार भाजपाई!
Tags (Dehradun-15 year Old Accused of Raping) :

Dehradun-15 year Old Accused of Raping, Uttarakhand News, Dehradun News, Patelnagar Crime News, Dehradun Child Sexual Abuse Case, Six Year Old Girl Assault Case, Juvenile Detained Dehradun, Child Safety Uttarakhand, Labour Colony Patelnagar Incident, Dehradun Police Investigation, Child Protection Case India, #DehradunNews #UttarakhandNews #ChildSafety #ChildProtection #PatelnagarPolice #NavinSamachar #DehradunNews #UttarakhandNews #ChildSafety #ChildProtection #PatelnagarPolice #NavinSamachar #DehradunNews #UttarakhandNews #ChildSafety #ChildProtection #PatelnagarPolice #NavinSamachar

Leave a Comment

```php